स्वयं की किस्मत बदलने की ताकत हमारे ही हाथों में: चातुर्मास की विशाल धर्मसभा में राष्ट्रसंत सुधासागरजी बोले
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
जो चमत्कार करने की क्षमता भगवान और गुरु में है, वह भक्तों में भी हो सकती है। कई बार ऐसे अवसर आते हैं जहां न तो भगवान होते हैं, न ही गुरु, तब ऐसे समय में हमारी किस्मत कौन पलटेगा। ध्यान रखना कि जीवन में अकस्मात आने वाली विपदा से बचने के लिए अभी से एक भगवान और एक गुरु की आराधना शुरू कर दो।
जिसके जीवन में कोई गुरु नहीं, उसका जीवन शुरू नहीं। कभी भी अपने जीवन में अपना गुरु मत बदलना। संकल्प करें कि जीवन में कभी नमोकार महामंत्र नहीं छोडूंगा। जिस दिन हम सच्चे भक्त बन जाएंगे उस दिन स्वयं की किस्मत बदलने की ताकत भी हमारे ही हाथों में होगी।
उक्त विचार संत शिरोमणि विद्यासागरजी के परम प्रभावक शिष्य और राष्ट्र संत मुनि पुंगव सुधासागर महाराज ने कल सकल दिगंबर जैन धर्म प्रभावना समिति के तत्वावधान में दलाल बाग के विद्या-सुधा सत्संग मंडप में आयोजित चातुर्मास की धर्मसभा में उपस्थित समाजबंधुओं को संबोधित करते हुए व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि मनुष्य का मन चंचल होता है। मन की गति सबसे तेज होती है। सबसे बड़ा काम होता है अपने मन को स्वयं के अनुकूल बनाना, यह हमारा ही काम है।
बहुमंडल ने मंगलाचरण प्रस्तुत किया... प्रवचन शुभारंभ के पूर्व दिगंबर जैन समवशरण बहुमंडल की टीम ने मंगलाचरण प्रस्तुत किया। दीप प्रज्वलन सुरेश-अतुल जैन और शरद-सुषमा जैन परिवार ने किया। शांतिधारा मुकेश-सुनीता जैन द्वारा की गई।
सभी साधकों की अगवानी चक्रवर्ती नवीन-शिवानी गोधा, सामाजिक संसद के अध्यक्ष आनंद-अंतिका गोधा परिवार द्वारा की गई। संचालन अनुराग जैन ने किया। आभार छत्रपति नगर समाज अध्यक्ष भूपेंद्र जैन और महामंत्री विपुल बांझल ने माना ।
संयोजक नवीन गोधा, हर्ष जैन, आकाश जैन कोयला एवं आनंद गोधा ने बताया कि 9 अगस्त को ‘सुधा का सागर’ पुस्तक पर आधारित प्रश्नोत्तरी का आयोजन होगा, जिसमें 8 से 15 वर्ष तक की आयु के बच्चे और 16 वर्ष से अधिक आयु के सभी लोग भाग ले सकेंगे।
विजेताओं को आकर्षक पुरस्कार भी प्रदान किए जाएंगे। चातुर्मास के दौरान दलाल बाग पर प्रतिदिन सुबह 8 से 9.30 बजे तक धर्मसभा में राष्ट्र संत सहित सभी संत विद्वानों के प्रवचनों की अमृत वर्षा होगी। चातुर्मास के दौरान विभिन्न अनुष्ठान भी होंगे।
संबंधित समाचार

रेडक्रॉस ब्लड कॉल:तीन लाख से ज्यादा लोगों को मिला जीवन; रक्तदाता के लिए गाड़ी की सुविधा भी मुफ्त

10 खाद्य प्रतिष्ठानों पर छापे, आठ से लिए सैंपल, गंदगी पर नोटिस:पंडित जी ढाबा, बीकानेर वाला और बर्गर फार्म्स समेत कई दुकानों की जांच, रैकून-पेस्ट कंट्रोल की खामियों का खुलासा

लापरवाही पर दो कर्मचारियों की सेवा समाप्त:निगम कमिश्नर ने लिया शाखाओं का जायजा; आवेदकों से बातचीत कर जानी समस्याएं

क्या विजयवर्गीय को अब खटक रहा गौरव रणदिवे का बढ़ता कद:इंदौर की राजनीति में नए समीकरण; पार्टी के शीर्ष नेतृत्व और मुख्यमंत्री की तारीफ से वरिष्ठ नेताओं की उड़ी नींद

राहुल के सामने मंच पर युवक बोला:या तो हम ठिकाने लग जाएं, या आप अगले प्रधानमंत्री बन जाएं

मां अहिल्या की नगरी में जमीन से आसमान तक छात्रों की गूंज:पूर्व विधायक सत्यनारायण पटेल के नेतृत्व में छात्रों से व्यापक जनसंपर्क

राहुल का तंज:सरकार कम पैसा डालती है, तो स्टूडेंट खतरे में होता है

राहुल गांधी का मुखौटा लगाकर लड़कियों ने किया पैदल मार्च:रीना बौरासी सेतिया के नेतृत्व में जेन-जी का अभिनव प्रयास

राहुल गांधी से बोली छात्रा:सरकार दोहरी नीति अपना रही

राहुल के सामने विद्यार्थियों का दर्द छलका:ओवर एज हो गए

राहुल का कटाक्ष:'शिक्षा कोई लग्जरी नहीं, हर स्टूडेंट का हक'

सरकार पर गरजे राहुल:'सिस्टम चलाना सरकार की जिम्मेदारी, लेकिन उलटा हो रहा'

राहुल गांधी ने कहा:भारत पूरी तरह आजाद नहीं

इंदौर से उठी छात्रों की गूंज देश की आवाज बनेगी:छात्रों के सवालों का आंदोलन है ‘छात्रों की गूंज’: चौधरी

राहुल ने कहा:सिस्टम चलाने वालों के बच्चे विदेश में पढ़ रहे

राहुल गरजे:सिस्टम नहीं चाहता कि स्टूडेंट सवाल पूछे, इसलिए अंधभक्त तैयार करता है

जागरूक नागरिक मंच के राजा की संगीतमय महाआरती:उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

राहुल बोले:सिस्टम की टॉप लेयर पर 6 लोग

अहंकार, अनुशासन और राष्ट्रीय चरित्र:उज्जैन से संघ प्रमुख डॉ. मोहन भागवत का दूरगामी संदेश; धर्म को रिलीजन समझने की भूल से लेकर अहंकार के नियंत्रण तक

राहुल से छात्रा बोली:हर तरफ फर्जीवाड़ा
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!