उम्र से ज्यादा आपराधिक मामले दर्ज: एमडी ड्रग्स की तस्करी में पकड़ाया हिस्ट्रीशीटर
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
एमडी ड्रग्स तस्कर की उम्र अभी छोटी है, लेकिन अपराधों की फेहरिस्त लंबी है। जिस उम्र में युवा अपना भविष्य बनाने की राह तलाशते हैं, उस उम्र में यह बदमाश अपराधों की दुनिया में अपनी पहचान बना चुका है। चोरी, लूट, अवैध हथियार, मारपीट और एनडीपीएस जैसे 31 मुकदमे भी उसे अपराध से दूर नहीं कर पाए।
अब उसने युवाओं की रगों में नशा घोलने का रास्ता पकड़ लिया। 22 वर्षीय हिस्ट्रीशीटर रोहित उर्फ चिकना को हीरानगर पुलिस ने आईएसबीटी, एमआर-10 से एमडी ड्रग्स के साथ गिरफ्तार किया है। उसके पास से 11.03 ग्राम एमडी ड्रग्स मिली है, जिसकी कीमत करीब 2 लाख रुपए है।
एसीपी रुबीना मिझवानी के अनुसार, 2 नवंबर को हीरानगर पुलिस की टीम इलाके में चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान आईएसबीटी, एमआर-10 पर एक युवक संदिग्ध हालत में खड़ा दिखाई दिया। पुलिस को देखकर वह भागने की कोशिश करने लगा, लेकिन घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया गया।
तलाशी में उसके पास थैली में पाउडर मिला, जो जांच में 11.03 ग्राम एमडी ड्रग्स निकला। पुलिस ने मादक पदार्थ जब्त कर आरोपी को गिरफ्तार किया। उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर विवेचना शुरू की गई है।
टीआई कमलकिशोर ने बताया कि आरोपी रोहित उर्फ चिकना पिता रामप्रसाद फुलेरिया (22), निवासी भागीरथपुरा बाणगंगा है। महज 22 साल की उम्र में उसके खिलाफ इंदौर के अलग-अलग थानों में चोरी, लूट, अवैध हथियार, मारपीट, धमकाने और एनडीपीएस एक्ट सहित 31 अपराध दर्ज हैं।
पुलिस रिकॉर्ड में वर्ष 2012 से ही उसके खिलाफ अपराध दर्ज होने का सिलसिला सामने आया है। अब पुलिस यह पता लगा रही है कि उसे एमडी ड्रग्स की खेप कहां से मिल रही थी और इस कारोबार में उसके साथ कौन-कौन जुड़ा है।
चोरी से शुरू हुआ सफर, एमडी ड्रग्स के कारोबार तक पहुंचा
2012 से 2019: सांवेर, परदेशीपुरा, एमआईजी, बाणगंगा, एमजी रोड और विजय नगर में मारपीट, चोरी और अवैध हथियार रखने के मामले।
2020 से 2021: मारपीट, महिला संबंधी अपराध, एनडीपीएस एक्ट, चोरी, लूट और अन्य आपराधिक मामले।
2022: एनडीपीएस एक्ट के दो मामले, अवैध हथियार, डकैती की तैयारी और चोरी के प्रकरण।
2023: चोरी, लूट, अवैध हथियार, मारपीट, महिला संबंधी अपराध और प्रतिबंधात्मक कार्रवाई।
2024: भंवरकुआं और बाणगंगा थाने में भारतीय न्याय संहिता के तहत अपराध।
2026: अब एमडी ड्रग्स के साथ गिरफ्तारी, 2 लाख रुपए का माल जब्त।
संबंधित समाचार

सिलेंडर ब्लास्ट में एक ही परिवार के 12 लोग झुलसे:8 साल की बच्ची समेत 3 की हालत गंभीर; गैस रिसाव के बाद हुआ जोरदार धमाका

संदिग्ध एडवाइजरी कंपनी पर पुलिस का छापा:संचालिका सहित 8 लोगों पर केस दर्ज; कार्यालय की जांच में मिलीं अनियमितताएं

धनतेरस पर हजारों ग्रामीण परिवारों को मिला संपत्ति का मालिकाना हक:बिना शुल्क मिली रजिस्ट्री; मंत्री ने गांवों में पहुंचकर बांटे प्रमाण-पत्र, सांसद और विधायकों ने भी गांवों में किया वितरण

5 साल से चोरी हुई धार की बाइक शहर में मिली:धनतेरस पर ट्रैफिक पुलिसकर्मी की सतर्कता से हुआ खुलासा; कई दिनों से लावारिस खड़ी थी मोटरसाइकिल

वीडियो देखिये, अवैध पटाखा कारोबार पर पुलिस का शिकंजा:चार थाना क्षेत्रों में छापे; लाखों के पटाखे जब्त

नशे के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई:कारोबारी का बेटा कोकीन के साथ पकड़ाया; मर्सिडीज से घूम रहा था, होटल रिसेप्शनिस्ट के पास भी मिला एमडी ड्रग्स

धनतेरस पर पुश्तैनी दुकान पर शाम को पहुंचे मंत्री:खुद ग्राहकों को तौला सामान; 45 साल पुरानी परंपरा निभाई, सुबह बनाई थी मीडिया से दूरी

हाईकोर्ट परिसर में सजी बच्चों के हुनर की दीपावली:न्यायाधीशों ने खरीदी हस्तनिर्मित सामग्री; बाल देखरेख संस्थाओं और संप्रेक्षण गृहों के बच्चों ने बनाए सजावटी सामान

वीडियो देखिये, शराब कांड और टीआई हत्याकांड को लेकर भाजपा का प्रदर्शन:प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी का सयाजी द्वार पर फूंका पुतला

प्रसिद्ध पर्यटन स्थल पर हादसा:गहरी खाई में गिरने से ग्रुप लीडर की मौत; बंदर से बैग बचाने के दौरान बिगड़ा संतुलन

राघौगढ़ पहुंची दिग्विजय सिंह की 'सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा':5 दिन का दीपावली अवकाश; 11 नवंबर से फिर शुरू होगी पदयात्रा

अमिताभ बच्चन के बंगले 'जलसा' को बम से उड़ाने की धमकी:15 दिन में दूसरी बार आया ई-मेल; BSE और बॉम्बे हाईकोर्ट भी निशाने पर, मुंबई में सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पर

दिलजीत दोसांझ के शो को महापौर की हरी झंडी:बोले- शो अच्छे से हो; किसी को बेवजह परेशान न करें

कर्मभूमि एक्सप्रेस के 4 कोच में लगी भीषण आग:यात्रियों में मची चीख-पुकार; दूर से दिखाई दिया धुएं का गुबार

दीपावली पर राजवाड़ा के बाजारों में बदलेगी ट्रैफिक व्यवस्था:तीन लेयर में होगा डायवर्शन; कई रास्तों पर वाहनों की एंट्री प्रतिबंधित

वीडियो देखिये, दीपावली पर पुलिस का तोहफा:274 लोगों के चेहरों पर लौटाई मुस्कान; 88 लाख से ज्यादा के मोबाइल वापस मिले

कलयुगी बेटे की हैवानियत:माता-पिता को उतारा मौत के घाट; लकड़ी से दोनों पर किए ताबड़तोड़ वार

वरिष्ठ नेता बने प्रदेश भाजपा मुख्यालय के प्रभारी:संगठन ने सौंपी यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी

वीडियो देखिये, दादा-पोते की गजब केमिस्ट्री:सियासत की पाठशाला में अभी से नजर आ रहे सहस्त्र जय सिंह; दिग्विजय सिंह के साथ यात्राओं में भी हो रहे शामिल

त्योहारी सीजन में खाद्य विभाग की सख्ती 16 प्रतिष्ठानों पर छापेमार निरीक्षण:दो दुकानों को सुधार नोटिस
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!