बारिश पूर्व जर्जर मकान चिह्नित कर गिराएगा निगम: निगम आयुक्त ने दिए जल जमाव की स्थिति से निपटने के निर्देश
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
मानसून की दस्तक से पहले इंदौर नगर निगम ने शहर में जलभराव रोकने और हादसों को टालने के लिए जमीनी स्तर पर कार्रवाई शुरू कर दी है। निगम कमिश्नर क्षितिज सिंघल ने शहर के सभी तालाबों, जलस्रोतों और उनसे जुड़ी ड्रेनेज चैनलों की समीक्षा की है।
उन्होंने सभी भवन अधिकारियों को निर्देश दिए कि बारिश के दौरान जनता को कोई परेशानी न हो, इसके लिए व्यापक इंतजाम किए जाएं। कहीं भी पानी के रास्ते में कोई अवैध कब्जा या रुकावट मिले तो उसे तुरंत हटाएं, ताकि बारिश का पानी आसानी से निकल सके और सड़कों पर जलभराव न हो।
इसके साथ ही उन्होंने शहर में खतरनाक और जर्जर मकानों को बारिश पूर्व चिह्नित कर तुरंत ढहाने के निर्देश भी दिए, ताकि बारिश के दिनों में कोई हादसा या जनहानि न हो।
निगम आयुक्त के उक्त निर्देशों के बाद भवन निरीक्षकों और अधिकारियों की टीम शहरभर में लगातार सर्वे कर रही है। पानी के रास्तों की जांच में अब तक कुल 15 अवैध कब्जे सामने आए, जिनमें से 2 को हटा दिया गया, जबकि 5 जगहों पर कार्रवाई चल रही है।
बाकी कब्जे भी जल्द ही हटाए जाएंगे। इसी तरह जर्जर और खतरनाक मकानों पर भी कार्रवाई की जा रही है। अब तक चिह्नित किए गए मकानों में से 2 जर्जर मकान निगम ने ध्वस्त किए, जबकि 3 खतरनाक मकान उनके मालिकों ने खुद ही तोड़ दिया।
संबंधित समाचार

क्रिकेट मैच के टिकट के नाम पर ठगी:कई बार कराया पेमेंट; ऑनलाइन बुकिंग के नाम पर दो लोगों से धोखाधड़ी

नौकरी बचाने के लिए इतनी रजिस्ट्री का लक्ष्य:इस योजना के काम में तेजी; कलेक्टर ने दिया यह भरोसा

इतने हजार छात्रों का होगा मुफ्त दुर्घटना और स्वास्थ्य बीमा:पढ़ाई पूरी होने के बाद योजना के दायरे से हो जाएंगे बाहर

देखिए वीडियो, सीजेपी के दो नेता इतने दिन के लिए जेल भेजे गए:प्रदर्शन के मामले में न्यायिक हिरासत

फ्लाइट में हाईजैक अलर्ट:इस शहर में इमरजेंसी लैंडिंग; विमान में सवार इतने यात्री सुरक्षित

ट्रेन की तरह मोबाइल एप से बुक होंगे बस टिकट:जल्द लॉन्चिंग की तैयारी; टिकट नहीं देने वाले कंडक्टर पर होगी कार्रवाई

बड़ा प्रशासनिक फेरबदल:इतने जिलों के कलेक्टर बदले; ये बने मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव

देखिए वीडियो, हेड कॉन्स्टेबल के पास मिली करोड़ों की संपत्ति:आय से कई गुना अधिक होने का दावा; दो शहरों में इतने ठिकानों पर लोकायुक्त की रेड

शिकायत के 14 महीने बाद भी रास्ता बंद:आखिर कब होगी कार्रवाई

कलेक्टर का एक्शन:स्वामित्व योजना में लापरवाही पर की बड़ी कार्रवाई; 7 प्रोबेशनर पटवारियों की सेवा समाप्त

सांई मंदिर के पीछे अवैध निर्माण पर नगर निगम ने की कार्रवाई:भारी पुलिस बल और रिमूवल अमले की मौजूदगी में अतिक्रमण ध्वस्त

INDIA ब्लॉक की बैठक के बाद विपक्ष का हमला:राहुल गांधी बोले- मुख्य चुनाव आयुक्त का इस्तीफा हमारा मिशन

मेसर्स कृष्णा एंटरप्राइजेस पर पड़ा छापा 46 ड्रम:लोडिंग वाहन और टैंकर किए जब्त

फ्लैट की रजिस्ट्री-लोन के नाम पर लाखों की धोखाधड़ी:दोस्त के खिलाफ FIR दर्ज

न्यायालय के आदेश की आड़ में बेदखली पीड़ित परिवार का सड़क पर बिखेरा सामान

2013 से ट्रैफिक पुलिस बल की कमी:अब तक क्या किया? हाईकोर्ट ने प्रशासन से मांगा जवाब

मां चंद्रघंटा का संदेश:सौम्यता और शौर्य का संतुलन ही बनाता है मजबूत व्यक्तित्व

दिवंगत पुलिसकर्मियों के परिवारों को संबल:कमिश्नर ने 2 नव आरक्षकों सहित 6 अनुसचिवीय कर्मचारियों को सौंपे नियुक्ति प्रमाण पत्र

भक्ति रस में रमा शहर:मां की आराधना और गरबों की धूम का उत्सव

खुलासा फर्स्ट के आंगन में महाप्रसादी का वितरण जारी:नवरात्रि महापर्व के पावन अवसर पर 10 दिवसीय महोत्सव
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!