बहुप्रतीक्षित ग्रीनफील्ड कॉरिडोर के भूमिपूजन की घड़ी नजदीक: दो प्रमुख शहरों के बीच यात्रा होगी तेज, सुरक्षित और सुविधाजनक; अर्थव्यवस्था को भी नई दिशा मिलेगी
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
मालवा क्षेत्र की सबसे महत्वपूर्ण सड़क परियोजनाओं में शामिल इंदौर-उज्जैन ग्रीनफील्ड कॉरिडोर का बहुप्रतीक्षित भूमि पूजन 20 जून को इंदौर जिले के चंद्रावतीगंज में होगा। इस अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और केंद्रीय आवासन एवं शहरी कार्य मंत्री मनोहर लाल खट्टर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। लंबे समय से प्रतीक्षित इस परियोजना को सिंहस्थ-2028 की तैयारियों की दृष्टि से बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
यह ग्रीनफील्ड कॉरिडोर इंदौर और उज्जैन के बीच यात्रा को तेज, सुरक्षित और सुविधाजनक बनाने के साथ-साथ धार्मिक, औद्योगिक और पर्यटन गतिविधियों को नई गति प्रदान करेगा। सरकार का दावा है कि कॉरिडोर बनने के बाद इंदौर से उज्जैन की दूरी महज 30 से 35 मिनट में तय की जा सकेगी।
तैयारियों का जायजा लेने पहुंचे मंत्री और कलेक्टर
भूमि पूजन कार्यक्रम को लेकर प्रशासनिक स्तर पर तैयारियां तेज कर दी गई हैं। जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट और इंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा ने चंद्रावतीगंज स्थित कार्यक्रम स्थल सागर गार्डन पहुंचकर व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान दोनों अधिकारियों ने मंच व्यवस्था, पार्किंग, सुरक्षा, यातायात प्रबंधन, पेयजल, विद्युत आपूर्ति और आमजन के बैठने की व्यवस्था सहित विभिन्न पहलुओं की समीक्षा की। अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि कार्यक्रम में शामिल होने वाले अतिथियों और नागरिकों को किसी प्रकार की असुविधा न हो तथा सभी व्यवस्थाएं समय सीमा में पूर्ण कर ली जाएं। मंत्री सिलावट ने विभागीय अधिकारियों को बेहतर समन्वय के साथ कार्य करने के निर्देश दिए, वहीं कलेक्टर शिवम वर्मा ने सुरक्षा और ट्रैफिक व्यवस्था को प्राथमिकता देने पर जोर दिया।
मालवा की सबसे महत्वपूर्ण सड़क परियोजनाओं में शामिल
इंदौर-उज्जैन ग्रीनफील्ड कॉरिडोर लगभग 48.10 किलोमीटर लंबा एक्सेस कंट्रोल्ड फोरलेन मार्ग होगा। इसकी शुरुआत इंदौर के पित्र पर्वत क्षेत्र के पास से होगी और यह उज्जैन के सिंहस्थ बायपास क्षेत्र तक पहुंचेगा। परियोजना का निर्माण मध्यप्रदेश रोड डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन (एमपीआरडीसी) द्वारा हाइब्रिड एन्युटी मॉडल (HAM) पर कराया जाएगा। करीब 1,089 करोड़ रुपए की लागत से बनने वाला यह कॉरिडोर भविष्य में बढ़ते यातायात को देखते हुए विस्तारित भी किया जा सकेगा।
सिंहस्थ-2028 को मिलेगा बड़ा लाभ
राज्य सरकार इस परियोजना को सिंहस्थ-2028 की तैयारियों का महत्वपूर्ण हिस्सा मान रही है। अनुमान है कि सिंहस्थ के दौरान करोड़ों श्रद्धालु उज्जैन पहुंचेंगे। ऐसे में इंदौर एयरपोर्ट, रेलवे स्टेशन और अन्य शहरों से आने वाले श्रद्धालुओं को तेज और सुगम आवागमन की सुविधा मिलेगी।
महाकाल लोक, श्री महाकालेश्वर मंदिर, ओंकारेश्वर और अन्य धार्मिक स्थलों तक पहुंचने वाले श्रद्धालुओं के लिए यह कॉरिडोर बेहद उपयोगी साबित होगा। इससे वर्तमान इंदौर-उज्जैन हाईवे पर ट्रैफिक का दबाव भी काफी कम होगा।
व्यापार और उद्योग को भी मिलेगा लाभ
विशेषज्ञों का मानना है कि यह परियोजना केवल धार्मिक पर्यटन तक सीमित नहीं है, बल्कि मालवा क्षेत्र की अर्थव्यवस्था को भी नई दिशा दे सकती है। इंदौर के औद्योगिक क्षेत्रों, एयरपोर्ट और लॉजिस्टिक नेटवर्क को उज्जैन से बेहतर कनेक्टिविटी मिलने से व्यापारिक गतिविधियां बढ़ेंगी। साथ ही निवेश और रोजगार के नए अवसर भी पैदा होंगे।
दो साल में पूरा करने का लक्ष्य
परियोजना के निर्माण के लिए एजेंसी को लगभग 24 महीने का समय दिया गया है। सरकार का लक्ष्य है कि सिंहस्थ-2028 से पहले यह कॉरिडोर पूरी तरह तैयार हो जाए ताकि आयोजन के दौरान श्रद्धालुओं को आधुनिक और सुगम सड़क सुविधा उपलब्ध कराई जा सके।
धार्मिक और आर्थिक विकास की नई धुरी बनेगा कॉरिडोर
सरकार इस परियोजना को सिर्फ सड़क निर्माण नहीं, बल्कि इंदौर और उज्जैन को जोड़ने वाले धार्मिक, आर्थिक और पर्यटन कॉरिडोर के रूप में देख रही है। महाकाल लोक, इंदौर एयरपोर्ट, औद्योगिक क्षेत्रों और धार्मिक स्थलों को सीधे जोड़ने वाला यह मार्ग आने वाले वर्षों में मालवा क्षेत्र के विकास की नई पहचान बन सकता है।
संबंधित समाचार

अवैध कॉलोनियों पर प्रशासन सख्त:सरकारी जमीन से हटेगा कब्जा; अफसरों की तय होगी जिम्मेदारी, कलेक्टर के निर्देश की अनदेखी पर कटेगा वेतन

जर्जर छात्रावासों को लेकर छात्रों का प्रदर्शन:कलेक्ट्रेट पहुंचे सैकड़ों स्टूडेंट्स; बोले- छत का प्लास्टर गिरने से डर का माहौल

गर्ल्स डिग्री कॉलेज में जमकर हंगामा:बीए के रिजल्ट पर मचा बवाल; 1316 छात्राओं में इतनों को दी सप्लीमेंट्री

मोमोज को लेकर विवाद:ठेले वाले ने छात्र पर फेंका खौलता तेल; चेहरा-कान झुलसे

जमीन मुक्त नहीं हुई तो उग्र आंदोलन तय:5.84 करोड़ जमा, फिर भी टालमटोल; 7 को ज्ञापन, 13 से आरपार का ऐलान

600 पन्नों की रिपोर्ट से तय होगी जवाबदेही:जहरीले जलकांड पर आज हाई कोर्ट में सुनवाई

दूषित जल कांड मामला:अब इस तारीख को होगी अगली सुनवाई; याचिकाकर्ताओं ने कहा- रिपोर्ट का अध्ययन कर बहस के लिए समय जरूरी

350 करोड़ का प्रोजेक्ट:सवा किमी में 15 पिलर की खुदाई पूरी; 2028 तक निर्माण का लक्ष्य

स्कीम नं. 114 पार्ट-1 में शासकीय भूमि पर कब्जा:कार्रवाई के बजाय शिकायतकर्ता को भगा रहे अधिकारी

निगम की अनदेखी से मुसीबत बना खुला नाला:हादसों का जिम्मेदार कौन

शहर के नामी होटल पर नगर निगम की कार्रवाई:लाखों रुपए का लगाया स्पॉट फाइन; मिली ये खामियां

पटवारी अपने विवादित वीडियो पर स्पष्टीकरण दें:यादव समाज

तय समय के बाद तक हैमर्स में झलके जाम तो थिरके लोग:देर रात कासा-कासा की धूम; सिस्टम खामोश

बंटी नागर की मौत के पीछे करोड़ों का जाल:खुलासा फर्स्ट ने जिन नामों का किया था खुलासा; पुलिस की जांच में वही नाम

सोयाबीन के भाव को लेकर किसानाें चक्काजाम:कहा- मंडी में 4400; बाहर 5200 से 5600 रुपए तक बिक रहा, विधायक ने लगाए साठगांठ के आरोप

पुलिस चौकी के पास कारों पर पथराव:बदमाशों ने मचाया का आतंक; शाम तक पुलिस रही बेखबर

पत्नी ने की पति की बेरहमी से हत्या:सोते समय सिर पर हथौड़ा मारा; फिर गला दबाया, इस वजह से उठाया खौफनाक कदम

भाजपा में जंग से भोपाल तक गरमाई सियासत:उमंग सिंघार का ट्वीट- जब मुख्यमंत्री न किसी की सुनते हैं, न चलने देते हैं, तो अधिकारी क्यों सुनेंगे

नए जिलों का तेजी से विकास ही प्राथमिकता:सीएम डॉ. मोहन यादव

गर्लफ्रेंड का नेकलेस टूटने पर बौखलाया बॉयफ्रेंड:जला दी दूसरी युवती की एक्टिवा; नाबालिग सहित चार गिरफ्तार, मुख्य आरोपी पर पहले से दर्ज है कई मामले
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!