कंपनी से होने वाली थी 3.72 करोड़ की ठगी: खाते फ्रीज कराकर पूरी राशि सुरक्षित वापस भी कराई
Khulasa First
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
अंतरराष्ट्रीय साइबर ठगी का बड़ा खेल खेला जा रहा था, लेकिन ऐन वक्त पर राज्य साइबर सेल ने बाजी पलट दी। इंदौर की एक निजी कंपनी से 3 करोड़ 72 लाख रुपये की ठगी कर रकम अमेरिका भेज दी गई थी, लेकिन साइबर सेल की तत्परता से न सिर्फ खाते फ्रीज हुए, बल्कि पूरी राशि सुरक्षित वापस भी करा ली गई।
मामला इंदौर की शिवगंगा डीलर्स प्राइवेट लिमिटेड से जुड़ा है। कंपनी ने करोड़ों रुपए के संदिग्ध ऑनलाइन ट्रांजेक्शन को लेकर राज्य साइबर सेल में शिकायत की थी। जांच में सामने आया कि साइबर अपराधियों ने बेहद शातिर तरीके से स्पूफ ई-मेल और बिजनेस ईमेल कंप्रोमाइज (बीईसी) का इस्तेमाल कर कंपनी को चूना लगाया।
फर्जी मेल, असली भुगतान और अमेरिका पहुंची रकम
कंपनी को अमेरिका के ह्यूस्टन स्थित अपने वेंडर इनोवेक्स इंटरनेशनल इंक को करीब 41 हजार डॉलर का भुगतान करना था। इसी बीच ठगों ने वेंडर के नाम से हूबहू मिलता-जुलता फर्जी ईमेल भेजा और बैंक डिटेल बदलवाकर रकम अमेरिका की जेपी मॉर्गन बैंक के खाते में ट्रांसफर करवा दी।
भुगतान होते ही ठगों ने एक और चाल चली। उन्होंने मेल भेजकर कहा कि ट्रांजेक्शन रिजेक्ट हो गया है और नए खाते में दोबारा भुगतान करने को कहा। यहीं कंपनी को शक हुआ। जब वास्तविक वेंडर से फोन पर संपर्क किया तो जालसाजी के पूरे खेले का खुलासा हो गया।
अमेरिका तक पहुंची साइबर सेल, एफबीआई को दी सूचना
स्टेट साइबर सेल ने राष्ट्रीय साइबर अपराध पोर्टल (आई4सी) पर केस दर्ज किया और अमेरिकी साइबर पोर्टल के जरिए कार्रवाई शुरू की। एफबीआई अधिकारियों को भी सूचना दी गई। इसके बाद जेपी मॉर्गन बैंक से संपर्क कर संदिग्ध खाता फ्रीज कराया। बैंक ने खाते में जमा राशि को होल्ड कर लिया।
इसके बाद बैंक ऑफ इंडिया के माध्यम से अंतरराष्ट्रीय रिकॉल प्रक्रिया शुरू हुई और अंतत: पूरी रकम यूएस डॉलर में ही कंपनी को वापस दिला दी गई। राज्य साइबर सेल की इंदौर इकाई के एसपी सव्यसाची सर्राफ के अनुसार समय पर की गई शिकायत और कार्रवाई से कंपनी के करोड़ों रुपए डूबने से बच गए।
संबंधित समाचार

एमपीसीए का आम जनता से ज्यादा वीआईपी पर फोकस

MP के 65 अस्पताल आयुष्मान योजना से बाहर:अब मरीजों को नहीं मिलेगा मुफ्त इलाज; इंदौर के इतने हॉस्पिटलों के नाम शामिल, देखें लिस्ट
सफाईकर्मियों की हड़ताल खत्म, सड़कों पर रौनक, बस्तियों में कचरे के ढेर:8 हजार से ज्यादा कर्मचारियों की काम पर वापसी मुख्य मार्ग चमके, कॉलोनियों में सफाई का इंतजार

मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन:पुलिस ने वॉटर कैनन से खदेड़ा

देखिये वीडियो, लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई:अधिकारी रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार; भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत केस दर्ज

कौन किस प्रोजेक्ट में, किससे कितना लेन-देन:अकाउंटेंट खोलेगा राज

अनुमति मिली नहीं बाजार तैयार:दोहरे रवैये से नाराज कांग्रस आज करेगी आईडीए का घेराव

जालसाज नवीन ओझा गैंग के गुर्गे क्राइम ब्रांच के निशाने पर:जेल में बंद बदमाश के भाई और बैंककर्मियों को नोटिस, तीन पीड़ितों के बयान

मनोज परमार के गुर्गों की गुंडागर्दी:अस्पताल में घुसकर की जमकर मारपीट

उपचुनाव के नतीजे:भाजपा उम्मीदवार ने सीएम का रिकॉर्ड तोड़ा; इतने लाख वोटों से जीतीं

ट्रांसमिशन, टायर और आईटी क्षेत्र के लिए इच्छुक है आरपीजी समूह:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से हर्ष गोयनका की जबलपुर रतलाम, सागर और उज्जैन में निवेश पर हुई चर्चा

CJP के प्रोटेस्ट से पहले पुलिस अलर्ट:गली-गली किया जा रहा अनाउंसमेंट; लोगों से की ये अपील

गरबे के नाम पर अश्लीलता और व्यावसायिक आयोजनों पर कसी जाए लगाम:विहिप-बजरंग दल ने सौंपा ज्ञापन; आयोजकों की जिम्मेदारी तय करने से लेकर पहचान-पत्र देखकर ही प्रवेश देने तक की मांग

विधासभा-1 में नशा भी नंबर-1 पर:मंत्री विजयवर्गीय के गढ़ में सत्तन गुरु ने खोला मोर्चा; बोले युवाओं का भविष्य बर्बाद कर रहा नशे का कारोबार

केंद्रीय मंत्री ने धार्मिक नगरी में किए बाबा के दर्शन:देश की सुख-समृद्धि के लिए की प्रार्थना

उज्जैन-इंदौर में फैला खान गैंग का जाल!:सनसनीखेज खुलासा

हाईटेंशन लाइन से टकराई दुर्गा प्रतिमा:करंट लगने से 4 लोग झुलसे

सरपंच का चुनाव लड़ने के लिए लिव-इन पार्टनर के घर से चुराया सोना:इस प्रदेश से गिरफ्तार; एक करोड़ से ज्यादा का माल बरामद

शिव नगर और शिव दर्शन नगर में चली पोकलेन:आरई-2 की राह से हटे 130 से ज्यादा बाधक निर्माण

गरबा पंडाल सजा रहे हिंदुओं पर मुस्लिमों ने किया हमला:11 लोगों पर एफआईआर, बजरंग दल मैदान में
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!