होटल के कमरे से आपत्तिजनक हालत में मिला लव जिहादी: हिंदू युवती को लेकर जैन होटल में ठहरा था; कार्यकर्ताओं ने पकड़कर जमकर पीटा
Khulasa First
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शहर में लगातार लव जिहाद के मामले सामने आ रहे हैं। कल सुबह फिर हिंदू जागरण मंच के कार्यकर्ताओं ने सरवटे बस स्टैंड स्थित एक होटल से जयपुर निवासी मुस्लिम युवक को हिंदू युवती के साथ आपत्तिजनक हालत में पकड़ा। होटल के कमरे में कार्यकर्ताओं ने उसकी जमकर पिटाई की।
पूछताछ के बाद उसे पुलिस के हवाले कर दिया। मामले में छोटी ग्वालटोली पुलिस ने युवक के खिलाफ प्रतिबंधात्मक धाराओं में कार्रवाई की है, जबकि युवती की ओर से अब तक कोई एफआईआर दर्ज नहीं कराई गई है।
छोटी ग्वालटोली थाना क्षेत्र अंतर्गत सरवटे बस स्टैंड स्थित जैन होटल के कमरा नंबर 101 में जयपुर निवासी याकीन खान और एक हिंदू युवती के ठहरे होने की सूचना पर हिंदू जागरण मंत के कार्यकर्ता होटल जा पहुंचे।
इसके बाद मंच के प्रशांत वर्मा, संतोष जाधव सहित अन्य कार्यकर्ताओं ने कमरे का दरवाजा खुलवाया। युवक और युवती के आपत्तिजनक हालत में मिलने पर कार्यकर्ता आक्रोषित हो गए।
उन्होंने लव जिहादी को जमकर पीटा। इसके बाद कार्यकर्ता युवक और युवती को अपने साथ छोटी ग्वालटोली थाने लेकर पहुंचे और पुलिस को सौंप दिया।
महाराष्ट्र में हुई थी युवती से पहचान
टीआई संजू कामले के अनुसार युवक ने होटल संचालक को वैध आईडी दी थी और कमरा नियमानुसार लिया था। युवक की पहचान याकीन खान निवासी सवाई माधौपुर (राजस्थान) के रूप में हुई है, जो मजदूरी करता है। पुलिस पूछताछ में याकीन ने बताया कि वह काम की तलाश में महाराष्ट्र गया था, जहां धूलिया/नासिक क्षेत्र में उसकी पहचान युवती से हुई।
दोस्ती बढ़ने के बाद दोनों इंदौर आए और सरवटे बस स्टैंड स्थित होटल में ठहरे। युवती महाराष्ट्र की रहने वाली है। पुलिस ने युवती से भी अलग से पूछताछ की। हालांकि उसने एफआईआर दर्ज कराने से इंकार कर दिया। कामले ने बताया कि युवक के आपराधिक रिकॉर्ड और पृष्ठभूमि की जानकारी जयपुर से जुटाई जा रही है।
वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर फिलहाल उसके खिलाफ प्रतिबंधात्मक धाराओं में कार्रवाई कर जेल भेजा है। मामले की जांच जारी है और पुलिस दोनों के बयानों व तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई करेगी।
संबंधित समाचार

भाजपा पार्षद के घर पुलिस की दबिश:बाथरूम से मिली बड़ी मात्रा में अवैध शराब; देवर और साथी गिरफ्तार, पति फरार

फिर लड़कों से आगे बेटियां:महिला स्पर्धाओं में 10 गोल्ड; पुरुषों में 8, हॉकी ने दिलाया ओलिंपिक टिकट

चकमा देकर हथकड़ी समेत भागने के चक्कर में आरोपी के हाथ और पैर टूटे:पुलिसकर्मियों पर स्कॉर्पियो चढ़ाने वाले की करतूत

अनजान लिंक पर क्लिक करना पड़ा भारी:लगा लाखों रुपए का चूना; मोबाइल पर गेम खेल रहे थे बच्चे

केंद्रीय गृह मंत्री ने कहा- 2029 तक मध्य प्रदेश को नशामुक्त करेंगे:नक्सली खत्म, अब बारी है नशे की: अमित शाह

16 हजार का लोन:बदनामी से डरकर गंवाए 3.07 लाख

टीईटी के विरोध में जुटे शिक्षक:बोले-किसी भी हाल में परीक्षा नहीं देंगे; ‘सांसद-विधायक पेंशन ले रहे तो हम क्यों नहीं?’

MP में सार्वजनिक परिवहन का होगा बड़ा विस्तार:2031 तक इतनी बसों का लक्ष्य; मुख्यमंत्री का बड़ा अपडेट

जीतू पटवारी कांग्रेस के मेल राखी सावंत:भाजपा नगर अध्यक्ष ने पीसीसी चीफ पर साधा निशाना

अपोलो टावर में 500 किलो का अवैध जंगला बना खतरे की घंटी:निगम अफसरों की साठगांठ से हो रहा अवैध निर्माण, शिकायतों के बाद भी मूकदर्शक

आईडीए की दोहरी नीति पर उठे सवाल:छात्रों की गूंज के लिए 14 लाख वसूले पटाखा कारोबारियों पर करीब 60 लाख बकाया फिर भी जमीन देने की तैयारी

सड़क पर कब्जा व्यवस्था धराशायी:भंवरकुआं पर रेंगती जिंदगियां, जिम्मेदार बेखबर

इस पार्टी ने राज्यसभा के लिए इतने उम्मीदवार किए घोषित:इनके नाम किए घोषित

दिग्गज फिल्ममेकर का निधन:95 साल की उम्र में ली अंतिम सांस;कलाकारों ने दी श्रद्धांजलि

हथकड़ी में नवीन ओझा की निकली सारी हेकड़ी:रिमांड अवधि में आरोपी को उसके घर लेकर पहुंची पुलिस

बहादुर कैप्टन ने इस देश के पीएम को सुनाई खौफनाक आपबीती:को-पायलट के खतरनाक इरादे बताए

MP में आयुष्मान मरीजों के इलाज पर संकट:इस दिन से प्रदेश में बंद होगा उपचार; 1000 एंबुलेंस से दिल्ली कूच की तैयारी

उठाए सवाल इस एप और नेट की डिजिटल प्रविष्टियां उपलब्ध नहीं:लाखों मतदाताओं के नाम हटाने पर आरटीआई में चुनाव कार्यालयों ने कहा

ACP पर महिला पत्रकार से छेड़छाड़ का आरोप:CJP ने थाने के बाहर जताया विरोध; पुलिस को दिया अल्टीमेटम

दूसरे पर झूठी एफआईआर दर्ज करवाने वाली रूपाली जैन अब जाएगी सलाखों के पीछे:आ गया खुद का नंबर
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!