मामूली समझाइश से शुरू विवाद देखते ही देखते खूनी संघर्ष में बदला: दो पक्षों में जमकर चाकूबाजी; शराब पीने से रोका था, कई घायल
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
परदेशीपुरा थाना क्षेत्र में सार्वजनिक स्थान पर शराब पीने से रोकना एक व्यक्ति को भारी पड़ गया। मामूली समझाइश से शुरू हुआ विवाद देखते ही देखते खूनी संघर्ष में बदल गया और दोनों पक्षों के बीच जमकर चाकूबाजी हुई। घटना में कई लोग घायल हुए हैं, जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत पर प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
सड़क पर शराब पीने से मना किया तो हुआ विवाद
पुलिस के अनुसार जनता क्वार्टर निवासी विनोद उर्फ पन्नू सिंह जादौन (48) ने शिकायत दर्ज कराई है कि शनिवार रात करीब 11 बजे वह सांची पॉइंट के सामने टहल रहे थे। इसी दौरान उन्होंने मंगू सरदार उर्फ राजदीप, जयेश संकट तथा उनके साथी राहुल और नितिन को सड़क किनारे शराब पीते देखा।
विनोद ने उन्हें समझाइश देते हुए कहा कि यह रिहायशी इलाका है, जहां महिलाओं और परिवारों का आना-जाना लगा रहता है, इसलिए सार्वजनिक स्थान पर शराब का सेवन नहीं करना चाहिए। आरोप है कि इस बात से नाराज होकर आरोपियों ने उनके साथ गाली-गलौज शुरू कर दी।
गले पर किया चाकू से हमला
शिकायत के मुताबिक विवाद बढ़ने पर जयेश संकट ने विनोद के साथ मारपीट की, जबकि मंगू सरदार ने चाकू निकालकर उन पर हमला कर दिया। चाकू का वार विनोद के गले के बाईं ओर लगा, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
दूसरे पक्ष ने भी लगाए हमले के आरोप
घटना के बाद दोनों पक्षों के समर्थक मौके पर पहुंच गए और विवाद और अधिक बढ़ गया। पुलिस जांच में सामने आया है कि विनोद पक्ष के कुछ लोग भी हथियार लेकर मौके पर पहुंचे थे। दूसरे पक्ष की शिकायत के अनुसार कालू मराठा, गोल्डी सरदार और विनोद उर्फ पन्नू जादौन ने मंगू सरदार पर चाकुओं से कई वार किए।
हमले में मंगू सरदार के सिर और चेहरे पर गंभीर चोटें आईं, जबकि उसके शरीर पर आधा दर्जन से अधिक घाव बताए जा रहे हैं। वहीं जयेश संकट ने भी पुलिस को दी शिकायत में आरोप लगाया है कि कालू मराठा ने उस पर चाकू से हमला किया, जिससे उसके बाएं पैर के घुटने के ऊपर गंभीर चोट आई और काफी खून बह गया।
मौके पर पहुंची पुलिस, घायलों को कराया भर्ती
घटना की सूचना मिलते ही परदेशीपुरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया और घटनास्थल से प्रारंभिक साक्ष्य जुटाए। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि दोनों पक्षों की शिकायतों के आधार पर क्रॉस केस दर्ज किए गए हैं।
फरार आरोपियों की तलाश जारी
पुलिस के अनुसार घटना में शामिल कुछ आरोपी घटना के बाद से फरार हैं। उनकी तलाश के लिए टीम गठित की गई है और संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाल रही है, ताकि पूरे घटनाक्रम की सटीक जानकारी मिल सके।
दोनों पक्षों का आपराधिक रिकॉर्ड खंगाल रही पुलिस
जांच के दौरान यह भी सामने आया है कि विवाद में शामिल दोनों पक्षों के कुछ लोगों का पूर्व में आपराधिक रिकॉर्ड रहा है। पुलिस अब उनके पुराने मामलों और आपराधिक गतिविधियों की भी जांच कर रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच की जा रही है। घटना में शामिल दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी और फरार आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
संबंधित समाचार

राजघराना संपत्ति विवाद:इनकी आपत्ति पर सुनवाई; इस तारीख को पेश करने होंगे सबूत

चर्चित हत्याकांड में फैसला:प्रेमी और प्रेमिका को मिली फांसी की सजा; कोर्ट में आरोपी बोली- मेरी बच्चियों का ध्यान रखना

मेन रोड पर बिना अनुमति पंडाल लगाने पर हाईकोर्ट सख्त:डीसीपी को किया तलब; अदालत ने पूछा- जब मंजूरी नहीं ली तो सड़क कैसे ब्लॉक हुई?

चार महीने से ज्वाइनिंग का इंतजार:अपर कलेक्टर को संभागायुक्त का नोटिस; तीन दिन में जवाब देने के निर्देश

देखिए वीडियो, शराब पीकर गाली-गलौज और महिलाओं पर अभद्र टिप्पणी करने का आरोप:रहवासियों ने थाने में की शिकायत

आईडीए की इस स्कीम से मुक्त होंगे इतने हजार प्लॉटधारक!:मुख्यमंत्री से होगी जल्द चर्चा, विधायक की पीड़ितों के साथ बेैठक के बाद आंदोलन स्थगित

नए नल कनेक्शन पर रोक:कॉलोनियों को भी नहीं मिलेगा नर्मदा का बल्क कनेक्शन; कम बारिश के बीच नगर निगम का फैसला

देखिए वीडियो, दीपावली से पहले लाड़ली बहनों को तोहफा:सीएम डाॅ. मोहन यादव ने जारी की योजना की किस्त

करोड़पति हेड कांस्टेबल बेनकाब:लोकायुक्त इंदौर-उज्जैन पुलिस की छापेमारी

प्लॉट और फ्लैट के नाम पर 72 लाख की चपत:एरोड्रम में रजिस्ट्री के नाम पर धोखाधड़ी; दोस्त का दिया चेक हो गया बाउंस, फेसबुक लिंक से भी ठगी

12.33 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ पकड़े गए तस्कर का साथी भी हुआ गिरफ्तार:रिषभ से पूछताछ में मयंक उर्फ कृष्णा के नाम का खुलासा

सज्जन वर्मा ने नशे के धंधे पर मंत्री कैलाश विजयवर्गीय को दी नसीहत:पद से इस्तीफा दे दो; दोनों मिलकर लड़ेंगे जनता की लड़ाई

सिंधिया राजघराने की 41 हजार करोड़ की संपत्ति का विवाद फिर उलझ गया

मेट्रोपॉलिटन सिटी में बदल रहा है मालवा:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा- सिंहस्थ 2028 के लिहाज से इंदौर-उज्जैन में होटल सुविधाएं जरूरी

माता और महाकाल के जयघोष के साथ महाप्रसादी का वितरण:नवरात्रि महापर्व के पावन अवसर पर 10 दिवसीय महोत्सव

राजस्थानी संस्कृति की झलक:बालिकाओं ने गरबा और नृत्य से दिखाई

इस योजना में जुड़ सकते हैं नए नाम:फिर खुल सकता है पोर्टल; मंत्री ने दिया बड़ा बयान, छूटी हुई महिलाओं की संख्या का आकलन करने के निर्देश

‘खम्मा रे खम्मा’ की धुन पर झूमे गरबा प्रेमी

मां कूष्मांडा:एक मुस्कान; जो अंधकार को सृष्टि में बदल देती है

स्कूली बालिकाओं का किया गया निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण:शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय संयोगितागंज में फैमिली प्लानिंग एसोसिएशन ऑफ इंडिया का आयोजन
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!