मनोज परमार के गुर्गों की गुंडागर्दी: अस्पताल में घुसकर की जमकर मारपीट
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
भांजे का मृत्यु प्रमाण पत्र लेने अस्पताल पहुंचे रिश्तेदारों को पैसों के लेनदेन का विवाद भारी पड़ गया। जूनी इंदौर थाना क्षेत्र स्थित आनंद हॉस्पिटल में कहासुनी के बाद मनोज परमार के गुर्गों ने दो रिश्तेदारों पर हमला कर दिया।
घटना की जानकारी लगते ही पुलिस मौके पर पहुंची और तीनों आरोपियों को हिरासत में लेकर कायमी के बाद गिरफ्तार कर लिया है। शुरुआती जांच में विवाद की वजह उधार की रकम और गारंटी को लेकर सामने आई है। पुलिस मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई कर रही है।
जानकारी के मुताबिक, खंडवा नाका निवासी विनोद शर्मा अपने परिजन मनोज शर्मा के साथ गुरुवार रात आनंद हॉस्पिटल पहुंचे थे। दोनों अपने भांजे का मृत्यु प्रमाण पत्र लेने आए थे। इस दौरान अस्पताल के बिल को लेकर स्टाफ और उनके बीच कहासुनी हो रही थी।
इसी बीच विनोद के परिचित रवि पिता कैलाश सोलंकी (40), दिनेश पिता तुलसीराम सोनकर (46), निवासी अशोक नगर, एरोड्रम और पवन पिता किशोर भावसार (46), निवासी हुकुमचंद कॉलोनी भी वहां पहुंच गए।
विनोद शर्मा ने अपने एक मित्र को आरोपियों से रुपए दिलवाए थे। इस लेनदेन में विनोद गारंटर था। इसी रकम को लेकर दोनों पक्षों के बीच विवाद शुरू हुआ। देखते ही देखते कहासुनी मारपीट में बदल गई। इसी दौरान रवि, दिनेश और पवन ने अस्पताल परिसर में ही विनोद और मनोज पर हमला कर दिया।
दोनों के साथ हाथ में पहनने वाले लोहे के पंच से मारपीट करने के साथ लात-घूंसे भी बरसाए गए। हमले में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही जूनी इंदौर पुलिस मौके पर पहुंची और तीनों आरोपियों को हिरासत में लिया।
घायलों का मेडिकल परीक्षण कराया गया। जूनी इंदौर टीआई अनिल कुमार गुप्ता के मुताबिक, शुरुआती जांच में पैसों के लेनदेन और गारंटी को लेकर विवाद सामने आया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार किया है। मामले में आगे की जांच और वैधानिक कार्रवाई जारी है।
हॉस्पिटल में मच गई थी भगदड़
प्रत्यदर्शियों के मुताबिक आरोपी मनोज परमार के गुर्गों के आरोपियों से आते ही पीड़ित से पैसे के लेनदेन की बात पर वाद विवाद कर मारपीट शुरू कर दी थी। आरोपी काफी आक्रोशित थे गरिमत रही कि पुलिस मौके पर पहुंच गई और उन्हें हिरासत में ले लिया नहीं तो बड़ी घटना हो जाती। पुलिस ने तत्काल लहुलुहान पड़े घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया जहां उनका उपचार जारी हैं।
संबंधित समाचार

MP के 65 अस्पताल आयुष्मान योजना से बाहर:अब मरीजों को नहीं मिलेगा मुफ्त इलाज; इंदौर के इतने हॉस्पिटलों के नाम शामिल, देखें लिस्ट
सफाईकर्मियों की हड़ताल खत्म, सड़कों पर रौनक, बस्तियों में कचरे के ढेर:8 हजार से ज्यादा कर्मचारियों की काम पर वापसी मुख्य मार्ग चमके, कॉलोनियों में सफाई का इंतजार

मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन:पुलिस ने वॉटर कैनन से खदेड़ा

देखिये वीडियो, लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई:अधिकारी रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार; भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत केस दर्ज

कौन किस प्रोजेक्ट में, किससे कितना लेन-देन:अकाउंटेंट खोलेगा राज

अनुमति मिली नहीं बाजार तैयार:दोहरे रवैये से नाराज कांग्रस आज करेगी आईडीए का घेराव

जालसाज नवीन ओझा गैंग के गुर्गे क्राइम ब्रांच के निशाने पर:जेल में बंद बदमाश के भाई और बैंककर्मियों को नोटिस, तीन पीड़ितों के बयान

उपचुनाव के नतीजे:भाजपा उम्मीदवार ने सीएम का रिकॉर्ड तोड़ा; इतने लाख वोटों से जीतीं

ट्रांसमिशन, टायर और आईटी क्षेत्र के लिए इच्छुक है आरपीजी समूह:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से हर्ष गोयनका की जबलपुर रतलाम, सागर और उज्जैन में निवेश पर हुई चर्चा

CJP के प्रोटेस्ट से पहले पुलिस अलर्ट:गली-गली किया जा रहा अनाउंसमेंट; लोगों से की ये अपील

गरबे के नाम पर अश्लीलता और व्यावसायिक आयोजनों पर कसी जाए लगाम:विहिप-बजरंग दल ने सौंपा ज्ञापन; आयोजकों की जिम्मेदारी तय करने से लेकर पहचान-पत्र देखकर ही प्रवेश देने तक की मांग

विधासभा-1 में नशा भी नंबर-1 पर:मंत्री विजयवर्गीय के गढ़ में सत्तन गुरु ने खोला मोर्चा; बोले युवाओं का भविष्य बर्बाद कर रहा नशे का कारोबार

केंद्रीय मंत्री ने धार्मिक नगरी में किए बाबा के दर्शन:देश की सुख-समृद्धि के लिए की प्रार्थना

उज्जैन-इंदौर में फैला खान गैंग का जाल!:सनसनीखेज खुलासा

हाईटेंशन लाइन से टकराई दुर्गा प्रतिमा:करंट लगने से 4 लोग झुलसे

सरपंच का चुनाव लड़ने के लिए लिव-इन पार्टनर के घर से चुराया सोना:इस प्रदेश से गिरफ्तार; एक करोड़ से ज्यादा का माल बरामद

शिव नगर और शिव दर्शन नगर में चली पोकलेन:आरई-2 की राह से हटे 130 से ज्यादा बाधक निर्माण

गरबा पंडाल सजा रहे हिंदुओं पर मुस्लिमों ने किया हमला:11 लोगों पर एफआईआर, बजरंग दल मैदान में

चंदर की मौत का हिसाब देगा हिस्ट्रीशीटर सूरज:21 दिन की फरारी का होगा खुलासा

बच्चों को बाइक पर बैठाने में कभी न करें लापरवाही
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!