खबर
Top News

शहर में खाकी का खौफ खत्म: 48 घंटे में 8 चाकूबाजी; 4 थाना क्षेत्रों में बहा खून

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

01 जून 2026, 1:18 pm
शेयर करें:
शहर में खाकी का खौफ खत्म

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शहर में एक ओर चौराहे-चौराहे पर शनिवार-रविवार को पुलिस बैरिकेडिंग कर हेलमेट और दस्तावेजों को लेकर वाहन चालकों पर चालानी कार्रवाई में व्यस्त रही, वहीं गलियों-मोहल्लों में गुंडे-बदमाश खुलेआम चाकूबाजी करते रहे। बीते 48 घंटों में चाकूबाजों ने खून बहाया।

परदेसीपुरा, लसूड़िया, एमआईजी और चंदन नगर 4 थाना क्षेत्रों में हुई इन वारदातों ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पूरे पुलिस महकमे पर सवालिया निशान खड़े कर दिए।

सवाल यह है कि जब शहर में सड़कों/चौराहों पर इतनी सख्ती रही तो आखिर ये चाकूबाज कैसे पुलिस की नजर बचकर बेखौफ वारदातों को अंजाम देते रहे?

केस-1: आधी रात गुंडों का आमना-सामना
परदेसीपुरा थाना क्षेत्र स्थित जनता क्वार्टर में सांची पॉइंट के सामने पुरानी रंजिश ने खूनी रूप ले लिया। कृष्णा उर्फ कालू मराठा, गोल्डी सरदार उर्फ महेंद्र सिंह और विनोद उर्फ पन्नू जादौन नामक तीन बदमाशों ने मंगू सरदार उर्फ राजदीप सिंह पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया।

उसके सिर, चेहरे, नाक और हाथों पर वार किए गए। आरोपियों ने बीच-बचाव करने आए दोस्त जयेश संकत के पैर में भी चाकू घोंप दिया। खास बात यह कि मामले में आरोपी पक्ष के विनोद उर्फ पन्नू ने भी केस दर्ज कराते हुए आरोप लगाया कि शराब पीने के विवाद में मंगू सरदार और जयेश संकत ने ही उससे व साथियों से मारपीट कर गले पर चाकू मारा।

केस-2 : गर्लफ्रेंड के चक्कर में चाकू मारा
लसूड़िया क्षेत्र में एक युवती से दोस्ती को लेकर शुरू हुआ विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया। बातचीत के बहाने बुलाए गए छात्र आर्यन मुकाती (19) निवासी खातीपुरा सुखलिया पर स्कीम-78 में हनुमान मंदिर के पीछे उज्ज्वल प्रजापत, शंकर शेखावत, शत्रु और उनके अन्य साथियों ने हमला कर गर्दन पर चाकू मार दिया। कॉलेज छात्रों के हाथों में किताबों की जगह चाकू पहुंचने की यह घटना भी चिंता बढ़ाने वाली है।

केस-3 : सड़क पर चाकूबाजी
श्रीमाया होटल के पास परसों रात सरपंच चायवाले की दुकान पर एक युवती को तीन युवतियों ने चाकू मारे थे। वहीं कल दोपहर इसी होटल के पास सर्विस रोड पर दो युवकों में विवाद हो गया।

झगड़ा इतना बढ़ा कि नया बसेरा, छोटी खजरानी के विक्की बड़ोदे (22) को कृष्णबाग कॉलोनी के तरुण बड़ोनिया ने चाकू मार दिया। इस पर विक्की ने तरुण पर चाकू से हमला कर दिया। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर केस दर्ज कराया है।

केस-5:गालियां देने पर हमला

चंदन नगर थाना क्षेत्र की श्रीकृष्ण कॉलोनी में क्षेत्र का ही मनोज चौहान सड़क पर गाली-गलौज कर रहा था। यहीं रहने वाले मुरारीलाल जाटव ने उसे टोका तो आरोपी ने मारपीट कर नुकीली वस्तु से हमला कर दिया।

इसी थाना क्षेत्र में चंदन नगर चौराहे पर रिक्शा टकराने की बात पर आयान मोहम्मद पिता मो. अख्तर रहमानी की पीठ में सकीना मंजिल, लोहा गेट के आलिद ने सब्जी काटने वाला चाकू घोंप दिया।

केस-4: घर में आग लगाई बाहर निकलते ही चाकू मारा
परदेसीपुरा के ही लाल गली, कोली मोहल्ला में बदमाशों ने एक घर के बाहर लगे पर्दे में आग लगा दी। अंदर मौजूद सूरज नामक युवक जब जान बचाने बाहर निकला तो आरोपियों ने उसकी जांघ में चाकू घोंप दिया।

पीड़ित की शिकायत पर लसूड़िया के रोशन तथा गौहर नगर के ननकू व बिट्टू पर केस दर्ज किया गया है। सवाल यह है कि रात 2 बजे मोहल्ले में इतना हंगामा होता रहा और पुलिस को भनक तक नहीं लगी।

सबसे बड़ा सवाल... पुलिस आखिर रोक क्या रही है? दो दिन में चाकूबाजी की 8 घटनाएं यह बताने के लिए काफी हैं कि बदमाशों के मन से पुलिस का खौफ खत्म हो रहा है।

बैरिकेडिंग कर वाहन रोकने वाली पुलिस आखिर उन हाथों को क्यों नहीं रोक पा रही जो खुलेआम चाकू लेकर घूम रहे हैं?

शहर में लगातार बढ़ती चाकूबाजी व अन्य आपराधिक घटनाओं को लेकर पुलिस सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठने लगे हैं।

संबंधित समाचार

राजघराना संपत्ति विवाद
Top News

राजघराना संपत्ति विवाद:इनकी आपत्ति पर सुनवाई; इस तारीख को पेश करने होंगे सबूत

about 10 hours ago
चर्चित हत्याकांड में फैसला
Top News

चर्चित हत्याकांड में फैसला:प्रेमी और प्रेमिका को मिली फांसी की सजा; कोर्ट में आरोपी बोली- मेरी बच्चियों का ध्यान रखना

about 10 hours ago
मेन रोड पर बिना अनुमति पंडाल लगाने पर हाईकोर्ट सख्त
Top News

मेन रोड पर बिना अनुमति पंडाल लगाने पर हाईकोर्ट सख्त:डीसीपी को किया तलब; अदालत ने पूछा- जब मंजूरी नहीं ली तो सड़क कैसे ब्लॉक हुई?

about 11 hours ago
चार महीने से ज्वाइनिंग का इंतजार
Top News

चार महीने से ज्वाइनिंग का इंतजार:अपर कलेक्टर को संभागायुक्त का नोटिस; तीन दिन में जवाब देने के निर्देश

about 11 hours ago
देखिए वीडियो, शराब पीकर गाली-गलौज और महिलाओं पर अभद्र टिप्पणी करने का आरोप
Top News

देखिए वीडियो, शराब पीकर गाली-गलौज और महिलाओं पर अभद्र टिप्पणी करने का आरोप:रहवासियों ने थाने में की शिकायत

about 11 hours ago
आईडीए की इस स्कीम से मुक्त होंगे इतने हजार प्लॉटधारक!
Top News

आईडीए की इस स्कीम से मुक्त होंगे इतने हजार प्लॉटधारक!:मुख्यमंत्री से होगी जल्द चर्चा, विधायक की पीड़ितों के साथ बेैठक के बाद आंदोलन स्थगित

about 11 hours ago
नए नल कनेक्शन पर रोक
Top News

नए नल कनेक्शन पर रोक:कॉलोनियों को भी नहीं मिलेगा नर्मदा का बल्क कनेक्शन; कम बारिश के बीच नगर निगम का फैसला

about 11 hours ago
देखिए वीडियो, दीपावली से पहले लाड़ली बहनों को तोहफा
Top News

देखिए वीडियो, दीपावली से पहले लाड़ली बहनों को तोहफा:सीएम डाॅ. मोहन यादव ने जारी की योजना की किस्त

about 12 hours ago
करोड़पति हेड कांस्टेबल बेनकाब
Top News

करोड़पति हेड कांस्टेबल बेनकाब:लोकायुक्त इंदौर-उज्जैन पुलिस की छापेमारी

about 12 hours ago
प्लॉट और फ्लैट के नाम पर 72 लाख की चपत
Top News

प्लॉट और फ्लैट के नाम पर 72 लाख की चपत:एरोड्रम में रजिस्ट्री के नाम पर धोखाधड़ी; दोस्त का दिया चेक हो गया बाउंस, फेसबुक लिंक से भी ठगी

about 12 hours ago
12.33 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ पकड़े गए तस्कर का साथी भी हुआ गिरफ्तार
Top News

12.33 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ पकड़े गए तस्कर का साथी भी हुआ गिरफ्तार:रिषभ से पूछताछ में मयंक उर्फ कृष्णा के नाम का खुलासा

about 12 hours ago
सज्जन वर्मा ने नशे के धंधे पर मंत्री कैलाश विजयवर्गीय को दी नसीहत
Top News

सज्जन वर्मा ने नशे के धंधे पर मंत्री कैलाश विजयवर्गीय को दी नसीहत:पद से इस्तीफा दे दो; दोनों मिलकर लड़ेंगे जनता की लड़ाई

about 12 hours ago
सिंधिया राजघराने की 41 हजार करोड़ की संपत्ति का विवाद फिर उलझ गया
Top News

सिंधिया राजघराने की 41 हजार करोड़ की संपत्ति का विवाद फिर उलझ गया

about 12 hours ago
मेट्रोपॉलिटन सिटी में बदल रहा है मालवा
Top News

मेट्रोपॉलिटन सिटी में बदल रहा है मालवा:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा- सिंहस्थ 2028 के लिहाज से इंदौर-उज्जैन में होटल सुविधाएं जरूरी

about 12 hours ago
माता और महाकाल के जयघोष के साथ महाप्रसादी का वितरण
Top News

माता और महाकाल के जयघोष के साथ महाप्रसादी का वितरण:नवरात्रि महापर्व के पावन अवसर पर 10 दिवसीय महोत्सव

about 12 hours ago
राजस्थानी संस्कृति की झलक
Top News

राजस्थानी संस्कृति की झलक:बालिकाओं ने गरबा और नृत्य से दिखाई

about 12 hours ago
इस योजना में जुड़ सकते हैं नए नाम
Top News

इस योजना में जुड़ सकते हैं नए नाम:फिर खुल सकता है पोर्टल; मंत्री ने दिया बड़ा बयान, छूटी हुई महिलाओं की संख्या का आकलन करने के निर्देश

about 13 hours ago
‘खम्मा रे खम्मा’ की धुन पर झूमे गरबा प्रेमी
Top News

‘खम्मा रे खम्मा’ की धुन पर झूमे गरबा प्रेमी

about 13 hours ago
मां कूष्मांडा
Top News

मां कूष्मांडा:एक मुस्कान; जो अंधकार को सृष्टि में बदल देती है

about 13 hours ago
स्कूली बालिकाओं का किया गया निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण
Top News

स्कूली बालिकाओं का किया गया निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण:शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय संयोगितागंज में फैमिली प्लानिंग एसोसिएशन ऑफ इंडिया का आयोजन

about 13 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!