अनुमति मिली नहीं बाजार तैयार: दोहरे रवैये से नाराज कांग्रस आज करेगी आईडीए का घेराव
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
इंदौर विकास प्राधिकरण (आईडीए) की जमीनों के आवंटन, किराया निर्धारण और बकाया राशि की वसूली को लेकर सवाल खड़े हुए हैं। एक ओर राहुल गांधी के कार्यक्रम के लिए भारत जोड़ो मैदान के उपयोग पर करीब 14 लाख रुपए से अधिक लिए गए, दूसरी ओर विजय नगर में भाजपा के कार्यक्रम के लिए उपलब्ध कराई गई जमीन का किराया कितना लिया गया, यह स्पष्ट नहीं है।
कांग्रेस ने जानकारी सार्वजनिक करने की मांग की है। इसी बीच रीजनल पार्क के सामने स्थित भारत जोड़ो मैदान में अस्थायी पटाखा बाजार के लिए जमीन के उपयोग, किराया निर्धारण और बकाया वसूली का मामला भी चर्चा में है।
शिकायतकर्ता मीरादेवी भवानी ने मुख्य सचिव और संभागायुक्त को शिकायत की है। कार्रवाई नहीं होने पर सवाल उठाए हैं। हालांकि, किसी अधिकारी की मिलीभगत या भ्रष्टाचार की पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी।
₹1.07 करोड़ से अधिक की राशि, वसूली पर सवाल: आईडीए की स्कीम नंबर 97 स्थित रीजनल पार्क क्षेत्र में अस्थायी थोक पटाखा बाजार के लिए इस्तेमाल जमीन को लेकर व्यापारी एसोसिएशन से जुड़े दो मामलों में करीब 1.07 करोड़ रुपए से अधिक की राशि और उस पर जीएसटी निर्धारित किए जाने की जानकारी सामने आई है।
दस्तावेजों के अनुसार संपदा अधिकारी ने 9 अक्टूबर 2025 को इस संबंध में मुख्य कार्यपालन अधिकारी को जानकारी भेजी थी। कार्यपालन यंत्री कमलसिंह को आवश्यक कार्रवाई के लिए प्रकरण भेजे जाने और अतिरिक्त क्षेत्रफल के उपयोग की राशि की वसूली का दायित्व सहायक यंत्री कपिलदेव भल्ला को सौंपे जाने की जानकारी भी सामने आई है। शिकायतकर्ता का आरोप है वसूली पूरी हुए बिना ही इस वर्ष के लिए जमीन आवंटन की गतिविधियां शुरू कर दी गईं।
62 लाख माफ, 40 लाख वसूली
सूत्रों के हवाले से पुराने 62 लाख रुपए के बकाये को माफ करने और इस वर्ष करीब 40 लाख रुपये किराया लेने की चर्चा है। अधिकारियों को कथित लाभ पहुंचाने के आरोप भी लगाए जा रहे हैं, लेकिन इन दावों की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। इसलिए पूरे मामले की निष्पक्ष जांच जरूरी है।
लॉटरी से आवंटित होंगी दुकानें, बाजार में बिक्री शुरू
अस्थायी थोक पटाखा बाजार में दुकानों के नंबर आवंटित करने के लिए व्यापारी एसोसिएशन द्वारा लकी ड्रॉ किया गया जबकि अब तक दुकानों के चालान भरवाने की जानकारी सामने आई है।
यहां दो कंटेनरों में पटाखे रखे होने तथा कुछ दुकानों पर कारोबार शुरू होने की बात भी सामने आई है। शिकायत में सवाल उठाया गया है जब तक प्रशासन की ओर से जमीन आवंटन की विधिवत स्वीकृति और आवश्यक अनुमतियां पूरी नहीं होतीं, बाजार संचालन किस आधार पर किया जा रहा है। पटाखों के भंडारण और बिक्री के लिए लागू विस्फोटक संबंधी नियमों तथा लाइसेंस की शर्तों का पालन सुनिश्चित करना प्रशासन की जिम्मेदारी है।
इस मामले में स्पष्ट होना जरूरी है कि दुकानों के चालान जमा होना, जमीन का विधिवत आवंटन और पटाखों के भंडारण-विक्रय की अनुमति अलग-अलग प्रक्रियाएं हैं। इन सभी की स्थिति संबंधित विभागों से स्पष्ट होने की आवश्यकता है।
41 लाइसेंस, 11 पर कथित किराये का आरोप
30 अगस्त को कलेक्टर को दिए गए आवेदन में अस्थायी पटाखा दुकानों के लाइसेंस आवंटन की प्रक्रिया की जांच की मांग की गई थी। शिकायत के अनुसार हर वर्ष करीब 41 अस्थायी लाइसेंस जारी किए जाते हैं।
इनमें से लगभग 11 लाइसेंसधारकों द्वारा दुकानें या लाइसेंस कथित तौर पर दूसरे लोगों को तीन से पांच लाख रुपए सालाना किराये पर दिए जाने की शिकायत है। आवेदन में पिछले सात वर्षों के लाइसेंस रिकॉर्ड की जांच, लगातार लाइसेंस प्राप्त करने वालों की सूची और वास्तविक कारोबारियों की पहचान सत्यापित करने की मांग की गई है।
इसके लिए गुमास्ता, जीएसटी, पुराने वैट रिकॉर्ड, टैक्स रिटर्न और आयकर रिटर्न जैसे दस्तावेजों की जांच का सुझाव दिया गया है। इन आरोपों की स्वतंत्र जांच से ही वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
कांग्रेस दोपहर 3 बजे पहुंचेगी आईडीए
शहर कांग्रेस अध्यक्ष चिंटू चौकसे ने 9 अक्टूबर को दोपहर 3 बजे आईडीए कार्यालय जंजीरवाला चौराहे के पास सीईओ का घेराव करने का ऐलान किया है। सवाल उठाया है राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम के लिए भारत जोड़ो मैदान के उपयोग पर करीब 14 लाख रुपए से अधिक की राशि ली गई, जबकि विजय नगर में भाजपा के कार्यक्रम के लिए उपलब्ध कराई गई जमीन के उपयोग की शर्तों और भुगतान का विवरण सार्वजनिक नहीं किया गया।
कांग्रेस ने रीजनल पार्क के सामने पटाखा बाजार के लिए आवंटित भूमि की राशि, किराया निर्धारण और नियमों का पूरा हिसाब सार्वजनिक करने की मांग की है। कहना है सभी राजनीतिक और व्यावसायिक आयोजनों के लिए जमीन आवंटन तथा शुल्क निर्धारण में समान मापदंड अपनाए जाने चाहिए।
रीजनल पार्क के सामने भारत जोड़ो मैदान में अस्थायी पटाखा बाजार के लिए आवंटित जमीन का हिसाब भी सार्वजनिक किया जाए। जमीन किस दर पर दी गई, आवंटन की शर्तें क्या हैं और व्यापारियों से कितनी राशि वसूल की गई, इन सवालों का स्पष्ट जवाब मिलना चाहिए।
रीजनल पार्क स्थित पटाखा बाजार के मामले में करीब 1.07 करोड़ रुपए से अधिक की बकाया राशि और उस पर जीएसटी का विवाद भी सामने आया है। ऐसे में यह स्पष्ट किया जाना चाहिए कि बकाया राशि की वसूली के लिए अब तक क्या कार्रवाई हुई और नए आवंटन की प्रक्रिया किस आधार पर आगे बढ़ाई जा रही है।
दोहरा मापदंड स्वीकार्य नहीं
कांग्रेस की मांग है प्राधिकरण सभी आयोजनों और व्यावसायिक गतिविधियों के लिए जमीन आवंटन, किराया निर्धारण और वसूली के मापदंड सार्वजनिक करे। इन्हीं सवालों का जवाब मांगने के लिए आज प्राधिकरण कार्यालय पर प्रदर्शन कर सीईओ का घेराव किया जाएगा।
चिंटू चौकसे, शहर कांग्रेस अध्यक्ष अनियमितताओं पर एसडीएम को दिया कार्रवाई का निर्देश
संबंधित विभाग की जिम्मेदारी कुछ दिन पहले ही सौंपी गई है। उपलब्ध जानकारी के अनुसार अनियमितताओं पर उचित कार्रवाई के लिए संबंधित एसडीएम को मौके पर पहुंचकर आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं। नवजीवन विजय पवार, एडीएम
संबंधित समाचार

हाईप्रोफाइल बुकी आदेश राजपाल गिरफ्तार:मुंबई पुलिस की कार्रवाई

हाईवे पर सफाई के दौरान हादसा:तेज रफ्तार कार ने दंपती को कुचला; दोनों की मौत

एमपीसीए का आम जनता से ज्यादा वीआईपी पर फोकस

MP के 65 अस्पताल आयुष्मान योजना से बाहर:अब मरीजों को नहीं मिलेगा मुफ्त इलाज; इंदौर के इतने हॉस्पिटलों के नाम शामिल, देखें लिस्ट
सफाईकर्मियों की हड़ताल खत्म, सड़कों पर रौनक, बस्तियों में कचरे के ढेर:8 हजार से ज्यादा कर्मचारियों की काम पर वापसी मुख्य मार्ग चमके, कॉलोनियों में सफाई का इंतजार

मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन:पुलिस ने वॉटर कैनन से खदेड़ा

देखिये वीडियो, लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई:अधिकारी रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार; भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत केस दर्ज

कौन किस प्रोजेक्ट में, किससे कितना लेन-देन:अकाउंटेंट खोलेगा राज

जालसाज नवीन ओझा गैंग के गुर्गे क्राइम ब्रांच के निशाने पर:जेल में बंद बदमाश के भाई और बैंककर्मियों को नोटिस, तीन पीड़ितों के बयान

मनोज परमार के गुर्गों की गुंडागर्दी:अस्पताल में घुसकर की जमकर मारपीट

उपचुनाव के नतीजे:भाजपा उम्मीदवार ने सीएम का रिकॉर्ड तोड़ा; इतने लाख वोटों से जीतीं

ट्रांसमिशन, टायर और आईटी क्षेत्र के लिए इच्छुक है आरपीजी समूह:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से हर्ष गोयनका की जबलपुर रतलाम, सागर और उज्जैन में निवेश पर हुई चर्चा

CJP के प्रोटेस्ट से पहले पुलिस अलर्ट:गली-गली किया जा रहा अनाउंसमेंट; लोगों से की ये अपील

गरबे के नाम पर अश्लीलता और व्यावसायिक आयोजनों पर कसी जाए लगाम:विहिप-बजरंग दल ने सौंपा ज्ञापन; आयोजकों की जिम्मेदारी तय करने से लेकर पहचान-पत्र देखकर ही प्रवेश देने तक की मांग

विधासभा-1 में नशा भी नंबर-1 पर:मंत्री विजयवर्गीय के गढ़ में सत्तन गुरु ने खोला मोर्चा; बोले युवाओं का भविष्य बर्बाद कर रहा नशे का कारोबार

केंद्रीय मंत्री ने धार्मिक नगरी में किए बाबा के दर्शन:देश की सुख-समृद्धि के लिए की प्रार्थना

उज्जैन-इंदौर में फैला खान गैंग का जाल!:सनसनीखेज खुलासा

हाईटेंशन लाइन से टकराई दुर्गा प्रतिमा:करंट लगने से 4 लोग झुलसे

सरपंच का चुनाव लड़ने के लिए लिव-इन पार्टनर के घर से चुराया सोना:इस प्रदेश से गिरफ्तार; एक करोड़ से ज्यादा का माल बरामद

शिव नगर और शिव दर्शन नगर में चली पोकलेन:आरई-2 की राह से हटे 130 से ज्यादा बाधक निर्माण
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!