भारतीय किसान संघ का दो दिवसीय महिला सम्मेलन महेश्वर में संपन्न: किसान संगठन की मजबूती में महिलाओं की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
भारतीय किसान संघ का दो दिवसीय महिला सम्मेलन महेश्वर में 23 और 24 नवंबर को आयोजित हुआ। इसमें मालवा प्रांत से लगभग 200 महिलाएं उपस्थित हुईं। सम्मेलन में दीपदान, रैली एवं महिला सभा का आयोजन किया गया।
महिलाओं ने मां नर्मदा जी का पूजन कर कार्तिक पूर्णिमा के पावन अवसर पर दीपदान किया। इसके बाद संगठनात्मक विषयों पर गहन चर्चा हुई।
सम्मेलन में आगामी सदस्यता अभियान को लेकर महिलाओं ने विशेष उत्साह दिखाया। महिलाओं ने संकल्प लिया कि आगामी अभियान में मालवा प्रांत में 11 लाख सदस्य बनाने के लक्ष्य को पूर्ण किया जाएगा। इसी क्रम में खरगोन जिले में 1 लाख सदस्य बनाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया।
सभा में वक्ताओं ने कहा कि किसान संगठन की मजबूती में महिलाओं की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण है। जब महिला जाग्रत होती है तब परिवार, गांव और संगठन सभी मजबूत होते हैं। महिलाओं ने गांव-गांव जाकर सदस्यता अभियान चलाने और संगठन को और अधिक सशक्त बनाने का निर्णय लिया।
सम्मेलन के समापन पर सभी महिलाओं ने संगठन के विस्तार और किसान हितों की रक्षा के लिए निरंतर कार्य करने का संकल्प लिया। सम्मेलन में मुख्य अतिथि हिमानी विश्वकर्मा, गायत्री परिवार, प्रदेश उपाध्यक्ष दिनेश पाटीदार, प्रदेश मंत्री राजेंद्र शर्मा, प्रांत अध्यक्ष लक्ष्मीनारायण पटेल, प्रांत मंत्री महेश ठाकुर, प्रांत महिला संयोजिका वैशाली मालवीय, प्रांत युवा वाहिनी प्रमुख श्याम सिंह पंवार, खरगोन जिला अध्यक्ष सदाशिव पाटीदार, महेश्वर तहसील अध्यक्ष जगदीश पाटीदार उपस्थित थे।
संबंधित समाचार

बकाया शुल्क नहीं चुकाने पर मीट की दुकान सील:बम्बई बाजार में गंदगी मिलने पर 2 हजार का जुर्माना

आज से शराब की सप्लाई के पहले गुणवत्ता जांच जरूरी:मध्य प्रदेश में शराब की हर खेप पर रहेगी नजर; रासायनिक जांच रिपोर्ट के बिना नहीं होगा वितरण

लापरवाह बाइक सवारों को बीच चौराहे रोककर काटा 1500 रुपए का चालान:चलती गाड़ी पर मोबाइल से बात करने; नो पार्किंग और अमानक नंबर प्लेट वालों पर भी हुई कार्रवाई

जैन समाज ने लिया 12 माह भोजनशाला चलाने का संकल्प:बड़ी संख्या में जैन समाजजन रहे मौजूद

गाड़ी निजी, ठाट सरकारी:इमरजेंसी लाइट लगाकर घूम रहा था; ट्रैफिक पुलिस ने दिया 3 हजार का झटका

भ्रष्ट वार्डन मंजुला जरिया सस्पेंड:शासकीय बालिका छात्रावास में रहते समय किया था भारी भ्रष्टाचार

ब्राउन शुगर के साथ दोबारा पकड़ाया:12 ग्राम माल जब्त

क्या विधायक और महापौर की सियासत में उलझी सब्जी मंडी:इतने विक्रेताओं के रोजगार पर आया संकट; एक-दूसरे के पाले में गेंद डालने का आरोप

शंका में विनय की हत्या दोस्त गिरफ्तार:पहचान छिपाने के लिए शव जलाया

करोड़ों की परियोजना का लोकार्पण:फिर भी खेत प्यासे; सूखने की कगार पर फसलें

सात फेरों के अगले दिन ही रिश्ते से इनकार:पत्नी बोली- मुझे अफसर से करनी थी शादी; पति ने लगाए ब्लैकमेलिंग के आरोप

सरकार की आंख की किरकिरी बने प्रह्लाद पांडे:तड़के गिरफ्तार करने पहुंची पुलिस दंपति के तेवर देख उलटे पैर लौटी

वीडियो देखिये, लाखों खर्च कर खरीदीं ईवी गाड़ियां:अब पार्किंग में खड़ी-खड़ी हो रहीं कबाड़; स्मार्ट सिटी कार्यालय के बाहर धूल खा रहे इलेक्ट्रिक वाहन

रितेश-जेनेलिया की रोमांटिक तस्वीर ने ताजा कीं राहुल गांधी की बचपन की यादें:गाने के साथ लगाई इंस्टाग्राम स्टोरी; चर्चा में आया राजीव और सोनिया गांधी की जिंदगी से जुड़ा दिलचस्प किस्सा

बैतूल दौरे पर अजा आयोग अध्यक्ष के सख्त तेवर:बस्तियों से लेकर थाने तक जानी जमीनी हकीकत; धर्मांतरण की शिकायतों पर जांच के निर्देश

शिकायतकर्ता कोर्ट में पलट गया:अधिमान्य पत्रकार कार्ड की कूटरचना का आरोपी बरी

एक तरफ वायरल वीडियो, दूसरी तरफ कांग्रेस अध्यक्ष का इनकार:नेता प्रतिपक्ष पर लगे आरोपों को नकारा

शूटिंग करने आए एक्टर ने पुलिस पर लगाए रिश्वत मांगने और धमकाने के आरोप:टीम सामान समेटकर मुंबई लौटी

मलबे में दबे आशियाने सन्नाटे में सियासत:तबाही टाली नहीं जा सकती थी

मौत पर रिश्वत का कफन...अपराध में सिस्टम की कमाई!:शराब दुकान पर एएसआई का रुपयों के लेनदेन का वीडियो वायरल; एसपी ने किया लाइन अटैच
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!