दीपावली से पहले मिलावटखोरों पर खाद्य विभाग ने कसा शिकंजा: 26 पदार्थों के लिए नमूने; दो जगह नापतौल के उपकरण हुए जब्त
KHULASA FIRST
संवाददाता

11 प्रतिष्ठानों की जांच कहीं सफाई में कमी तो कहीं बिना सत्यापन के चल रहे थे तौल उपकरण
खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
दीपावली पर मिठाइयों और खाद्य पदार्थों में मिलावट रोकने के लिए खाद्य सुरक्षा प्रशासन ने शहर में जांच अभियान तेज कर दिया है। कल मंगलवार को खाद्य सुरक्षा प्रशासन और नापतौल विभाग की संयुक्त टीम ने 11 प्रतिष्ठानों का निरीक्षण कर 26 खाद्य पदार्थों के नमूने लिए। वहीं दो प्रतिष्ठानों पर बिना सत्यापन के उपयोग किए जा रहे तौल उपकरण जब्त कर प्रकरण दर्ज किए।
खाद्य सुरक्षा आयुक्त मध्य प्रदेश एवं नियंत्रक खाद्य एवं औषधि प्रशासन मनोज पुष्प के निर्देशन व कलेक्टर शिवम वर्मा के मार्गदर्शन में यह अभियान चलाया गया। टीम ने डेयरी, मिठाई, नमकीन और खाद्य तेल कारोबारियों के यहां जांच की।
मावा, पनीर और घी के नमूनों की होगी जांच... खाद्य सुरक्षा टीम ने छोटा बांगड़दा स्थित मुस्कान डेयरी से पनीर, पारंपरिक मिठाई और घी के 3 नमूने लिए। स्कीम-51 स्थित स्नेहल डेयरी से पनीर और घी के 2 तथा राधास्वामी नगर स्थित राममोहन दूध-दही भंडार से दूध का नमूना लिया।
मूसाखेड़ी के फार्मर्स मिल्क कार्ट से मावा, मिल्क केक, रसगुल्ला और केसर पेड़ा के 4 नमूने लिए गए। यहां साफ-सफाई संतोषजनक नहीं मिलने पर संचालक को सुधार सूचना-पत्र जारी किया जा रहा है। नापतौल विभाग ने प्रतिष्ठान में उपयोग किया जा रहा असत्यापित बांट जब्त कर प्रकरण दर्ज किया।
तेजाजी नगर स्थित नवशक्ति दूध डेयरी एंड स्वीट्स में भंडारित मावा और पनीर का मैजिक बॉक्स व टेस्ट किट से प्रारंभिक परीक्षण किया गया। यहां से मावा, पनीर, मावा रोल और पेड़ा के 4 नमूने लिए गए। श्री कृष्णा दूध-दही भंडार से मिश्रित दूध का नमूना और खंडवा नाका स्थित सांवरिया दूध डेयरी से गुपचुप व केसर पेड़ा के 2 नमूने संग्रहित किए गए।
खाद्य तेल की शिकायत पर जांच, तौल उपकरण निकले असत्यापित... एसडीए कंपाउंड, मूसाखेड़ी स्थित श्री बसंत इंटरप्राइजेज की शिकायत मिलने पर जांच की गई। यहां कीर्ति गोल्ड रिफाइंड सोयाबीन तेल का नमूना लिया गया।
नापतौल विभाग ने बसंत लाइट और कीर्ति गोल्ड प्लस तेल के पैकेटों की जांच की। पैकेटों पर जरूरी घोषणाएं और वजन सही पाए गए, लेकिन प्रतिष्ठान में इस्तेमाल किए जा रहे इलेक्ट्रॉनिक तौल उपकरण बिना सत्यापन के मिले। इन्हें जब्त कर प्रकरण दर्ज किया गया।
कीट नियंत्रण में कमी, मेडिकल प्रमाण-पत्र भी नहीं मिले... साउथ तुकोगंज स्थित श्रीवारी फूड वेंचर्स में निरीक्षण के दौरान कीट नियंत्रण व्यवस्था में गंभीर कमी मिली। खाद्य कारोबारकर्ताओं के मेडिकल फिटनेस प्रमाण-पत्र भी उपलब्ध नहीं थे। यहां उड़द दाल का नमूना लेकर आवश्यक सुधार के लिए नोटिस जारी किया जा रहा है।
पागनीसपागा स्थित एसएस ट्रेडिंग फर्म से पराग वनस्पति, माधव गोल्ड किचिन रिफाइंड तेल, रामदेव शिवाय वनस्पति और दिव्य अमृत लाइट फैट कुकिंग मीडियम के 4 नमूने लिए गए। खातीवाला टैंक स्थित पूजा नमकीन भंडार से मूंगफली तेल, बेसन और सोनपापड़ी के 3 नमूने संग्रहित किए गए।
स्ट्रीट वेंडर्स को भी दी स्वच्छता की सीख
खाद्य सुरक्षा प्रशासन की टीम ने मोबाइल खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला के साथ उच्च न्यायालय और एलआईसी कार्यालय परिसर के आसपास स्ट्रीट वेंडर्स को खाद्य सुरक्षा और स्वच्छता संबंधी जानकारी देकर जागरूक किया।
सभी 26 खाद्य नमूनों को जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा जा रहा है। रिपोर्ट आने के बाद खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के तहत संबंधित कारोबारियों पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
संबंधित समाचार

घर के बाहर सो रही बच्ची को उठा ले गया तेंदुआ:300 मीटर दूर झाड़ियों में मिला शव; गांव में फैली दहशत

वीडियो देखिये, सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर उमंग सिंघार की प्रतिक्रिया:जनादेश से विश्वासघात करने वालों को जवाबदेह बनाना जरूरी; नेता प्रतिपक्ष ने फैसले का किया स्वागत

पोहे की प्लेट लेकर ट्रेन में चढ़ा यात्री:एक सेकंड में जिंदगी दांव पर लगी; RPF जवान ने बचाया

उम्र से ज्यादा आपराधिक मामले दर्ज:एमडी ड्रग्स की तस्करी में पकड़ाया हिस्ट्रीशीटर

भीषण सड़क हादसा:ट्रक में पीछे से घुसी यात्रियों से भरी बस; मची चीख-पुकार

कलेक्टर के चपरासी की संपत्ति 7 करोड़ पार:लोकायुक्त में हुई शिकायत से मचा हड़कंप

‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा:प्रदेश भाजपा अध्यक्ष बोले-बोले- जनसैलाब लोकतंत्र के प्रति जनता की आस्था और सामूहिक शक्ति का प्रदर्शन

फरियादियों के मसीहा बने कलेक्टर:जनसुनवाई में सुनी पीड़ा; मेधावी दिव्यांग बच्चों की उच्च शिक्षा का उठाया जिम्मा

गैंगस्टर से भाजपा नेता बने संजय यादव ने टीआई को निपटाने की दी थी धमकी:शहीद दिलीप पुरी की पत्नी ने लगाया आरोप

अग्निवीर के रूप में भर्ती युवाओं के लिए बड़ी खबर:चार साल के बजाय छह साल तक सेना में सेवा देने का अवसर मिल सकेगा

20 साल में 65 लाख वेतन मिला:प्रबंधक के पास मिली 2.41 करोड़ रुपए की संपत्ति

5 साल बाद MP में आशा कार्यकर्ताओं की भर्ती:इतने पद पर होगी; जानें योग्यता और आवेदन की तारीख

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में कैबिनेट की बैठक:वन संवर्धन, सिंचाई के लिए 21 हजार करोड़ रुपए मंजूर

लाखों के लेनदेन विवाद में हेड कांस्टेबल पर 1.61 लाख लेकर छोड़ने का आरोप:27 घंटे तक थाने के पीछे कमरे में बंधक बनाकर पीटा

वीडियो देखिये, हत्याकांड के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता:नगर पुलिस अधीक्षक ने दी ऐसी जानकारी; आरोपी ने पुलिसकर्मी की बंदूक से की थी फायरिंग

कमिश्नर की जनसुनवाई में छलके बुजुर्गों के आंसू:त्योहार की रौनक के बीच भी नहीं थमी फरियादियों की कतार

IPS अधिकारी के इस्तीफे पर जीतू पटवारी ने सरकार को घेरा:पूछा- पुलिस इतनी दबाव में क्यों; क्या स्वतंत्र और निष्पक्ष तरीके से काम करने का माहौल नहीं

चंदन के पेड़ों पर चोरों ने चलाया आरा:नगर निगम और पुलिस सोते रहे

एक बार फिर चर्चाओं में मंत्री:कैबिनेट में अपनी ही सरकार के सामने उठाया ये मुद्दा

वीडियो देखिये, संघ की अखिल भारतीय कार्यकारी मंडल की बैठक के बाद क्या बोले सरकार्यवाह:कृष्ण जन्मभूमि समेत बाकी मामले कोर्ट में ही रहने दें; आरक्षण जारी रखने का समर्थन
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!