कौन किस प्रोजेक्ट में, किससे कितना लेन-देन: अकाउंटेंट खोलेगा राज
KHULASA FIRST
संवाददाता

पत्नी भाई और सात कर्मचारियों सहित नौ के हो चुके बयान
कल-परसों में परिजन दस्तावेजी साक्ष्य के साथ पहुचेंगे थाने
बंटी नागर के घर जाकर बोली सीमा- मेरा कोई लेन-देन नहीं था
खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
मदनलाल-झगनलाल ज्वैलर्स के पारिवारिक सदस्य रियल स्टेट कारोबारी बंटी नागर खुदकुशी कांड में आत्महत्या के जिम्मेदारों पर केस दर्ज करने के लिए पुलिस को मौखिक आरोप नहीं, दस्तावेजी साक्ष्यों की दरकार है।
बंटी के परिजनों को साक्ष्यों के साथ उपस्थित होने को कहा है, जो कि कल-परसों दस्तावेजों के साथ थाने पहुंचेगे। पिछली मर्तबा पूछताछ में परिजन ने बताया था बंटी के कितने प्राजेक्ट चल रहे थे और किससे कितने रुपयों का लेनदेन है। इसकी जानकारी अकाउंटेंट को ही है। अकाउंटेंट को साथ लाएंगे।
पुलिस अब तक बंटी की पत्नी, भाई और ऑफिस के सात कर्मचारियों सहित नौ लोगों के बयान ले चुकी है। वहीं, एक चौंकाने वाली जानकारी हाथ लगी है संदीप तेल की सीमा अग्रवाल, जिसका नाम बंटी से पैसों के लेन-देन को लेकर उछल रहा था, खुद पिछले दिनों बंटी के घर पहुंची और कह आई थीं बंटी से कोई लेन-देन नहीं था।
पलासिया टीआई सुरेंद्रसिंह रघुवंशी के अनुसार 27 सितंबर को रियल स्टेट कारोबारी बंटी उर्फ संदीप नागर ने खुदकुशी की थी। उनकी पत्नी अपर्णा, भाई राजेश और द मार्क बिल्डिंग में संचालित बंटी के ऑफिस के सात कर्मचारियों सहित नौ लोगों के कथन लिए हैं। अभी बंटी के 25 वर्षीय बेटे ऋषित के कथन नहीं हुए हैं।
बंटी नागर के सात प्रोजेक्टों की जानकारी सामने आई है। परिजन ने कुछ लोगों के नाम बताए थे जिनका पैसा बंटी के प्रोजेक्टों में लगा था। हालांकि, जब उनसे तथ्यात्मक जानकारी देने को कहा गया तो उन्होंने यह कहते हुए समय मांगा था अगली बार जरुरी दस्तावेजी जानकारी के साथ उपस्थित होंगे।
उनका कहना था बंटी के अकाउंट मनीष को पूरी जानकारी है कि कौन-कौन से और कहां-कहां उनके प्रोजेक्ट चल रहे थे। किस प्रोजेक्ट में किसका पैसा लगा है। फाइनेंसर कौन-कौन हैं। कौन-कौन बिल्डर-कॉलोनाइजर और एजेंट, दलाल बंटी के प्रोजेक्टों में शामिल थे या संपर्क में थे।
टीआई रघुवंशी के मुताबिक बंटी के परिजन ने एक-दो दिन में थाने उपस्थित होने की बात कही है। वहीं, अभी अकाउंटेंट मनीष के कथन नहीं हुए हैं। पता चला है उसे ही पूरे प्रोजेक्ट और उनसे जुड़े लोगों की जानकारी है।
दबाव-प्रभाव को लेकर भूमाफिया की पत्नी पर उठ रही उंगली
उल्लेखनीय है बंटी नागर की खुदकुशी के बाद रुपए के लेनदेन और दबाव-प्रभाव बनाने को लेकर सीमा अग्रवाल और कुख्यात भूमाफिया चंपू अजमेरा की पत्नी योगिता अजमेरा का नाम बहुत उछला था। सूत्रों से पता चला है पिछले दिनों सीमा अग्रवाल बंटी नागर के घर पहुंची थी।
पत्नी अर्पणा और अन्य लोगों के सामने कहा था उसका बंटी से किसी भी तरह का कोई लेन-देन नहीं था। सीमा के ऐसा कहने के बाद अब बंटी पर दबाव-प्रभाव को लेकर योगिता अजमेरा पर उंगली उठ रही है, क्योंकि योगिता का बंटी के प्रोजेक्टों में निवेश भी था और फाइनेंस भी कर रखा था। बताते हैं योगिता अजमेरा बहुत शातिर है। उसने दबाव-प्रभाव का इस्तेमाल कर पुलिस से बचने की पूरी फील्डिंग जमा ली है।
पुलिस को ही खत्म करना है केस
पुलिस की अब तक की जांच में सामने आया है बंटी नागर को अपने प्रोजेक्टों के लिए ब्याज-बट्टे पर लिये रुपए भारी पड़ रहे थे। इसके चलते बहुत तनाव में था। हालांकि, आत्महत्या से पहले बंटी नागर ने सुसाइड नोट लिखकर किसी को जिम्मेदार नहीं ठहराया।
इसके चलते मामले को पुलिस को ही क्लोज करना है। बंटी नागर को खुदकुशी के लिए दुष्प्रेरित करने वालों का पता लगाना चुनौती है, क्योंकि जो भी नाम सामने आएंगे, वे शहर के बड़े और रसूखदार होंगे।
संबंधित समाचार

हाईप्रोफाइल बुकी आदेश राजपाल गिरफ्तार:मुंबई पुलिस की कार्रवाई

हाईवे पर सफाई के दौरान हादसा:तेज रफ्तार कार ने दंपती को कुचला; दोनों की मौत

एमपीसीए का आम जनता से ज्यादा वीआईपी पर फोकस

MP के 65 अस्पताल आयुष्मान योजना से बाहर:अब मरीजों को नहीं मिलेगा मुफ्त इलाज; इंदौर के इतने हॉस्पिटलों के नाम शामिल, देखें लिस्ट
सफाईकर्मियों की हड़ताल खत्म, सड़कों पर रौनक, बस्तियों में कचरे के ढेर:8 हजार से ज्यादा कर्मचारियों की काम पर वापसी मुख्य मार्ग चमके, कॉलोनियों में सफाई का इंतजार

मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन:पुलिस ने वॉटर कैनन से खदेड़ा

देखिये वीडियो, लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई:अधिकारी रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार; भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत केस दर्ज

अनुमति मिली नहीं बाजार तैयार:दोहरे रवैये से नाराज कांग्रस आज करेगी आईडीए का घेराव

जालसाज नवीन ओझा गैंग के गुर्गे क्राइम ब्रांच के निशाने पर:जेल में बंद बदमाश के भाई और बैंककर्मियों को नोटिस, तीन पीड़ितों के बयान

मनोज परमार के गुर्गों की गुंडागर्दी:अस्पताल में घुसकर की जमकर मारपीट

उपचुनाव के नतीजे:भाजपा उम्मीदवार ने सीएम का रिकॉर्ड तोड़ा; इतने लाख वोटों से जीतीं

ट्रांसमिशन, टायर और आईटी क्षेत्र के लिए इच्छुक है आरपीजी समूह:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से हर्ष गोयनका की जबलपुर रतलाम, सागर और उज्जैन में निवेश पर हुई चर्चा

CJP के प्रोटेस्ट से पहले पुलिस अलर्ट:गली-गली किया जा रहा अनाउंसमेंट; लोगों से की ये अपील

गरबे के नाम पर अश्लीलता और व्यावसायिक आयोजनों पर कसी जाए लगाम:विहिप-बजरंग दल ने सौंपा ज्ञापन; आयोजकों की जिम्मेदारी तय करने से लेकर पहचान-पत्र देखकर ही प्रवेश देने तक की मांग

विधासभा-1 में नशा भी नंबर-1 पर:मंत्री विजयवर्गीय के गढ़ में सत्तन गुरु ने खोला मोर्चा; बोले युवाओं का भविष्य बर्बाद कर रहा नशे का कारोबार

केंद्रीय मंत्री ने धार्मिक नगरी में किए बाबा के दर्शन:देश की सुख-समृद्धि के लिए की प्रार्थना

उज्जैन-इंदौर में फैला खान गैंग का जाल!:सनसनीखेज खुलासा

हाईटेंशन लाइन से टकराई दुर्गा प्रतिमा:करंट लगने से 4 लोग झुलसे

सरपंच का चुनाव लड़ने के लिए लिव-इन पार्टनर के घर से चुराया सोना:इस प्रदेश से गिरफ्तार; एक करोड़ से ज्यादा का माल बरामद

शिव नगर और शिव दर्शन नगर में चली पोकलेन:आरई-2 की राह से हटे 130 से ज्यादा बाधक निर्माण
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!