लापरवाह बाइक सवारों को बीच चौराहे रोककर काटा 1500 रुपए का चालान: चलती गाड़ी पर मोबाइल से बात करने; नो पार्किंग और अमानक नंबर प्लेट वालों पर भी हुई कार्रवाई
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शहर की सड़कों पर लापरवाही से वाहन दौड़ाने वालों पर अब आम नागरिकों की नजर भी है। सड़क पर कुछ युवक लापरवाहीपूर्वक बाइक चलाते हुए जा रहे थे। उनकी हरकत की शिकायत एक जागरूक नागरिक ने ट्रैफिक पुलिस से कर दी।
सूचना मिलते ही कंट्रोल रूम से जारी निर्देश अनुसार कृषि कॉलेज चौराहा पर संबंधित बाइक को रुकवा लिया गया। उस पर लगी नंबर प्लेट भी अमानक थी। पुलिस ने बाइक सवार युवकों को समझाइश देने के साथ ही 1500 रुपए का चालान बनाया।
जानकारी के मुताबिक ट्रैफिक निरीक्षक अरविंद दांगी को नागरिक की ओर से लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाने की शिकायत मिली थी। इस पर उन्होंने तत्काल कंट्रोल रूम को सूचना दी। इसके बाद उक्त बाइक सवार को कृषि कॉलेज चौराहा पर रोक लिया गया।
उसकी नंबर प्लेट भी निर्धारित मानकों के अनुरूप नहीं थी। पुलिस ने युवकों को बताया कि सड़क पर तेज और लापरवाही से वाहन चलाना न केवल उनकी, बल्कि दूसरे राहगीरों की जान भी खतरे में डाल सकता है। इसके बाद यातायात नियमों के उल्लंघन पर 1500 रुपए का जुर्माना किया।
इसी तरह शहर पुलिस ने शिकायत के आधार पर मोबाइल पर बात करने वाले, नो पार्किंग में गाड़ी खड़ी करने वाले और अमानक नंबर प्लेट लगाने वाले तथा तीन सवारी वाहन चालकों के खिलाफ भी चालानी कार्रवाई की गई। इधर, इंदौर ट्रैफिक साथी एप के जरिये नागरिक नियमों के उल्लंघन की शिकायतें कर रहे हैं।
23 नवंबर को एप पर नियमों के उल्लंघन सहित 382 शिकायतें मिलीं। पुलिस द्वारा इन शिकायतों का परीक्षण कर कार्रवाई की जा रही है। इसी दिन 766 नए यूजर रजिस्टर हुए, जबकि एप के कुल रजिस्टर्ड यूजर की संख्या बढ़कर 22,857 हो गई है। वहीं ट्रैफिक वाट्सएप हेल्पलाइन नंबर 7049107620 पर 23 नवंबर को 25 सूचनाएं और शिकायतें प्राप्त हुईं। इनमें से 16 का निराकरण किया गया।
संबंधित समाचार

बकाया शुल्क नहीं चुकाने पर मीट की दुकान सील:बम्बई बाजार में गंदगी मिलने पर 2 हजार का जुर्माना

आज से शराब की सप्लाई के पहले गुणवत्ता जांच जरूरी:मध्य प्रदेश में शराब की हर खेप पर रहेगी नजर; रासायनिक जांच रिपोर्ट के बिना नहीं होगा वितरण

भारतीय किसान संघ का दो दिवसीय महिला सम्मेलन महेश्वर में संपन्न:किसान संगठन की मजबूती में महिलाओं की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण

जैन समाज ने लिया 12 माह भोजनशाला चलाने का संकल्प:बड़ी संख्या में जैन समाजजन रहे मौजूद

गाड़ी निजी, ठाट सरकारी:इमरजेंसी लाइट लगाकर घूम रहा था; ट्रैफिक पुलिस ने दिया 3 हजार का झटका

भ्रष्ट वार्डन मंजुला जरिया सस्पेंड:शासकीय बालिका छात्रावास में रहते समय किया था भारी भ्रष्टाचार

ब्राउन शुगर के साथ दोबारा पकड़ाया:12 ग्राम माल जब्त

क्या विधायक और महापौर की सियासत में उलझी सब्जी मंडी:इतने विक्रेताओं के रोजगार पर आया संकट; एक-दूसरे के पाले में गेंद डालने का आरोप

शंका में विनय की हत्या दोस्त गिरफ्तार:पहचान छिपाने के लिए शव जलाया

करोड़ों की परियोजना का लोकार्पण:फिर भी खेत प्यासे; सूखने की कगार पर फसलें

सात फेरों के अगले दिन ही रिश्ते से इनकार:पत्नी बोली- मुझे अफसर से करनी थी शादी; पति ने लगाए ब्लैकमेलिंग के आरोप

सरकार की आंख की किरकिरी बने प्रह्लाद पांडे:तड़के गिरफ्तार करने पहुंची पुलिस दंपति के तेवर देख उलटे पैर लौटी

वीडियो देखिये, लाखों खर्च कर खरीदीं ईवी गाड़ियां:अब पार्किंग में खड़ी-खड़ी हो रहीं कबाड़; स्मार्ट सिटी कार्यालय के बाहर धूल खा रहे इलेक्ट्रिक वाहन

रितेश-जेनेलिया की रोमांटिक तस्वीर ने ताजा कीं राहुल गांधी की बचपन की यादें:गाने के साथ लगाई इंस्टाग्राम स्टोरी; चर्चा में आया राजीव और सोनिया गांधी की जिंदगी से जुड़ा दिलचस्प किस्सा

बैतूल दौरे पर अजा आयोग अध्यक्ष के सख्त तेवर:बस्तियों से लेकर थाने तक जानी जमीनी हकीकत; धर्मांतरण की शिकायतों पर जांच के निर्देश

शिकायतकर्ता कोर्ट में पलट गया:अधिमान्य पत्रकार कार्ड की कूटरचना का आरोपी बरी

एक तरफ वायरल वीडियो, दूसरी तरफ कांग्रेस अध्यक्ष का इनकार:नेता प्रतिपक्ष पर लगे आरोपों को नकारा

शूटिंग करने आए एक्टर ने पुलिस पर लगाए रिश्वत मांगने और धमकाने के आरोप:टीम सामान समेटकर मुंबई लौटी

मलबे में दबे आशियाने सन्नाटे में सियासत:तबाही टाली नहीं जा सकती थी

मौत पर रिश्वत का कफन...अपराध में सिस्टम की कमाई!:शराब दुकान पर एएसआई का रुपयों के लेनदेन का वीडियो वायरल; एसपी ने किया लाइन अटैच
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!