जालसाज नवीन ओझा गैंग के गुर्गे क्राइम ब्रांच के निशाने पर: जेल में बंद बदमाश के भाई और बैंककर्मियों को नोटिस, तीन पीड़ितों के बयान
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शहर और आसपास के जिलों के जरूरतमंद व्यापारियों को लोन दिलवाकर अपने जाल ने फंसाकर उनकी संपत्तियां गिरवी रखवाने और फिर प्लॉट देने के नाम पर करोड़ों रुपए हड़पने वाले नवीन ओझा के गिरोह पर अब क्राइम ब्रांच का शिकंजा कस रहा है।
खुलासा फर्स्ट द्वारा नवीन ओझा के कथित लोन घोटाले का खुलासा करने के बाद एक के बाद एक पीड़ित सामने आ रहे हैं। अब धामनोद के तीन पीड़ितों के बयान दर्ज होने के बाद क्राइम ब्रांच ने नवीन के भाई विशाल ओझा और चोलामंडलम बैंक की निपानिया शाखा के क्रेडिट मैनेजर केतन सांसिया व एरिया मैनेजर भूपेंद्रसिंह चौहान को नोटिस जारी कर पूछताछ के लिए बुलाया है। करोड़ों रुपए के लेनदेन के दस्तावेज और बैंक स्टेटमेंट भी तलब किए गए हैं। नवीन ओझा फिलहाल जेल में बंद है।
जानकारी के अनुसार धामनोद निवासी लोकेंद्र विश्वकर्मा, जितेंद्र जायसवाल और चंदन कुमार विश्वकर्मा गुरुवार दोपहर क्राइम ब्रांच कार्यालय पहुंचे। जांचकर्ता टीआई लोकेंद्र सिंह ने तीनों के बयान दर्ज किए।
पुलिस ने आरोपी जालसाज नवीन पिता सुरेंद्रनाथ ओझा (44) निवासी फ्लैट नंबर 620, सी-ब्लॉक, सिल्वर स्प्रिंग के भाई विशाल ओझा और संबंधित बैंक अधिकारियों को पूछताछ के लिए नोटिस जारी किए हैं।
अब तक आधा दर्जन फरियादी सामने आए
क्राइम ब्रांच ने 30 सितंबर की रात हर्ष शर्मा की शिकायत पर आरोपी नवीन ओझा (44) निवासी फ्लैट नंबर 620, सी-ब्लॉक, सिल्वर स्प्रिंग के खिलाफ धोखाधड़ी सहित गंभीर धाराओं में केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया था। आरोपी को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया। इधर, अब तक करीब आधा दर्जन फरियादी शिकायत लेकर पहुंचे हैं।
रुपए वापस मांगने पर मिली धमकी
जालसाज ओझा ने जो जमीन उन्हें दिखाई थी, उसकी जानकारी जुटाने पर पता चला कि वह किसी किसान की है। इसके बाद पीड़ितों ने अपनी रकम वापस मांगी, लेकिन जालसाज ओझा ने इनकार कर धमकाया। काफी मिन्नत और दबाव के बाद ओझा ने तीसरे पीड़ित के लोन खाते में सात से आठ किस्तों में कुछ रकम जमा कराई।
क्राइम ब्रांच ने विशाल ओझा, क्रेडिट मैनेजर केतन सांसिया और एरिया मैनेजर भूपेंद्रसिंह चौहान को नोटिस जारी किए हैं। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि करोड़ों रुपए के इस लेनदेन में किसकी क्या भूमिका रही और रकम किन खातों में पहुंची।
करोड़ों का लोन लेकर आरोपी के खाते में जमा कराए रुपए
पीड़ितों के मुताबिक नवीन ओझा और विशाल ओझा ने पुष्कर एसोसिएट्स के माध्यम से धामनोद में कॉलोनी विकसित कर प्लॉट देने का भरोसा दिलाया था। इसके चलते तीनों ने करोड़ों रुपए के ऋण लिए और अलग-अलग तारीखों में रकम आरोपियों की फर्म में जमा कराई।
बदले में किसी को 5, किसी को 10 तो किसी को 15 प्लॉट देने का वादा किया गया था। प्रत्येक प्लॉट का आकार 1500 वर्गफीट बताया गया था। पीड़ितों के अनुसार, वर्ष 2022 में उन्हें 36 महीने के भीतर प्लॉट का कब्जा देने का भरोसा दिया गया था।
समय बीतने के बाद भी जब प्लॉट नहीं मिले तो उन्होंने अपनी रकम और जमीन के बारे में जानकारी मांगी। हर बार उन्हें आश्वासन देकर टाल दिया गया। फरियादी लोकेंद्र के अनुसार उन्होंने करीब 1.87 करोड़, दूसरे ने करीब 2.21 करोड़ और तीसरे ने करीब 1.89 करोड़ रुपए का ऋण लिया था।
इस लोन अमाउंट में से अलग-अलग राशि पुष्कर एसोसिएट्स और आरोपियों से जुड़े खातों में जालसाज ओझा ने तुरंत ली थी।
संबंधित समाचार

हाईप्रोफाइल बुकी आदेश राजपाल गिरफ्तार:मुंबई पुलिस की कार्रवाई

हाईवे पर सफाई के दौरान हादसा:तेज रफ्तार कार ने दंपती को कुचला; दोनों की मौत

एमपीसीए का आम जनता से ज्यादा वीआईपी पर फोकस

MP के 65 अस्पताल आयुष्मान योजना से बाहर:अब मरीजों को नहीं मिलेगा मुफ्त इलाज; इंदौर के इतने हॉस्पिटलों के नाम शामिल, देखें लिस्ट
सफाईकर्मियों की हड़ताल खत्म, सड़कों पर रौनक, बस्तियों में कचरे के ढेर:8 हजार से ज्यादा कर्मचारियों की काम पर वापसी मुख्य मार्ग चमके, कॉलोनियों में सफाई का इंतजार

मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन:पुलिस ने वॉटर कैनन से खदेड़ा

देखिये वीडियो, लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई:अधिकारी रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार; भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत केस दर्ज

कौन किस प्रोजेक्ट में, किससे कितना लेन-देन:अकाउंटेंट खोलेगा राज

अनुमति मिली नहीं बाजार तैयार:दोहरे रवैये से नाराज कांग्रस आज करेगी आईडीए का घेराव

मनोज परमार के गुर्गों की गुंडागर्दी:अस्पताल में घुसकर की जमकर मारपीट

उपचुनाव के नतीजे:भाजपा उम्मीदवार ने सीएम का रिकॉर्ड तोड़ा; इतने लाख वोटों से जीतीं

ट्रांसमिशन, टायर और आईटी क्षेत्र के लिए इच्छुक है आरपीजी समूह:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से हर्ष गोयनका की जबलपुर रतलाम, सागर और उज्जैन में निवेश पर हुई चर्चा

CJP के प्रोटेस्ट से पहले पुलिस अलर्ट:गली-गली किया जा रहा अनाउंसमेंट; लोगों से की ये अपील

गरबे के नाम पर अश्लीलता और व्यावसायिक आयोजनों पर कसी जाए लगाम:विहिप-बजरंग दल ने सौंपा ज्ञापन; आयोजकों की जिम्मेदारी तय करने से लेकर पहचान-पत्र देखकर ही प्रवेश देने तक की मांग

विधासभा-1 में नशा भी नंबर-1 पर:मंत्री विजयवर्गीय के गढ़ में सत्तन गुरु ने खोला मोर्चा; बोले युवाओं का भविष्य बर्बाद कर रहा नशे का कारोबार

केंद्रीय मंत्री ने धार्मिक नगरी में किए बाबा के दर्शन:देश की सुख-समृद्धि के लिए की प्रार्थना

उज्जैन-इंदौर में फैला खान गैंग का जाल!:सनसनीखेज खुलासा

हाईटेंशन लाइन से टकराई दुर्गा प्रतिमा:करंट लगने से 4 लोग झुलसे

सरपंच का चुनाव लड़ने के लिए लिव-इन पार्टनर के घर से चुराया सोना:इस प्रदेश से गिरफ्तार; एक करोड़ से ज्यादा का माल बरामद

शिव नगर और शिव दर्शन नगर में चली पोकलेन:आरई-2 की राह से हटे 130 से ज्यादा बाधक निर्माण
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!