खबर
Top News

बच्चों को फेल करने की धमकी देने वाले प्राचार्य ने मांगी माफी: हॉस्टल में एसडीएम को मिलीं कई अनियमितताएं; कलेक्टर बोले- होगी सख्त कार्रवाई, कांग्रेस ने किया घेराव

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

28 नवंबर 2026, 5:22 pm
शेयर करें:

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
सीएम हेल्पलाइन में शिकायत करने वाले विद्यार्थियों को परीक्षा में फेल करने की धमकी देने का मामला तूल पकड़ गया है। सांदीपनि स्कूल और सुपर-100 योजना में शामिल मल्हार आश्रम स्कूल के प्राचार्य देवेंद्र कुमार का वीडियो सामने आने के बाद कलेक्टर शिवम वर्मा ने एसडीएम निधि वर्मा को जांच सौंपी।

शनिवार को एसडीएम ने जिला शिक्षा अधिकारी शौर्य मल्होत्रा के साथ स्कूल और हॉस्टल का निरीक्षण किया। इस दौरान भोजन, पेयजल और साफ-सफाई से जुड़ी कई अनियमितताएं सामने आईं। उधर, कांग्रेस नेताओं ने स्कूल पहुंचकर प्राचार्य का घेराव किया, जिसके बाद प्राचार्य ने अपने व्यवहार पर माफी मांगी।

गंदगी के बीच बन रहा भोजन, चावल में निकल रहे कंकड़
एसडीएम निधि वर्मा ने निरीक्षण के दौरान पाया कि हॉस्टल में गंदगी के बीच मैस का संचालन किया जा रहा है। विद्यार्थियों ने चावल में कई बार कंकड़ निकलने की शिकायत भी की। शौचालय गंदे मिले और साफ-सफाई की पर्याप्त व्यवस्था नहीं थी। एसडीएम ने जांच रिपोर्ट कलेक्टर को सौंपने की बात कही है। वहीं, कलेक्टर शिवम वर्मा ने कहा कि मामले में सख्त कार्रवाई की जाएगी। विद्यार्थियों को इस तरह धमकाया नहीं जा सकता।

150 विद्यार्थियों के लिए सिर्फ दो शौचालय चालू
कांग्रेस नेता विवेक खंडेलवाल, ब्लॉक अध्यक्ष शैलू सेन और गिरीश जोशी के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ता मल्हार आश्रम पहुंचे। हॉस्टल की अव्यवस्थाओं और घटिया भोजन की शिकायतों को लेकर प्राचार्य देवेंद्र कुमार का घेराव किया। मैस मैनेजर को विद्यार्थियों के बीच खड़ा कर भोजन की गुणवत्ता पर जवाब मांगा गया। विद्यार्थियों ने बताया कि निर्धारित मेन्यू के अनुसार भोजन और नाश्ता नहीं दिया जाता है।

कांग्रेस नेताओं के मुताबिक विद्यार्थियों ने दाल में कीड़े निकलने और पत्थर जैसी सख्त रोटियां परोसे जाने की शिकायत की। करीब 150 विद्यार्थियों के लिए केवल दो शौचालय चालू हैं, जबकि बाकी बंद पड़े हैं। दीवारों में पीपल के पौधे उग आए हैं और जगह-जगह गंदगी फैली हुई है। कांग्रेस नेताओं ने सरकारी हॉस्टल में विद्यार्थियों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं पर सवाल उठाए।

वर्तमान मैस बंद करने के लिए लिखा पत्र
कांग्रेस नेताओं के विरोध के बाद प्राचार्य देवेंद्र कुमार ने जिला शिक्षा अधिकारी को पत्र लिखकर वर्तमान मैस बंद करने और नए टेंडर की प्रक्रिया शुरू करने की मांग की। प्रदर्शन के दौरान देवेंद्र सिंह यादव, रोहित जोशी, प्रतीक मित्तल और आकाश निजामपुरकर सहित अन्य कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

प्रैक्टिकल में जीरो देकर फेल करने की दी थी धमकी
दरअसल, मल्हार आश्रम के विद्यार्थियों ने गंदे शौचालय, पानी और बिजली की समस्याओं को लेकर सीएम हेल्पलाइन में शिकायत की थी। इसके बाद प्राचार्य देवेंद्र कुमार ने विद्यार्थियों को बुलाकर नाराजगी जताई। करीब पांच मिनट का वीडियो विद्यार्थियों ने ही गुपचुप तरीके से रिकॉर्ड किया था।

वीडियो में प्राचार्य विद्यार्थियों को इंटरनल और प्रैक्टिकल के अंक नहीं देने की चेतावनी देते नजर आ रहे हैं। उन्होंने मोबाइल पर एक मैसेज टाइप किया और एक विद्यार्थी से उसे सभी के सामने पढ़वाया। मैसेज में बिना सूचना दिए सीएम हेल्पलाइन में शिकायत करने वाले विद्यार्थियों को प्रैक्टिकल में शून्य अंक देने, उत्तरपुस्तिकाओं की सख्ती से जांच करने और वार्षिक परीक्षा में फेल करने की बात थी।

प्राचार्य ने विद्यार्थियों से कहा कि प्रैक्टिकल के 25 अंक उनके पास हैं। यदि इसमें शून्य अंक दे दिए तो मुख्य परीक्षा में 50 अंक लाने के बावजूद वे पास नहीं हो सकेंगे।

विद्यार्थी कहते रहे- सर, अब शिकायत नहीं करेंगे
वीडियो में विद्यार्थी प्राचार्य से मोबाइल में लिखा मैसेज डिलीट करने का आग्रह करते सुनाई दे रहे हैं। इस पर प्राचार्य ने उनसे पूछा कि क्या उन्होंने सीएम हेल्पलाइन की शिकायत डिलीट की है? विद्यार्थियों ने भविष्य में शिकायत नहीं करने की बात कही। इसके बावजूद प्राचार्य ने उन्हें कमरा खाली कर चले जाने को कहा। उन्होंने किसी विद्यार्थी के साथ अनहोनी होने पर खुद के जिम्मेदार ठहराए जाने की आशंका भी जताई।

प्राचार्य ने स्वीकारा- वीडियो सही है, भाषा में गलती हुई
प्राचार्य देवेंद्र कुमार ने वीडियो सही होने की बात स्वीकार की है। हालांकि, उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों को अनुशासन में रखने के लिए इस तरह की बातें कही जाती हैं। उनका किसी विद्यार्थी का अहित करने का उद्देश्य नहीं था।

उन्होंने सफाई दी कि मामला सीएम हेल्पलाइन की शिकायत से जुड़ा नहीं था। शिकायत से एक दिन पहले पंखा बंद हो गया था। विद्यार्थी उन्हें इसकी जानकारी देते तो वे उसे ठीक करवा देते। दिनभर की ड्यूटी के कारण थकान हो जाती है और बोलचाल की भाषा में गलती हो सकती है।

प्राचार्य ने कहा कि अब जेन-जी का दौर है। पहले शिक्षक विद्यार्थियों को मारते भी थे तो वे कुछ नहीं बोलते थे, लेकिन अब परिस्थितियां बदल गई हैं। उन्होंने अपनी भाषा में हुई गलती स्वीकार करते हुए भविष्य में इसका ध्यान रखने की बात कही।

संबंधित समाचार

प्रशिक्षु सिविल सेवा अधिकारियों ने समझा शहर का प्रशासनिक मॉडल
Top News

प्रशिक्षु सिविल सेवा अधिकारियों ने समझा शहर का प्रशासनिक मॉडल:कलेक्टर से मुलाकात कर जानीं स्वच्छता और विकास की व्यवस्थाएं

1 minute ago
हत्यारा बेटा तीन दिन के रिमांड पर
Top News

हत्यारा बेटा तीन दिन के रिमांड पर:मकान मालिक पिता-पुत्र भी गिरफ्तार

7 minutes ago
मजाक में गाली- विरोध करने पर बाल पकड़कर पीट दिया
Top News

मजाक में गाली- विरोध करने पर बाल पकड़कर पीट दिया:बस स्टैंड पर मारपीट का वीडियो वायरल; दो युवतियों पर केस

12 minutes ago
मोड़ पर बेकाबू हो गई स्कूल बस
Top News

मोड़ पर बेकाबू हो गई स्कूल बस:रेलिंग तोड़कर पेड़ से टकराई; हादसे के बाद चालक और परिचालक फरार, तलाश में जुटी पुलिस

21 minutes ago
गर्मी से पहले जलसंकट से निपटने की तैयारी में जुटा निगम
Top News

गर्मी से पहले जलसंकट से निपटने की तैयारी में जुटा निगम:एमआईसी की बैठक में कई प्रस्तावों को मंजूरी

33 minutes ago
मुनाफे के मायाजाल में फंसा पुलिसकर्मी
Top News

मुनाफे के मायाजाल में फंसा पुलिसकर्मी:इतने लाख से ज्यादा की ठगी; रिश्तेदारों से उधार लेकर भी किया निवेश

about 1 hour ago
पुलिस की चौपाल में ली गई बाल विवाह रोकने की शपथ
Indore

पुलिस की चौपाल में ली गई बाल विवाह रोकने की शपथ:300 लोगों ने की सहभागिता

about 1 hour ago
वक्फ बोर्ड की सदस्यता का दावा
Top News

वक्फ बोर्ड की सदस्यता का दावा:सड़कों पर मांग रहा था भीख; सरकारी रसीदों के सहारे बटोर रहा था सहानुभूति, प्रशासन ने किया रेस्क्यू

about 1 hour ago
बिजली के पोल से टकराई तेज रफ्तार कार
Top News

बिजली के पोल से टकराई तेज रफ्तार कार:दो दोस्तों की मौत

about 1 hour ago
इस शहर में पुराने किरदारों में खो गईं ड्रीम गर्ल
Top News

इस शहर में पुराने किरदारों में खो गईं ड्रीम गर्ल:याद किया फिल्मी सफर; बोलीं- आज भी मंच पर उतरने से पहले करती हूं अभ्यास

about 1 hour ago
वीडियो देखिये, मुख्यमंत्री ने क्यों छोड़ा इंदौर का प्रभार
Top News

वीडियो देखिये, मुख्यमंत्री ने क्यों छोड़ा इंदौर का प्रभार:भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ने बताई यह वजह; बोले-पहले अपनी पार्टी के हालात संभालें

about 1 hour ago
वीडियो देखिये, लोकतंत्र के मुद्दे पर मुख्यमंत्री का कांग्रेस पर तीखा प्रहार
Top News

वीडियो देखिये, लोकतंत्र के मुद्दे पर मुख्यमंत्री का कांग्रेस पर तीखा प्रहार:'लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ' पदयात्रा में हुए शामिल;बोले- आपातकाल लगाने वाले आज संविधान और चुनाव आयोग पर उठा रहे सवाल

about 1 hour ago
मंत्री की गाड़ी के सामने आ गया नशेड़ी
Top News

मंत्री की गाड़ी के सामने आ गया नशेड़ी:मचा हड़कंप

about 1 hour ago
नशे के सौदागरों पर पुलिस का शिकंजा
Top News

नशे के सौदागरों पर पुलिस का शिकंजा:पांच अलग-अलग कार्रवाइयों में ब्राउन शुगर, एमडी ड्रग्स और गांजा जब्त

about 1 hour ago
रिकॉर्डिंग देकर बोला किसान- साहब बाबू मांग रहा ढाई लाख रुपए
Top News

रिकॉर्डिंग देकर बोला किसान- साहब बाबू मांग रहा ढाई लाख रुपए:जमीन का सीमांकन करने के बदले रकम मांगने वाले पर लोकायुक्त ने दर्ज किया केस

about 2 hours ago
जेल की चारदीवारी में महिला प्रहरी से दुष्कर्म का आरोप
Top News

जेल की चारदीवारी में महिला प्रहरी से दुष्कर्म का आरोप:जेलर के खिलाफ एफआईआर; पुलिस ने हिरासत में लिया

about 2 hours ago
कार्यकर्ता की गिरफ्तारी पर भड़के पटवारी
Top News

कार्यकर्ता की गिरफ्तारी पर भड़के पटवारी:बोले- क्या महिलाओं के अपमान पर आवाज उठाना अपराध है?

about 2 hours ago
14 आदतन बदमाशों पर पुलिस कमिश्नर का शिकंजा
Top News

14 आदतन बदमाशों पर पुलिस कमिश्नर का शिकंजा:पूर्व में प्रतिबंधात्मक कार्रवाई के बावजूद नहीं आया आपराधिक गतिविधियों में सुधार

about 2 hours ago
30 साल पुरानी मंडी उजाड़ दी अब वादे से मुकर रहे
Top News

30 साल पुरानी मंडी उजाड़ दी अब वादे से मुकर रहे:कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी बोले- रोज कमाने-खाने वालों को उजाड़ना ‘पाप’; निगम-प्रशासन गरीबों की रोजी-रोटी का गुनहगार

about 2 hours ago
सीमेंट फैक्ट्री के विरोध में सड़कों पर उतरे ग्रामीण
Top News

सीमेंट फैक्ट्री के विरोध में सड़कों पर उतरे ग्रामीण:बोले- हवा और पानी को दूषित नहीं होने देंगे; सड़क पर किया हनुमान चालीसा का पाठ

about 2 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!