हाईटेंशन लाइन से टकराई दुर्गा प्रतिमा: करंट लगने से 4 लोग झुलसे
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, खंडवा।
इंदौर-एदलाबाद नेशनल हाईवे पर मोकलगांव टोल प्लाजा के पास शुक्रवार दोपहर बड़ा हादसा हो गया।
ट्रैक्टर-ट्रॉली में लाई जा रही दुर्गा प्रतिमा हाईटेंशन बिजली लाइन से टकरा गई।
करंट लगने से 4 लोग झुलसे
हादसे में प्रतिमा के साथ ट्रॉली में बैठे चार लोग करंट की चपेट में आकर झुलस गए।
सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। डॉक्टरों के मुताबिक, उनकी हालत सामान्य है।
प्रतिमा का मुकुट बिजली के तार से टकराया
जानकारी के अनुसार, नवरात्रि के अवसर पर खंडवा के टपालचाल क्षेत्र में दुर्गा प्रतिमा स्थापित की जानी है।
इसके लिए आयोजन समिति ने बुरहानपुर में प्रतिमा तैयार करवाई थी। शुक्रवार को समिति के सदस्य करीब 15 फीट ऊंची प्रतिमा को ट्रैक्टर-ट्रॉली में रखकर खंडवा ला रहे थे।
दोपहर करीब डेढ़ बजे मोकलगांव टोल प्लाजा के पास प्रतिमा का मुकुट हाईवे के ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन लाइन से टकरा गया।
इससे प्रतिमा में करंट फैल गया और उसके साथ ट्रॉली में बैठे लोग झुलस गए।
चार घायलों को अस्पताल पहुंचाया
दुर्गा उत्सव समिति के अध्यक्ष नितेश मेड़े के मुताबिक, हादसे में विजय हाथमोड़े, गिरीश, कपिल और राजा घायल हुए हैं।
घटना के बाद मौके पर पहुंची नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (NHAI) की एंबुलेंस से सभी को जिला अस्पताल पहुंचाया गया।
ट्रैक्टर-ट्रॉली में कुल छह लोग सवार थे। इनमें से चार लोग प्रतिमा के साथ ट्रॉली में बैठे थे और वही करंट की चपेट में आए।
गलत दिशा में चल रही थी ट्रैक्टर-ट्रॉली, हाईवे पर लगा जाम
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, प्रतिमा लेकर जा रही ट्रैक्टर-ट्रॉली सड़क पर गलत दिशा में चल रही थी।
हादसे के बाद हाईवे पर यातायात प्रभावित हुआ और इंदौर से बुरहानपुर की ओर जाने वाले वाहनों की कतार लग गई।
सूचना मिलने पर छैगांवमाखन थाना पुलिस मौके पर पहुंची और यातायात को व्यवस्थित कर रास्ता खुलवाया। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।
खंडवा में प्रतिबंध के चलते बुरहानपुर से लाई गई थी प्रतिमा
थाना प्रभारी एसएन पांडेय के मुताबिक, खंडवा में प्लास्टर ऑफ पेरिस (POP) की प्रतिमाएं बनाने पर प्रतिबंध है।
मिट्टी से इतनी ऊंची प्रतिमा तैयार करना कठिन होने के कारण बुरहानपुर में बनी पीओपी की प्रतिमाएं खंडवा लाई जाती हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
हादसे में हाईटेंशन लाइन से प्रतिमा के संपर्क में आने और परिवहन के दौरान बरती गई सावधानियों सहित अन्य पहलुओं की जांच की जा रही है।
संबंधित समाचार

मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन:पुलिस ने वॉटर कैनन से खदेड़ा

देखिये वीडियो, लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई:अधिकारी रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार; भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत केस दर्ज

कौन किस प्रोजेक्ट में, किससे कितना लेन-देन:अकाउंटेंट खोलेगा राज

अनुमति मिली नहीं बाजार तैयार:दोहरे रवैये से नाराज कांग्रस आज करेगी आईडीए का घेराव

जालसाज नवीन ओझा गैंग के गुर्गे क्राइम ब्रांच के निशाने पर:जेल में बंद बदमाश के भाई और बैंककर्मियों को नोटिस, तीन पीड़ितों के बयान

मनोज परमार के गुर्गों की गुंडागर्दी:अस्पताल में घुसकर की जमकर मारपीट

उपचुनाव के नतीजे:भाजपा उम्मीदवार ने सीएम का रिकॉर्ड तोड़ा; इतने लाख वोटों से जीतीं

ट्रांसमिशन, टायर और आईटी क्षेत्र के लिए इच्छुक है आरपीजी समूह:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से हर्ष गोयनका की जबलपुर रतलाम, सागर और उज्जैन में निवेश पर हुई चर्चा

CJP के प्रोटेस्ट से पहले पुलिस अलर्ट:गली-गली किया जा रहा अनाउंसमेंट; लोगों से की ये अपील

गरबे के नाम पर अश्लीलता और व्यावसायिक आयोजनों पर कसी जाए लगाम:विहिप-बजरंग दल ने सौंपा ज्ञापन; आयोजकों की जिम्मेदारी तय करने से लेकर पहचान-पत्र देखकर ही प्रवेश देने तक की मांग

विधासभा-1 में नशा भी नंबर-1 पर:मंत्री विजयवर्गीय के गढ़ में सत्तन गुरु ने खोला मोर्चा; बोले युवाओं का भविष्य बर्बाद कर रहा नशे का कारोबार

केंद्रीय मंत्री ने धार्मिक नगरी में किए बाबा के दर्शन:देश की सुख-समृद्धि के लिए की प्रार्थना

उज्जैन-इंदौर में फैला खान गैंग का जाल!:सनसनीखेज खुलासा

सरपंच का चुनाव लड़ने के लिए लिव-इन पार्टनर के घर से चुराया सोना:इस प्रदेश से गिरफ्तार; एक करोड़ से ज्यादा का माल बरामद

शिव नगर और शिव दर्शन नगर में चली पोकलेन:आरई-2 की राह से हटे 130 से ज्यादा बाधक निर्माण

गरबा पंडाल सजा रहे हिंदुओं पर मुस्लिमों ने किया हमला:11 लोगों पर एफआईआर, बजरंग दल मैदान में

चंदर की मौत का हिसाब देगा हिस्ट्रीशीटर सूरज:21 दिन की फरारी का होगा खुलासा

बच्चों को बाइक पर बैठाने में कभी न करें लापरवाही

देखिये वीडियो, CJP के प्रदर्शन से पहले सुरक्षा सख्त:रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की भारी भीड़; कल स्कूल-कॉलेजों में ऑनलाइन क्लास रहेंगी

अलमारी के लॉकर तोड़कर नकदी-चांदी पर हाथ साफ करने वाला शातिर गिरफ्तार:16 अपराध दर्ज, दो वारदातों का खुलासा
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!