MP के 65 अस्पताल आयुष्मान योजना से बाहर: अब मरीजों को नहीं मिलेगा मुफ्त इलाज; इंदौर के इतने हॉस्पिटलों के नाम शामिल, देखें लिस्ट
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
मध्य प्रदेश में आयुष्मान भारत ‘निरामयम्’ योजना के नियमों का पालन नहीं करने वाले अस्पतालों पर राज्य सरकार ने कार्रवाई की है।
दीनदयाल स्वास्थ्य सुरक्षा परिषद की राज्य इम्पैनलमेंट कमेटी की 8 अक्टूबर को हुई बैठक में प्रदेश के 65 अस्पतालों को योजना से असंबद्ध करने का निर्णय लिया गया।
इंदौर के 19 अस्पताल भी शामिल
इनमें इंदौर के 19 अस्पताल भी शामिल हैं। इस फैसले के बाद संबंधित अस्पतालों में आयुष्मान योजना के तहत नए उपचार का लाभ नहीं मिल सकेगा, नियमानुसार लागू प्रावधानों के अधीन।
NABH मान्यता संबंधी नियमों के उल्लंघन पर 60 अस्पतालों पर कार्रवाई
जारी आदेश के अनुसार, 65 अस्पतालों को दो श्रेणियों में बांटकर योजना से बाहर करने का निर्णय लिया गया है। इनमें 60 अस्पताल ऐसे बताए गए हैं, जिन्होंने राज्य स्वास्थ्य एजेंसी की ओर से निर्धारित राष्ट्रीय अस्पताल प्रत्यायन बोर्ड (NABH) की मान्यता संबंधी अनिवार्य शर्तों का पालन नहीं किया।
इस सूची में इंदौर के अलावा भोपाल, ग्वालियर, जबलपुर और प्रदेश के अन्य जिलों के अस्पताल शामिल हैं।
इंदौर के इन अस्पतालों के नाम सूची में शामिल
उपलब्ध जानकारी के अनुसार, इंदौर के जिन अस्पतालों के नाम सूची में शामिल बताए गए हैं, उनमें प्रमुख रूप से ये अस्पताल हैं।
सेवाकुंज हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर
चोइथराम नेत्रालय
पाथ हॉस्पिटल
लक्ष्मी मेमोरियल हॉस्पिटल
गीता भवन हॉस्पिटल
दर्श हॉस्पिटल
मेक्रेटिना हॉस्पिटल
गुरुजी हॉस्पिटल
एसएमएस इमरजेंसी हॉस्पिटल
बांठिया हॉस्पिटल
एमएम हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर
वर्मा यूनियन हॉस्पिटल पीवीटी लि.
खंडेलवाल हॉस्पिटल
मोहक हेटिज स्पेशिएलिटी हॉस्पिटल
मेडिस्टा हॉस्पिटल (आयुष्मान वेल केयर की शाखा)
मेवाडा मेडिकेयर एंड आई केयर हॉस्पिटलिनि
एथ्रोस क्लिनिक
चरक हॉस्पिटल
ओटू हॉस्पिटल
मेडिप्लस हॉस्पिटल
आयुष्मान मरीजों का इलाज नहीं करने वाले पांच अस्पताल भी बाहर
आदेश के मुताबिक, पांच अस्पताल ऐसे हैं जिन्होंने पिछले छह महीनों से आयुष्मान योजना के हितग्राहियों को उपचार का लाभ नहीं दिया। इन अस्पतालों को भी योजना से असंबद्ध करने का निर्णय लिया गया है।
इनमें शामिल हैं
शाल्या जॉइंट केयर, भोपाल
मेट्रो न्यूरो हॉस्पिटल, ग्वालियर
रामनिवास आयरन हॉस्पिटल, नीमच
श्री डीपी केयर हॉस्पिटल, शाजापुर
न्यू सिटी हॉस्पिटल, टीकमगढ़
नियमों का पालन सुनिश्चित करना उद्देश्य
सरकार की इस कार्रवाई का उद्देश्य आयुष्मान भारत योजना के तहत पात्र हितग्राहियों को निर्धारित प्रावधानों के अनुसार उपचार उपलब्ध कराना और अस्पतालों में अनिवार्य मान्यता संबंधी नियमों का पालन सुनिश्चित करना है।
आयुष्मान योजना के अंतर्गत अस्पतालों को निर्धारित पात्रता, गुणवत्ता और उपचार संबंधी शर्तों का पालन करना होता है। नियमों का पालन नहीं होने पर अस्पतालों की योजना से संबद्धता पर कार्रवाई की जा सकती है।
संबंधित समाचार

हाईप्रोफाइल बुकी आदेश राजपाल गिरफ्तार:मुंबई पुलिस की कार्रवाई

हाईवे पर सफाई के दौरान हादसा:तेज रफ्तार कार ने दंपती को कुचला; दोनों की मौत

एमपीसीए का आम जनता से ज्यादा वीआईपी पर फोकस
सफाईकर्मियों की हड़ताल खत्म, सड़कों पर रौनक, बस्तियों में कचरे के ढेर:8 हजार से ज्यादा कर्मचारियों की काम पर वापसी मुख्य मार्ग चमके, कॉलोनियों में सफाई का इंतजार

मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन:पुलिस ने वॉटर कैनन से खदेड़ा

देखिये वीडियो, लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई:अधिकारी रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार; भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत केस दर्ज

कौन किस प्रोजेक्ट में, किससे कितना लेन-देन:अकाउंटेंट खोलेगा राज

अनुमति मिली नहीं बाजार तैयार:दोहरे रवैये से नाराज कांग्रस आज करेगी आईडीए का घेराव

जालसाज नवीन ओझा गैंग के गुर्गे क्राइम ब्रांच के निशाने पर:जेल में बंद बदमाश के भाई और बैंककर्मियों को नोटिस, तीन पीड़ितों के बयान

मनोज परमार के गुर्गों की गुंडागर्दी:अस्पताल में घुसकर की जमकर मारपीट

उपचुनाव के नतीजे:भाजपा उम्मीदवार ने सीएम का रिकॉर्ड तोड़ा; इतने लाख वोटों से जीतीं

ट्रांसमिशन, टायर और आईटी क्षेत्र के लिए इच्छुक है आरपीजी समूह:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से हर्ष गोयनका की जबलपुर रतलाम, सागर और उज्जैन में निवेश पर हुई चर्चा

CJP के प्रोटेस्ट से पहले पुलिस अलर्ट:गली-गली किया जा रहा अनाउंसमेंट; लोगों से की ये अपील

गरबे के नाम पर अश्लीलता और व्यावसायिक आयोजनों पर कसी जाए लगाम:विहिप-बजरंग दल ने सौंपा ज्ञापन; आयोजकों की जिम्मेदारी तय करने से लेकर पहचान-पत्र देखकर ही प्रवेश देने तक की मांग

विधासभा-1 में नशा भी नंबर-1 पर:मंत्री विजयवर्गीय के गढ़ में सत्तन गुरु ने खोला मोर्चा; बोले युवाओं का भविष्य बर्बाद कर रहा नशे का कारोबार

केंद्रीय मंत्री ने धार्मिक नगरी में किए बाबा के दर्शन:देश की सुख-समृद्धि के लिए की प्रार्थना

उज्जैन-इंदौर में फैला खान गैंग का जाल!:सनसनीखेज खुलासा

हाईटेंशन लाइन से टकराई दुर्गा प्रतिमा:करंट लगने से 4 लोग झुलसे

सरपंच का चुनाव लड़ने के लिए लिव-इन पार्टनर के घर से चुराया सोना:इस प्रदेश से गिरफ्तार; एक करोड़ से ज्यादा का माल बरामद

शिव नगर और शिव दर्शन नगर में चली पोकलेन:आरई-2 की राह से हटे 130 से ज्यादा बाधक निर्माण
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!