ड्यूटी पर तैनात आरक्षक ने खुद को गोली मारी: मौके पर ही तोड़ा दम
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, शहडोल।
पुलिस लाइन में ड्यूटी पर तैनात 29 वर्षीय आरक्षक शिशिर सिंह राजपूत ने अपनी ही सर्विस राइफल से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। घटना गुरुवार-शुक्रवार की दरमियानी रात करीब 1.25 बजे की है। बताया जा रहा है कि आत्मघाती कदम उठाने से ठीक पहले आरक्षक का फोन पर किसी से तीखा विवाद हुआ था।
फोन पर किसी से बात कर रहे थे
शिशिर सिंह कुर्सी पर बैठकर अलाव ताप रहे थे और उसी समय फोन पर किसी से बात कर रहे थे। जानकारी के अनुसार, बातचीत के दौरान विवाद इतना बढ़ा कि शिशिर ने अपना नया मोबाइल फोन जमीन पर पटक कर तोड़ दिया।
मोबाइल तोड़ने के तुरंत बाद उन्होंने अपनी सर्विस राइफल गर्दन से सटाकर ट्रिगर दबा दिया। आरक्षक शिशिर सिंह राजपूत मूल रूप से जबलपुर का निवासी था।
उन्हें पिता के निधन के बाद 2013 में 'बाल आरक्षक' के रूप में अनुकंपा नियुक्ति मिली थी। 2015 में 18 वर्ष की आयु पूर्ण करने पर वे नियमित आरक्षक बने।
दो दिन पहले लिया था नया मोबाइल
जांच में यह बात सामने आई है कि शिशिर ने महज दो दिन पहले ही एक नया मोबाइल खरीदा था। पुलिस ने घटनास्थल से टूटा हुआ मोबाइल और सर्विस राइफल जब्त कर ली है। परिवार में उसकी मां और तीन बहनें हैं। स्वजनों को घटना की सूचना दे दी गई है। पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी होने के बाद शव परिजनों को सौंपा जाएगा।
मोबाइल के डेटा खंगाल रही पुलिस
पुलिस अब मोबाइल के डेटा को रिकवर करने और कॉल डिटेल्स निकालने की कोशिश कर रही है, ताकि यह पता चल सके कि शिशिर आखिरी वक्त में किससे बात कर रहे थे और वह कौन सी बात थी जिसने उन्हें इतना मजबूर कर दिया।
पुलिस की कार्रवाई
शहडोल कोतवाली पुलिस और वरिष्ठ अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर मर्ग कायम किया है। मामले की जांच की जा रही है।
संबंधित समाचार

सिम एक्टिवेशन के नाम पर साइबर ठगी:आईटी कर्मचारी के खाते से लाखों उड़ाए

जहरीले पानी से मरने वालों के घर पहुंची कांग्रेस:मृतकों के परिजन ने कहा- हादसे के दोषियों को सजा मिलना चाहिए

देखिए वीडियो, राजघाट पहुंचा विपक्ष:इन नेताओं को अंदर जाने की अनुमति; बापू को दी श्रद्धांजलि, सीईसी के इस्तीफे पर तीसरे दिन भी प्रदर्शन

देखिए वीडियो, सर्वपितृ अमावस्या पर मुस्लिम महिला करेगी पितृ तर्पण:पूर्वजों के सम्मान का लिया संकल्प

फिटनेस व्यवस्था हुई ठप चालकों की ‘चेकिंग’ तेज:सरकारी वेबसाइट पर फिटनेस सुविधा महीनों से बाधित होने का दावा

एमटी क्लॉथ मार्केट में बंपर अमृत उपहार योजना का मुख्य ड्रॉ संपन्न:व्यापारियों को मिले 251 आकर्षक उपहार; दलालों के लिए रखे गए थे 31 विशेष पुरस्कार

मध्यप्रदेश में निवेश करेगा आरपीजी समूह:ट्रांसमिशन, टायर,आईटी सेक्टर पर सीएम डॉ. मोहन यादव से हर्ष गोयनका की चर्चा

चाचा 420 की साजिश का शिकार आरिफ अली:एक बार एनडीपीएस एक्ट के झूठे केस में फंसा चुका; फिर दे रहा धमकी

बैंक बिल्डिंग के जर्जर छज्जे हटाए:प्लास्टर गिरने के बाद निगम की कार्रवाई; समय-सीमा में नहीं हुआ काम

नकली तंबाकू का नेटवर्क खंगाल रही सराफा पुलिस:आरोपी ने लिया कृष्णा ट्रेडर्स का नाम; पैकिंग रोल और लेबल के स्रोत की भी होगी जांच

कार से टक्कर के बाद बाइक सवार नशेड़ी ने फोड़ा कांच:घटना के बाद दोनों पक्ष को थाने ले गई पुलिस; मारपीट का वीडियो वायरल

गैंगस्टर सतीश भाऊ और उसके गुर्गों के खिलाफ क्राइम ब्रांच में दर्ज हुई शिकायत:लाखों रुपए वसूलने के मामले में; प्रॉपर्टी सेटलमेंट के नाम पर लिए, अब धमका रहे हैं फरियादी को

टूरिज्म फीलिंग नहीं हीलिंग भी:सीएम डॉ. मोहन यादव

जय श्रीकृष्ण या 'जेएसके' या जय श्रीकृष्णा

दोस्तों के साथ ओडिशा गया गणेश लापता:जांच पर उठे सवाल

ड्रग्स तस्करी की 48.50 लाख की कमाई पर सफेमा का शिकंजा:पहले से 13 केस दर्ज; जिनमें से तीन एनडीपीएस एक्ट के

पेट्रोल पंप से की रेकी और रास्ते में लूट लिया:काका तमने जो नोट दिया वी नकली है कहकर रोका था किसान को

बंटी नागर खुदकुशी कांड में बॉबी छाबड़ा की हुई एंट्री:मामला छोटा बांगड़दा हाईराइज बिल्डिंग के 35 करोड़ के लेनदेन का

चंदर की मौत का गुस्सा:कोर्ट में बदमाश सूरज जाट पर बरसीं चप्पलें

तस्कर रेहान गिरफ्तार पुलिस ने आखिरकार दबोचा:नाना के ड्रग्स नेटवर्क की अहम कड़ी
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!