खबर
Top News

एमपीसीए का आम जनता से ज्यादा वीआईपी पर फोकस

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

09 अक्टूबर 2026, 6:34 pm
शेयर करें:
एमपीसीए का आम जनता से ज्यादा वीआईपी पर फोकस

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
होलकर स्टेडियम छोटा स्टेडियम है, इसकी दर्शक क्षमता लगभग 24 हजार है। इसके बावजूद एमपीसीए के पदाधिकारियों ने दर्शकों की संख्या बढ़ाने की जगह कम कर दी। पवेलियन के सेकंड फ्लोर पर जहां पहले ज्यादा लोगों के बैठने की जगह थी, वहां अब वीआईपी बॉक्स बना दिए।

वीआईपी बॉक्स में 100 से अधिक सीटें जोड़ी गई हैं, जबकि इनकी कीमत में दोगुनी से ज्यादा बढ़ोतरी कर दी गई है। जहां पहले आम दर्शक पवेलियन की टिकट 5 से 6 हजार रुपए में खरीद सकते थे, वही सीट वीआईपी बॉक्स में बदलने के बाद 12 हजार रुपए से ज्यादा महंगी हो गई है।

यानी थोड़ी सीटें कम कर एमपीसीए ने उन सीटों की कमाई दोगुनी कर ली है। बॉक्स में बैठकर मैच देखने वाले दर्शकों को वीआईपी ट्रीटमेंट दिया जाता है, उनके खाने-पीने की व्यवस्था भी रहती है।

पिछले साल एमपीसीए के होलकर स्टेडियम में महिला ओडीआई वर्ल्ड कप के 5 मैच का आयोजन किया गया था। उस समय स्टेडियम का रंगरोगन करने के साथ ही स्टेडियम में म्यूजियम भी बनाया गया था।

इस बार मैच से पहले स्टेडियम के गेट के डिजाइन बदलकर इन्हें शाही बनाने का प्रयास किया गया है। गेट बनाने और अन्य निर्माण करने के खर्च का बड़ा हिस्सा एमपीसीए ने बॉक्स के टिकट बेचकर वसूल कर लिया है।

एमपीसीए के इस कदम की कई दर्शकों ने निंदा की है। उनका कहना है कि आम जनता को मैच से दूर करने का प्रयास एमपीसीए द्वारा किया गया है। इन्हें ऐसी व्यवस्था करना थी, जिससे स्टेडियम में दर्शकों की संख्या बढ़ सके।

इंदौर में होने वाले मैच का क्रेज लोगो में हर बार देखने को मिलता है। कई क्रिकेट प्रेमी अपने पसंदीदा खिलाड़ियों को मैदान में खेलता देखना चाहते है, लेकिन उन्हें टिकट ही नहीं मिल पाते है और ऊपर से एमपीसीए ने सीटो की संख्या भी कम कर दी है। ऐसे लोगों को इनकी जिम्मेदारी से मुक्त किया जाना चाहिए।

संबंधित समाचार

हाईप्रोफाइल बुकी आदेश राजपाल गिरफ्तार
Top News

हाईप्रोफाइल बुकी आदेश राजपाल गिरफ्तार:मुंबई पुलिस की कार्रवाई

35 minutes ago
हाईवे पर सफाई के दौरान हादसा
Top News

हाईवे पर सफाई के दौरान हादसा:तेज रफ्तार कार ने दंपती को कुचला; दोनों की मौत

35 minutes ago
MP के 65 अस्पताल आयुष्मान योजना से बाहर
Top News

MP के 65 अस्पताल आयुष्मान योजना से बाहर:अब मरीजों को नहीं मिलेगा मुफ्त इलाज; इंदौर के इतने हॉस्पिटलों के नाम शामिल, देखें लिस्ट

about 1 hour ago
सफाईकर्मियों की हड़ताल खत्म, सड़कों पर रौनक, बस्तियों में कचरे के ढेर
Top News

सफाईकर्मियों की हड़ताल खत्म, सड़कों पर रौनक, बस्तियों में कचरे के ढेर:8 हजार से ज्यादा कर्मचारियों की काम पर वापसी मुख्य मार्ग चमके, कॉलोनियों में सफाई का इंतजार

about 1 hour ago
मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन
Top News

मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन:पुलिस ने वॉटर कैनन से खदेड़ा

about 1 hour ago
देखिये वीडियो, लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई
Top News

देखिये वीडियो, लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई:अधिकारी रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार; भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत केस दर्ज

about 1 hour ago
कौन किस प्रोजेक्ट में, किससे कितना लेन-देन
Top News

कौन किस प्रोजेक्ट में, किससे कितना लेन-देन:अकाउंटेंट खोलेगा राज

about 1 hour ago
अनुमति मिली नहीं बाजार तैयार
Top News

अनुमति मिली नहीं बाजार तैयार:दोहरे रवैये से नाराज कांग्रस आज करेगी आईडीए का घेराव

about 1 hour ago
जालसाज नवीन ओझा गैंग के गुर्गे क्राइम ब्रांच के निशाने पर
Top News

जालसाज नवीन ओझा गैंग के गुर्गे क्राइम ब्रांच के निशाने पर:जेल में बंद बदमाश के भाई और बैंककर्मियों को नोटिस, तीन पीड़ितों के बयान

about 1 hour ago
मनोज परमार के गुर्गों की गुंडागर्दी
Top News

मनोज परमार के गुर्गों की गुंडागर्दी:अस्पताल में घुसकर की जमकर मारपीट

about 2 hours ago
उपचुनाव के नतीजे
Top News

उपचुनाव के नतीजे:भाजपा उम्मीदवार ने सीएम का रिकॉर्ड तोड़ा; इतने लाख वोटों से जीतीं

about 2 hours ago
ट्रांसमिशन, टायर और आईटी क्षेत्र के लिए इच्छुक है आरपीजी समूह
Top News

ट्रांसमिशन, टायर और आईटी क्षेत्र के लिए इच्छुक है आरपीजी समूह:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से हर्ष गोयनका की जबलपुर रतलाम, सागर और उज्जैन में निवेश पर हुई चर्चा

about 2 hours ago
CJP के प्रोटेस्ट से पहले पुलिस अलर्ट
Top News

CJP के प्रोटेस्ट से पहले पुलिस अलर्ट:गली-गली किया जा रहा अनाउंसमेंट; लोगों से की ये अपील

about 2 hours ago
गरबे के नाम पर अश्लीलता और व्यावसायिक आयोजनों पर कसी जाए लगाम
Top News

गरबे के नाम पर अश्लीलता और व्यावसायिक आयोजनों पर कसी जाए लगाम:विहिप-बजरंग दल ने सौंपा ज्ञापन; आयोजकों की जिम्मेदारी तय करने से लेकर पहचान-पत्र देखकर ही प्रवेश देने तक की मांग

about 2 hours ago
विधासभा-1 में नशा भी नंबर-1 पर
Top News

विधासभा-1 में नशा भी नंबर-1 पर:मंत्री विजयवर्गीय के गढ़ में सत्तन गुरु ने खोला मोर्चा; बोले युवाओं का भविष्य बर्बाद कर रहा नशे का कारोबार

about 2 hours ago
केंद्रीय मंत्री ने धार्मिक नगरी में किए बाबा के दर्शन
Top News

केंद्रीय मंत्री ने धार्मिक नगरी में किए बाबा के दर्शन:देश की सुख-समृद्धि के लिए की प्रार्थना

about 2 hours ago
उज्जैन-इंदौर में फैला खान गैंग का जाल!
Top News

उज्जैन-इंदौर में फैला खान गैंग का जाल!:सनसनीखेज खुलासा

about 2 hours ago
हाईटेंशन लाइन से टकराई दुर्गा प्रतिमा
Top News

हाईटेंशन लाइन से टकराई दुर्गा प्रतिमा:करंट लगने से 4 लोग झुलसे

about 2 hours ago
सरपंच का चुनाव लड़ने के लिए लिव-इन पार्टनर के घर से चुराया सोना
Top News

सरपंच का चुनाव लड़ने के लिए लिव-इन पार्टनर के घर से चुराया सोना:इस प्रदेश से गिरफ्तार; एक करोड़ से ज्यादा का माल बरामद

about 2 hours ago
शिव नगर और शिव दर्शन नगर में चली पोकलेन
Top News

शिव नगर और शिव दर्शन नगर में चली पोकलेन:आरई-2 की राह से हटे 130 से ज्यादा बाधक निर्माण

about 2 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!