गरबा पंडाल सजा रहे हिंदुओं पर मुस्लिमों ने किया हमला: 11 लोगों पर एफआईआर, बजरंग दल मैदान में
KHULASA FIRST
संवाददाता

आनंद विहार में पिता का हाथ फ्रैक्चर, बेटे की आंख पर चोट
बजरंगियों ने की आयोजनों की सुरक्षा, नशा कारोबार और अतिक्रमण की जांच की मांग
खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र की आनंद विहार कॉलोनी में गरबे की तैयारी चल रही थीं। परिवार पंडाल सजा रहा था और माहौल उत्सवी था। इसी बीच विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। सुरेश साहू और उनके परिवार पर मुस्लिमों द्वारा लाठी-डंडों से हमला किए जाने का आरोप है। सुरेश का हाथ फ्रैक्चर होने और उनके बेटे की आंख पर चोट लगी है।
परिवार की महिलाओं के साथ भी मारपीट का आरोप है। मामला मारपीट तक सीमित नहीं है, आयोजन की सुरक्षा और परिवार को मिल रही धमकियों का बड़ा मुद्दा बन गया है। सूचना पर बजरंग दल के कार्यकर्ता पहुंचे और पीडि़त परिवार के समर्थन में मोर्चा संभाल लिया।
जानकारी के अनुसार, घटना में शामिल लोगों की संख्या करीब 25 से 30 बताई जा रही है। वहीं, 11 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज किए जाने की जानकारी सामने आई है। हालांकि, हमलावरों की वास्तविक संख्या, प्रत्येक व्यक्ति की भूमिका और घटना की परिस्थिति की पुष्टि जांच से होना बाकी है।
पीड़ित परिवार ने यह भी आरोप लगाया है घटना के बाद धमकी दी जा रही थीं। मामले की गंभीरता को देखते हुए राजेंद्र नगर थाना प्रभारी पहुंचे। घटना की जानकारी मिलते ही बजरंग दल के कार्यकर्ता बड़ी संख्या में पहुंचे और साहू परिवार से मुलाकात की।
संगठन के जिला संयोजक विजय कालखोर ने परिवार को भरोसा दिलाया न्याय और सुरक्षा की मांग में संगठन उनके साथ है। कालखोर ने कहा नवरात्रि आस्था का पर्व है। ऐसे अवसर पर किसी परिवार के साथ मारपीट और धमकी का मामला गंभीर है। किसी ने कानून हाथ में लिया है, तो उसके खिलाफ निष्पक्ष और कठोर कानूनी कार्रवाई होना चाहिए। उन्होंने परिवार से भयभीत न होने और नवरात्रि का आयोजन पूरे उत्साह के साथ करने की अपील भी की।
नशे के कारोबार और अतिक्रमण का मुद्दा भी उठाया
बजरंग दल ने क्षेत्र में नशीले पर्दाथों के अवैध कारोबार और अतिक्रमण की जांच की मांग भी उठाई। संगठन का कहना है जहां अवैध गतिविधियां प्रमाणित हों, वहां कानून के मुताबिक कार्रवाई की जाए।
जिला प्रचार प्रमुख देव शर्मा ने कहा उद्देश्य पीडि़त परिवार को न्याय दिलाना, धार्मिक आयोजनों की सुरक्षा सुनिश्चित करना और कानून-व्यवस्था के मामले में प्रशासन की जवाबदेही तय कराना है। मौके पर अभिषेक कुशवाह, राहुल मालवीय, राजेश राठौर, तेज सिंह राठौर और कान्हा वर्मा सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।
हर आरोपी की भूमिका की हो जांच
बजरंग दल ने पुलिस और जिला प्रशासन के सामने कई मांगें रखी हैं। कहना है घटना में शामिल प्रत्येक व्यक्ति की पहचान कर उसकी भूमिका की जांच की जाए। आरोपियों के पूर्व आपराधिक रिकॉर्ड की भी पड़ताल हो।
सुरेश साहू और उनके परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए तथा धमकी देने के आरोपों की अलग से जांच की जाए। संगठन ने आनंद विहार कॉलोनी और आसपास गरबा आयोजनों के दौरान पर्याप्त पुलिस बल तैनात करने की मांग भी की है।
संबंधित समाचार
सफाईकर्मियों की हड़ताल खत्म, सड़कों पर रौनक, बस्तियों में कचरे के ढेर:8 हजार से ज्यादा कर्मचारियों की काम पर वापसी मुख्य मार्ग चमके, कॉलोनियों में सफाई का इंतजार

मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन:पुलिस ने वॉटर कैनन से खदेड़ा

देखिये वीडियो, लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई:अधिकारी रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार; भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत केस दर्ज

कौन किस प्रोजेक्ट में, किससे कितना लेन-देन:अकाउंटेंट खोलेगा राज

अनुमति मिली नहीं बाजार तैयार:दोहरे रवैये से नाराज कांग्रस आज करेगी आईडीए का घेराव

जालसाज नवीन ओझा गैंग के गुर्गे क्राइम ब्रांच के निशाने पर:जेल में बंद बदमाश के भाई और बैंककर्मियों को नोटिस, तीन पीड़ितों के बयान

मनोज परमार के गुर्गों की गुंडागर्दी:अस्पताल में घुसकर की जमकर मारपीट

उपचुनाव के नतीजे:भाजपा उम्मीदवार ने सीएम का रिकॉर्ड तोड़ा; इतने लाख वोटों से जीतीं

ट्रांसमिशन, टायर और आईटी क्षेत्र के लिए इच्छुक है आरपीजी समूह:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से हर्ष गोयनका की जबलपुर रतलाम, सागर और उज्जैन में निवेश पर हुई चर्चा

CJP के प्रोटेस्ट से पहले पुलिस अलर्ट:गली-गली किया जा रहा अनाउंसमेंट; लोगों से की ये अपील

गरबे के नाम पर अश्लीलता और व्यावसायिक आयोजनों पर कसी जाए लगाम:विहिप-बजरंग दल ने सौंपा ज्ञापन; आयोजकों की जिम्मेदारी तय करने से लेकर पहचान-पत्र देखकर ही प्रवेश देने तक की मांग

विधासभा-1 में नशा भी नंबर-1 पर:मंत्री विजयवर्गीय के गढ़ में सत्तन गुरु ने खोला मोर्चा; बोले युवाओं का भविष्य बर्बाद कर रहा नशे का कारोबार

केंद्रीय मंत्री ने धार्मिक नगरी में किए बाबा के दर्शन:देश की सुख-समृद्धि के लिए की प्रार्थना

उज्जैन-इंदौर में फैला खान गैंग का जाल!:सनसनीखेज खुलासा

हाईटेंशन लाइन से टकराई दुर्गा प्रतिमा:करंट लगने से 4 लोग झुलसे

सरपंच का चुनाव लड़ने के लिए लिव-इन पार्टनर के घर से चुराया सोना:इस प्रदेश से गिरफ्तार; एक करोड़ से ज्यादा का माल बरामद

शिव नगर और शिव दर्शन नगर में चली पोकलेन:आरई-2 की राह से हटे 130 से ज्यादा बाधक निर्माण

चंदर की मौत का हिसाब देगा हिस्ट्रीशीटर सूरज:21 दिन की फरारी का होगा खुलासा

बच्चों को बाइक पर बैठाने में कभी न करें लापरवाही

देखिये वीडियो, CJP के प्रदर्शन से पहले सुरक्षा सख्त:रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की भारी भीड़; कल स्कूल-कॉलेजों में ऑनलाइन क्लास रहेंगी
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!