एलिवेटेड कॉरिडोर का स्वरूप लंबाई-चौड़ाई 7 को होगी तय: बैठक में मंत्री कैलाश विजयवर्गीय बोले; धन की कोई कमी नहीं आने देंगे
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
एबी रोड पर बीआरटीएस हटाने के बाद बनने वाले एलिवेटेड कॉरिडोर को लेकर कल आयोजित बैठक में लंबाई-चौड़ाई समेत विभिन्न मुद्दों पर कोई ठोस चर्चा नहीं हो सकी। तय किया गया कि 7 फरवरी को इस पर बैठक होगी और सबकुछ तय करेंगे। नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय की अध्यक्षता में जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों और विशेषज्ञों की महत्वपूर्ण बैठक में अनेक महत्वपूर्ण सुझाव आए।
तय किया गया कि अब बैठक 7 फरवरी को होगी जिसमें एलिवेटेड कॉरिडोर के स्वरूप, लंबाई और चौड़ाई पर निर्णय होगा। विजयवर्गीय ने कहा कि एलिवेटेड कॉरिडोर भविष्य की आवश्यकता को देखते हुए तय होगा। धन की कोई कमी नहीं है। विशेषज्ञों, अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों से भी सुझाव लिए जा रहे हैं।
एलिवेटेड कॉरिडोर समय की जरूरत: पूर्व लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन ने कहा कि एलिवेटेड कॉरिडोर समय की जरूरत है। भविष्य की आवश्यकता को देखते हुए इसका विस्तार किया जाना चाहिए। सांसद शंकर लालवानी ने कहा कि विशेषज्ञों से सुझाव प्राप्त कर कॉरिडोर को वैज्ञानिक और तकनीकी आधार पर उपयोगी बनाया जाएगा।
महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने पब्लिक यूटिलिटी की समयसीमा में स्थानांतरित करने पर जोर दिया। बैठक में कॉरिडोर को बेहतर तथा उपयोगी बनाने के संबंध में अनेक विशेषज्ञों ने अपने-अपने महत्वपूर्ण सुझाव दिए। बैठक में इस रोड पर मेट्रो के संचालन तथा मेट्रो के निर्माण के लिए प्रावधान रखने के संबंध में भी चर्चा की गई। बैठक में विधायक महेंद्र हार्डिया, रमेश मेंदोला, मधु वर्मा तथा गोलू शुक्ला, भाजपा नगराध्यक्ष सुमित मिश्रा, संभागायुक्त डॉ. सुदाम खाड़े, कलेक्टर शिवम वर्मा प्रमुख रूप से मौजूद थे।
जल्द शुरू होगा सेंटर डिवाइडर बनाने का काम
नगर निगम जनकार्य समिति प्रभारी राजेंद्र राठौर ने कहा है कि बीआरटीएस की रैलिंग और बस स्टॉप तोड़ने का काम जल्द शुरू होगा। टेंडर निकल चुका है। साथ ही, सेंटर डिवाइडर का काम भी एक से दो दिन में शुरू हो जाएगा।
राठौर ने बताया कि निगम ने रैलिंग और बस स्टॉप तोड़ने का अलग-अलग टेंडर जारी किया है। ठेकेदार नहीं आया तो निगम खुद हटाएगा। दोनों कामों के लिए दो महीने का वक्त दिया जाएगा। हालांकि एक तरफ की रैलिंग को पुराने ठेकेदार ने तोड़ दिया है।
अब दूसरे तरफ की रैलिंग को तोड़ने की कवायद चल रही है। उन्होंने बताया कि सेंटर डिवाइडर का काम भी एक दो दिन में शुरू कर दिया जाएगा। ये काम दो हिस्सों में होगा। पहले सी-21 मॉल से निरंजनपुर चौराहे तक, फिर राजीव गांधी चौराहे से नौलखा चौराहे तक होगा।
संबंधित समाचार

सिम एक्टिवेशन के नाम पर साइबर ठगी:आईटी कर्मचारी के खाते से लाखों उड़ाए

जहरीले पानी से मरने वालों के घर पहुंची कांग्रेस:मृतकों के परिजन ने कहा- हादसे के दोषियों को सजा मिलना चाहिए

देखिए वीडियो, राजघाट पहुंचा विपक्ष:इन नेताओं को अंदर जाने की अनुमति; बापू को दी श्रद्धांजलि, सीईसी के इस्तीफे पर तीसरे दिन भी प्रदर्शन

देखिए वीडियो, सर्वपितृ अमावस्या पर मुस्लिम महिला करेगी पितृ तर्पण:पूर्वजों के सम्मान का लिया संकल्प

फिटनेस व्यवस्था हुई ठप चालकों की ‘चेकिंग’ तेज:सरकारी वेबसाइट पर फिटनेस सुविधा महीनों से बाधित होने का दावा

एमटी क्लॉथ मार्केट में बंपर अमृत उपहार योजना का मुख्य ड्रॉ संपन्न:व्यापारियों को मिले 251 आकर्षक उपहार; दलालों के लिए रखे गए थे 31 विशेष पुरस्कार

मध्यप्रदेश में निवेश करेगा आरपीजी समूह:ट्रांसमिशन, टायर,आईटी सेक्टर पर सीएम डॉ. मोहन यादव से हर्ष गोयनका की चर्चा

चाचा 420 की साजिश का शिकार आरिफ अली:एक बार एनडीपीएस एक्ट के झूठे केस में फंसा चुका; फिर दे रहा धमकी

बैंक बिल्डिंग के जर्जर छज्जे हटाए:प्लास्टर गिरने के बाद निगम की कार्रवाई; समय-सीमा में नहीं हुआ काम

नकली तंबाकू का नेटवर्क खंगाल रही सराफा पुलिस:आरोपी ने लिया कृष्णा ट्रेडर्स का नाम; पैकिंग रोल और लेबल के स्रोत की भी होगी जांच

कार से टक्कर के बाद बाइक सवार नशेड़ी ने फोड़ा कांच:घटना के बाद दोनों पक्ष को थाने ले गई पुलिस; मारपीट का वीडियो वायरल

गैंगस्टर सतीश भाऊ और उसके गुर्गों के खिलाफ क्राइम ब्रांच में दर्ज हुई शिकायत:लाखों रुपए वसूलने के मामले में; प्रॉपर्टी सेटलमेंट के नाम पर लिए, अब धमका रहे हैं फरियादी को

टूरिज्म फीलिंग नहीं हीलिंग भी:सीएम डॉ. मोहन यादव

जय श्रीकृष्ण या 'जेएसके' या जय श्रीकृष्णा

दोस्तों के साथ ओडिशा गया गणेश लापता:जांच पर उठे सवाल

ड्रग्स तस्करी की 48.50 लाख की कमाई पर सफेमा का शिकंजा:पहले से 13 केस दर्ज; जिनमें से तीन एनडीपीएस एक्ट के

पेट्रोल पंप से की रेकी और रास्ते में लूट लिया:काका तमने जो नोट दिया वी नकली है कहकर रोका था किसान को

बंटी नागर खुदकुशी कांड में बॉबी छाबड़ा की हुई एंट्री:मामला छोटा बांगड़दा हाईराइज बिल्डिंग के 35 करोड़ के लेनदेन का

चंदर की मौत का गुस्सा:कोर्ट में बदमाश सूरज जाट पर बरसीं चप्पलें

तस्कर रेहान गिरफ्तार पुलिस ने आखिरकार दबोचा:नाना के ड्रग्स नेटवर्क की अहम कड़ी
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!