लोकायुक्त की फाइल कर रही तत्कालीन थाना प्रभारी के पुराने विवादों के खुलासे: दिनेश वर्मा एक बार फिर जांच के घेरे में
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
खजराना थाने के तत्कालीन टीआई दिनेश वर्मा एक बार फिर जांच के घेरे में हैं। इस बार मामला सीधे लोकायुक्त की उस शिकायत से जुड़ा है जिसमें उनके खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत शिकायत दर्ज हुई थी। शिकायत की पुलिस स्तर पर कराई गई सत्यापन रिपोर्ट में 10 बिंदुओं में से बिंदु क्रमांक 1 और 2 की जानकारी सत्य पाई गई है।
बाकी बिंदुओं की जानकारी के लिए पुलिस मुख्यालय और पुलिस आयुक्त कार्यालय से रिकॉर्ड मांगे जाने की बात रिपोर्ट में सामने आई है।
मामले की शुरुआत अधिवक्ता राजेंद्र के. गुप्ता की शिकायत से हुई। शिकायत में दिनेश वर्मा, तत्कालीन निरीक्षक थाना खजराना तथा अन्य चार लोगों के खिलाफ आरोप लगाए गए थे। इसके बाद 27 अक्टूबर 2023 को लोकायुक्त इंदौर में अपराध क्रमांक 227/2023 दर्ज किया गया।
शिकायत में खजराना थाने में दर्ज पुराने अपराध क्रमांक 1240/2019 में आरोपी मोहम्मद साबिर उर्फ छब्बू से सांठगांठ सहित कई गंभीर आरोप लगाए गए थे। अब सामने आई पुलिस सत्यापन रिपोर्ट इस मामले को नया मोड़ देती है। पुलिस अधीक्षक इंदौर की ओर से 14 मई 2024 के विपत्र क्रमांक एस-154 में लोकायुक्त को भेजी गई रिपोर्ट में कहा गया कि शिकायत के 10 बिंदुओं में से बिंदु क्रमांक 1 और 2 में दी गई जानकारी सत्य है, साथ ही संबंधित अपराध को विवेचनाधीन बताया गया है।
सिर्फ लोकायुक्त ही नहीं, कोर्ट के आदेश ने भी उठाए थे सवाल: दिनेश वर्मा का नाम इससे पहले भी एक विवादित मामले में सामने आ चुका है। जुलाई 2024 में प्रकाशित स्थानीय रिपोर्टों के मुताबिक नवंबर 2022 में विजय चौराहे पर पायलट करण प्रताप सिंह और उसके दोस्तों से मारपीट के मामले में जिला एवं सत्र न्यायालय ने तत्कालीन टीआई दिनेश वर्मा और दो अन्य के खिलाफ आपराधिक कार्रवाई के आदेश दिए थे।
अदालत के आदेश में प्रथम दृष्टया धारा 166, 294 और 323/34 आईपीसी के तहत कार्रवाई का आधार बताया गया था।
संबंधित समाचार

छात्रों की गूंज पर मुख्यमंत्री का पलटवार:कहा- यह झूठ की गूंज है; महत्वपूर्ण मुद्दों पर तथ्यों के साथ संवाद होना चाहिए

देखिये वीडियो, बियर की बोतल में दिखे कीड़े:कहीं आप भी तो नहीं पी रहे कीड़े वाली शराब; वीडियो ने मचाया हड़कंप

सिंहस्थ 2028 की तैयारियां तेज:मुख्यमंत्री ने किया मार्ग का औचक निरीक्षण; कहा- जनता के सहयोग से आसान हो रहा विकास का काम

आरएसएस का शाखा संगम:लाल परेड ग्राउंड में जुटे 30 हजार स्वयंसेवक; शारीरिक प्रदर्शन और घोष वादन भी

एमडी ड्रग्स के साथ तस्कर गिरफ्तार:घेराबंदी कर पकड़ा; बड़ी मात्रा में नशा किया जब्त

कार्यक्रम खत्म, सड़कों पर जाम

अतिथि शिक्षकों का दर्द छलका:गिटार पर गाया; ‘लाखों डॉक्टर-इंजीनियर बनाए, आज हम ही फटेहाल’

‘अंधभक्त' शब्द के पीछे राहुल गांधी का असली निशाना क्या:छात्र और अंधभक्त में फर्क सिर्फ राजनीति नहीं; राहुल का तर्क कितना ठोस

गणेशजी संग विराजे पांच हनुमान मंदिर:शहर की वायरल प्रतिमा

छात्रों की गूंज के बाद बयानबाजी का दौर शुरू:भाजपा-कांग्रेस ने एक-दूसरे पर किए आक्रामक वार

पानी से भरे गड्ढे में डूबने से बच्चे की मौत:स्कूल की छुट्टी पर घर से खेलने निकला था; कपड़े मिलने के बाद चला पता

शहर का बड़ा गणपति:जहां हर दर्शन में बसती है सवा सौ साल पुरानी परंपरा

मरीज की मौत के बाद एमवायएच में हंगामा:परिजन ने सर्जरी विभाग के रेजिडेंट डॉक्टर से की हाथापाई; विरोध में डॉक्टरों ने कुछ देर रोका काम

देखिए वीडियो:मुख्यमंत्री बोले; करोड़ों श्रद्धालुओं की सुविधा हमारी जिम्मेदारी, नागरिकों के सहयोग से आसान हुआ सड़क चौड़ीकरण, नागरिकों ने फूल बरसाकर किया स्वागत

सीनियर्स से प्रताड़ित महिला डॉक्टर ने इंजेक्शन लगाकर किया आत्महत्या का प्रयास:एमजीएम मेडिकल कॉलेज का मामला

फ्लाईओवर से 75 फीट नीचे गिरी तेज रफ्तार BMW:3 युवकों की मौत; एक गंभीर

212 दुकानें बंद, व्यापारियों का प्रदर्शन जताया आक्रोश:फुटपाथ माफियाओं का जुलूस निकालो

गणेश उत्सव का पोस्टर फाड़ने को लेकर विवाद:दो पक्षों में मारपीट; चार लोगों पर केस दर्ज, छह थानों का पुलिस बल तैनात, चार लोगों के घायल होने की सूचना

सबूत देने के बाद भी कार्रवाई नहीं कर रही पुलिस:फर्जी स्टाम्प मामले में पीड़ित का आरोप

देखिये वीडियो, छात्रों की गूंज में पुलिस से नोकझोंक पर सियासत:पूर्व मंत्री बोले- तेरे बाप का कार्यक्रम नहीं है; राहुल गांधी का कार्यक्रम है, कई सिंघम आए और चले गए, ये इंदौर है प्यारे
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!