गरबे के नाम पर अश्लीलता और व्यावसायिक आयोजनों पर कसी जाए लगाम: विहिप-बजरंग दल ने सौंपा ज्ञापन; आयोजकों की जिम्मेदारी तय करने से लेकर पहचान-पत्र देखकर ही प्रवेश देने तक की मांग
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
नवरात्रि में मां दुर्गा की आराधना के नाम पर शहर में गरबा आयोजनों में अश्लीलता, व्यावसायिक गतिविधियों और सुरक्षा व्यवस्था में लापरवाही को लेकर विहिप-बजरंग दल ने पुलिस प्रशासन के सामने मोर्चा खोला। संगठन पदाधिकारियों ने पुलिस कमिश्नर संतोष कुमार सिंह से मुलाकात कर 20 सूत्री ज्ञापन सौंपकर गरबा आयोजनों के लिए सख्त नियम लागू करने की मांग की।
संगठन का कहना है कि गरबा धार्मिक परंपरा और मां दुर्गा की आराधना का पर्व है। इसे केवल मनोरंजन और कमाई का माध्यम नहीं बनने दिया जाना चाहिए। आयोजनों में शामिल होने वाली महिलाओं और युवतियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने, पहचान-पत्र देखकर प्रवेश देने, अश्लील फिल्मी गानों पर रोक लगाने और नियमों का उल्लंघन करने वाले आयोजकों की अनुमति निरस्त करने जैसे मुद्दे प्रमुखता से उठाए हैं।
घटस्थापना वाले स्थलों को ही मिले अनुमति
विश्व हिंदू परिषद-बजरंग दल के पदाधिकारियों ने बताया पिछले कुछ वर्षों में धार्मिक आयोजनों को व्यावसायिक इवेंट का रूप दिए जाने की प्रवृत्ति सामने आई है। संगठन ने ऐसे आयोजनों पर आपत्ति जताते हुए मांग की कि जहां विधिवत माता की घटस्थापना कर नौ दिन तक आराधना की जाती है, उन्हीं स्थानों पर गरबा आयोजन की अनुमति देने के विषय पर विचार किया जाए। संगठन ने प्रवेश के दौरान पहचान-पत्र की जांच, आयोजकों की जवाबदेही और परिसर में सीसीटीवी कैमरों की व्यवस्था को भी अनिवार्य करने की मांग रखी।
महिलाओं-बच्चियों की सुरक्षा व्यवस्था भी जरूरी
ज्ञापन में गरबा पंडालों में महिलाओं और बच्चियों की सुरक्षा के लिए विशेष इंतजाम करने, आयोजन समाप्त होने के बाद उन्हें घर तक पहुंचाने की व्यवस्था करने और क्षमता से अधिक प्रवेश रोकने की मांग की।
इसके अलावा नशे और धूम्रपान पर रोक, परिवारों के लिए अलग बैठक व्यवस्था तथा सुरक्षा में तैनात पुलिसकर्मियों के खर्च को लेकर भी मांग रखी गई। विश्व हिंदू परिषद-बजरंग दल इंदौर विभाग के मंत्री यशज्ञे राठी, विभाग संयोजक प्रवीण दरेकर और विभाग सह-संयोजक लक्की रघुवंशी ने बताया पुलिस कमिश्नर से 20 से अधिक विषयों पर विस्तार से चर्चा हुई।
उन्होंने सभी विषयों पर सकारात्मक रुख रखते हुए आश्वस्त किया कि शहर में अप्रिय स्थिति उत्पन्न नहीं होने दी जाएगी।
ये हैं हिंदू संगठनों की 20 सूत्री मांगें
1. आयोजक पर कार्रवाई : गरबा पंडाल में मुस्लिम युवक मिलने पर संचालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने और अनुमति निरस्त की जाए।
2. गैर हिंदू प्रवेश पर प्रतिबंध : गरबा स्थलों पर गैर-हिंदू समुदाय के लोगों के प्रवेश पर सख्ती से रोक लगे।
3. व्यावसायिक इवेंट न हो : गरबा को केवल व्यावसायिक इवेंट के रूप में आयोजित करने की अनुमति नहीं दी जाए।
4. अश्लील गानों पर प्रतिबंध : गरबा आयोजनों में अश्लील फिल्मी गाने पूरी तरह प्रतिबंधित किए जाएं।
5. घटस्थापना अनिवार्य : जिन स्थानों पर नौ दिन के लिए मां दुर्गा की घटस्थापना हो, केवल वहीं गरबा आयोजन की अनुमति दी जाए।
6. पहचान-पत्र की जांच : गरबा पंडाल में प्रवेश से पहले प्रत्येक व्यक्ति का पहचान-पत्र अनिवार्य रूप से जांचा जाए।
7. आयोजकों की जवाबदेही : सभी व्यवस्थापकों के हिंदू समुदाय से होने की शर्त लागू करने और अन्य समुदाय का व्यक्ति मिलने पर अनुमति निरस्त की जाए।
8. टैटू और चित्र पर आपत्ति : शरीर पर हिंदू देवी-देवताओं के टैटू या चित्र प्रदर्शित करने वाले व्यक्तियों को प्रवेश नहीं मिले।
9. सीसीटीवी व्यवस्था : गरबा पंडाल, पूरे परिसर और आसपास की सड़क तक सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएं।
10. महिलाओं की सुरक्षित वापसी : महिलाओं और बच्चियों को आयोजन के बाद घर तक पहुंचाने की व्यवस्था आयोजक करें।
11. कलाकारों को लेकर आपत्ति : विवादित कलाकारों और गैर-हिंदू अतिथि सेलिब्रिटी कलाकारों को आमंत्रित नहीं किया जाए।
12. निर्धारित प्रवेश क्षमता : गरबास्थल पर निर्धारित क्षमता से अधिक लोगों को प्रवेश नहीं दिया जाए।
13. भीड़ प्रबंधन : आयोजक पंडाल की क्षमता पहले से निर्धारित करें, ताकि धक्का-मुक्की और विवाद की स्थिति न बने।
14. नशे और धूम्रपान पर रोक : आयोजन स्थल पर किसी भी प्रकार का नशा और धूम्रपान पूरी तरह प्रतिबंधित रहे।
15. मां की आराधना अनिवार्य : गरबा आयोजन में मां दुर्गा की आराधना होना आवश्यक किया जाए।
16. कन्या पूजन : गरबास्थल पर प्रतिदिन बालस्वरूपा कन्या का पूजन किया जाए।
17. परिवारों के लिए अलग व्यवस्था : परिवार के साथ आने वाले दर्शकों के बैठने की अलग व्यवस्था की जाए।
18. पुलिस व्यवस्था का खर्च : नि:शुल्क प्रवेश वाले आयोजनों में पुलिस व्यवस्था का खर्च समाज या संबंधित व्यवस्था से हो, जबकि सशुल्क व्यावसायिक आयोजनों में पुलिसकर्मियों और अधिकारियों के उस दिन के वेतन का खर्च आयोजकों से लिया जाए।
19. आसपास की दुकानों पर प्रतिबंध : गरबास्थलों के आसपास गैर-हिंदू व्यक्तियों की दुकानें और स्टॉल संचालित करने की अनुमति नहीं दी जाए।
20. मांस-मदिरा पर रोक : गरबा पंडालों और आसपास के क्षेत्रों में मांस-मदिरा तथा अन्य मादक पदार्थों पर पूर्ण प्रतिबंध लगाया जाए।
संबंधित समाचार

MP के 65 अस्पताल आयुष्मान योजना से बाहर:अब मरीजों को नहीं मिलेगा मुफ्त इलाज; इंदौर के इतने हॉस्पिटलों के नाम शामिल, देखें लिस्ट
सफाईकर्मियों की हड़ताल खत्म, सड़कों पर रौनक, बस्तियों में कचरे के ढेर:8 हजार से ज्यादा कर्मचारियों की काम पर वापसी मुख्य मार्ग चमके, कॉलोनियों में सफाई का इंतजार

मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन:पुलिस ने वॉटर कैनन से खदेड़ा

देखिये वीडियो, लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई:अधिकारी रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार; भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत केस दर्ज

कौन किस प्रोजेक्ट में, किससे कितना लेन-देन:अकाउंटेंट खोलेगा राज

अनुमति मिली नहीं बाजार तैयार:दोहरे रवैये से नाराज कांग्रस आज करेगी आईडीए का घेराव

जालसाज नवीन ओझा गैंग के गुर्गे क्राइम ब्रांच के निशाने पर:जेल में बंद बदमाश के भाई और बैंककर्मियों को नोटिस, तीन पीड़ितों के बयान

मनोज परमार के गुर्गों की गुंडागर्दी:अस्पताल में घुसकर की जमकर मारपीट

उपचुनाव के नतीजे:भाजपा उम्मीदवार ने सीएम का रिकॉर्ड तोड़ा; इतने लाख वोटों से जीतीं

ट्रांसमिशन, टायर और आईटी क्षेत्र के लिए इच्छुक है आरपीजी समूह:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से हर्ष गोयनका की जबलपुर रतलाम, सागर और उज्जैन में निवेश पर हुई चर्चा

CJP के प्रोटेस्ट से पहले पुलिस अलर्ट:गली-गली किया जा रहा अनाउंसमेंट; लोगों से की ये अपील

विधासभा-1 में नशा भी नंबर-1 पर:मंत्री विजयवर्गीय के गढ़ में सत्तन गुरु ने खोला मोर्चा; बोले युवाओं का भविष्य बर्बाद कर रहा नशे का कारोबार

केंद्रीय मंत्री ने धार्मिक नगरी में किए बाबा के दर्शन:देश की सुख-समृद्धि के लिए की प्रार्थना

उज्जैन-इंदौर में फैला खान गैंग का जाल!:सनसनीखेज खुलासा

हाईटेंशन लाइन से टकराई दुर्गा प्रतिमा:करंट लगने से 4 लोग झुलसे

सरपंच का चुनाव लड़ने के लिए लिव-इन पार्टनर के घर से चुराया सोना:इस प्रदेश से गिरफ्तार; एक करोड़ से ज्यादा का माल बरामद

शिव नगर और शिव दर्शन नगर में चली पोकलेन:आरई-2 की राह से हटे 130 से ज्यादा बाधक निर्माण

गरबा पंडाल सजा रहे हिंदुओं पर मुस्लिमों ने किया हमला:11 लोगों पर एफआईआर, बजरंग दल मैदान में

चंदर की मौत का हिसाब देगा हिस्ट्रीशीटर सूरज:21 दिन की फरारी का होगा खुलासा

बच्चों को बाइक पर बैठाने में कभी न करें लापरवाही
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!