खबर
Top News

विधासभा-1 में नशा भी नंबर-1 पर: मंत्री विजयवर्गीय के गढ़ में सत्तन गुरु ने खोला मोर्चा; बोले युवाओं का भविष्य बर्बाद कर रहा नशे का कारोबार

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

09 अक्टूबर 2026, 5:33 pm
शेयर करें:
विधासभा-1 में नशा भी नंबर-1 पर

भागीरथपुरा में महिलाओं का आंदोलन, टीआई को फटकार और आश्वासन भी बेअसर

अब भाजपा के वरिष्ठ नेता ने पुलिस को घेरा, छोटे तस्करों नहीं, पूरे नेटवर्क पर कार्रवाई की मांग

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
जिस विधानसभा क्षेत्र को सत्ता का मजबूत गढ़ माना जाता है, वहीं नशे के कारोबार को लेकर अब अपनों ने ही सवालों की बौछार कर दी है। विधानसभा क्षेत्र क्रमांक-1 में अवेध नशे की सामग्री की खुलेआम बिक्री और युवाओं के भविष्य पर पड़ रहे इसके असर को लेकर इसी विधानसभा के पूर्व भाजपा विधायक और राष्ट्रीय कवि सत्यनारायण सत्तन ने मोर्चा खोल दिया है।

डीसीपी नरेंद्र सिंह रावत को ज्ञापन सौंपकर उन्होंने नशे के कारोबार पर सख्त कार्रवाई की मांग की है। उनका आरोप है कि क्षेत्र के कई थाना इलाकों में नशे का कारोबार फल-फूल रहा है और इसकी चपेट में युवा आ रहे हैं।

सवाल यह है कि जब सत्ताधारी दल के वरिष्ठ नेता को ही अपने क्षेत्र में नशे के कारोबार पर चिंता जताते हुए पुलिस के दरवाजे तक पहुंचना पड़ रहा है, तो फिर जमीन पर कार्रवाई कितनी असरदार है? सत्तन गुरु ने नशे के खिलाफ कार्रवाई को लेकर पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए।

उनका कहना है कि केवल छोटे स्तर पर कार्रवाई करने से समस्या खत्म नहीं होगी, बल्कि नशे की सप्लाई के पीछे सक्रिय बड़े नेटवर्क का खुलासा करना जरूरी है। उन्होंने चेताया कि विधानसभा क्षेत्र-1 में बड़ी आबादी रहती है। ऐसे में नशे का कारोबार इसी तरह चलता रहा तो इसका सीधा असर युवा पीढ़ी के भविष्य पर पड़ेगा।

उन्होंने सरकार की नशे पर नियंत्रण की नीति पर भी सवाल उठाते हुए आरोप लगाया कि सरकारी स्तर पर प्रभावी रोक नहीं लगने से तस्करों के हौसले बढ़ रहे हैं। हालांकि सरकार खुद नशा बिकवा रही है, यह उनका आरोप है, जिसकी स्वतंत्र पुष्टि आवश्यक है।

ज्ञापन सौंपने के दौरान पार्षद भावना मिश्र के पति पूर्व पार्षद मनोज मिश्रा, पूर्व पार्षद राकेश शर्मा, पूर्व युवा मोर्चा अध्यक्ष संजय शर्मा, सावन वर्मा, कपिल शर्मा, भरत वर्मा, कपिल नरवरे, अक्षत यादव भी मौजूद थे। सत्तन गुरु की इस पहल ने क्षेत्र में नशे की बिक्री पर नियंत्रण और पुलिस की जवाबदेही को लेकर बहस तेज कर दी है।

सवाल सिर्फ नशे का नहीं अगली पीढ़ी के भविष्य का है
नशे के कारोबार के खिलाफ लड़ाई केवल छापेमारी और गिरफ्तारी तक सीमित नहीं रह सकती। सप्लाई की कड़ियों, बिक्री के ठिकानों और नेटवर्क से जुड़े लोगों पर प्रभावी कार्रवाई के साथ युवाओं को नशे से दूर रखने के प्रयास भी जरूरी हैं।

सत्तन गुरु की मांग ने पुलिस के सामने यही चुनौती रखी है कि कार्रवाई ऐसी हो, जिसका असर जमीन पर दिखे। अब निगाहें पुलिस की अगली कार्रवाई पर हैं।

नशेड़ियों का आतंक, स्कूल जाने से डर रही बच्चियां
विधानसभा-1 में नशे की बिक्री के साथ महिलाओं और बच्चियों से अभद्रता का मुद्दा भी सामने आया है। क्षेत्र के वार्ड-7 के पूर्व पार्षद मनोज मिश्रा ने पुलिस से शिकायत कर आरोप लगाया है कि नशे के कारण क्षेत्र का माहौल प्रभावित हो रहा है और हालात ऐसे हैं कि स्कूल जाने वाली बच्चियां डर महसूस कर रही हैं। उन्होंने पुलिस से अवैध नशीले पदार्थों की बिक्री और वितरण पर रोक लगाने के लिए तत्काल कार्रवाई की मांग की है।

शराब, गांजा और पावडर जैसे नशे की बिक्री का आरोप
पुलिस आयुक्त और संबंधित थाना प्रभारी को दिए आवेदन में मनोज मिश्रा ने विधानसभा क्षेत्र-1 के विभिन्न इलाकों में अवैध नशीले पदार्थों की बिक्री और वितरण की शिकायतें मिलने का उल्लेख किया है।

आवेदन के अनुसार शराब, गांजा और पावडर जैसे नशीले पदार्थों की कथित बिक्री से युवाओं और आम नागरिकों पर प्रतिकूल असर पड़ रहा है। आवेदन में यह भी आरोप लगाया गया है कि नशे में रहने वाले कुछ लोग महिलाओं और बच्चियों के साथ अपशब्दों का इस्तेमाल करते हैं।

इससे क्षेत्र में असुरक्षा का माहौल है और स्कूल जाने वाली बच्चियों में डर की स्थिति है। मिश्रा ने संवेदनशील इलाकों में नियमित पुलिस गश्त बढ़ाने, निगरानी मजबूत करने और जहां नशे की अवैध बिक्री हो रही है, वहां जांच कर कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है।

भागीरथपुरा में महिलाओं का गुस्सा भी देख चुके हैं मंत्री!
नशे के कारोबार को लेकर यह पहला मौका नहीं है, जब विधानसभा क्षेत्र-1 में सवाल उठे हों। कुछ वर्ष पहले भागीरथपुरा में महिलाओं ने नशे की बिक्री के विरोध में सड़क पर उतरकर आवाज बुलंद की थी।

उस समय मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने बाणगंगा थाना प्रभारी को फटकार लगाई थी और रहवासियों को नशे के कारोबार पर लगाम लगाने का भरोसा दिया था। अब सत्तन गुरु की ओर से उठाए गए सवाल एक बार फिर कार्रवाई की प्रभावशीलता पर चर्चा खड़ी कर रहे हैं।

क्या पहले दिए गए आश्वासनों के बाद नशे की बिक्री पर स्थायी रोक लग सकी? किन इलाकों में नशे की सप्लाई हो रही है? इसके पीछे कौन लोग हैं और पुलिस ने अब तक बड़े नेटवर्क तक पहुंचने के लिए क्या कदम उठाए? इन सवालों के जवाब कार्रवाई के नतीजों से ही सामने आएंगे।

संबंधित समाचार

सफाईकर्मियों की हड़ताल खत्म, सड़कों पर रौनक, बस्तियों में कचरे के ढेर
Top News

सफाईकर्मियों की हड़ताल खत्म, सड़कों पर रौनक, बस्तियों में कचरे के ढेर:8 हजार से ज्यादा कर्मचारियों की काम पर वापसी मुख्य मार्ग चमके, कॉलोनियों में सफाई का इंतजार

1 minute ago
मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन
Top News

मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन:पुलिस ने वॉटर कैनन से खदेड़ा

5 minutes ago
देखिये वीडियो, लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई
Top News

देखिये वीडियो, लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई:अधिकारी रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार; भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत केस दर्ज

8 minutes ago
कौन किस प्रोजेक्ट में, किससे कितना लेन-देन
Top News

कौन किस प्रोजेक्ट में, किससे कितना लेन-देन:अकाउंटेंट खोलेगा राज

9 minutes ago
अनुमति मिली नहीं बाजार तैयार
Top News

अनुमति मिली नहीं बाजार तैयार:दोहरे रवैये से नाराज कांग्रस आज करेगी आईडीए का घेराव

15 minutes ago
जालसाज नवीन ओझा गैंग के गुर्गे क्राइम ब्रांच के निशाने पर
Top News

जालसाज नवीन ओझा गैंग के गुर्गे क्राइम ब्रांच के निशाने पर:जेल में बंद बदमाश के भाई और बैंककर्मियों को नोटिस, तीन पीड़ितों के बयान

24 minutes ago
मनोज परमार के गुर्गों की गुंडागर्दी
Top News

मनोज परमार के गुर्गों की गुंडागर्दी:अस्पताल में घुसकर की जमकर मारपीट

31 minutes ago
उपचुनाव के नतीजे
Top News

उपचुनाव के नतीजे:भाजपा उम्मीदवार ने सीएम का रिकॉर्ड तोड़ा; इतने लाख वोटों से जीतीं

35 minutes ago
ट्रांसमिशन, टायर और आईटी क्षेत्र के लिए इच्छुक है आरपीजी समूह
Top News

ट्रांसमिशन, टायर और आईटी क्षेत्र के लिए इच्छुक है आरपीजी समूह:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से हर्ष गोयनका की जबलपुर रतलाम, सागर और उज्जैन में निवेश पर हुई चर्चा

36 minutes ago
CJP के प्रोटेस्ट से पहले पुलिस अलर्ट
Top News

CJP के प्रोटेस्ट से पहले पुलिस अलर्ट:गली-गली किया जा रहा अनाउंसमेंट; लोगों से की ये अपील

36 minutes ago
गरबे के नाम पर अश्लीलता और व्यावसायिक आयोजनों पर कसी जाए लगाम
Top News

गरबे के नाम पर अश्लीलता और व्यावसायिक आयोजनों पर कसी जाए लगाम:विहिप-बजरंग दल ने सौंपा ज्ञापन; आयोजकों की जिम्मेदारी तय करने से लेकर पहचान-पत्र देखकर ही प्रवेश देने तक की मांग

41 minutes ago
केंद्रीय मंत्री ने धार्मिक नगरी में किए बाबा के दर्शन
Top News

केंद्रीय मंत्री ने धार्मिक नगरी में किए बाबा के दर्शन:देश की सुख-समृद्धि के लिए की प्रार्थना

about 1 hour ago
उज्जैन-इंदौर में फैला खान गैंग का जाल!
Top News

उज्जैन-इंदौर में फैला खान गैंग का जाल!:सनसनीखेज खुलासा

about 1 hour ago
हाईटेंशन लाइन से टकराई दुर्गा प्रतिमा
Top News

हाईटेंशन लाइन से टकराई दुर्गा प्रतिमा:करंट लगने से 4 लोग झुलसे

about 1 hour ago
सरपंच का चुनाव लड़ने के लिए लिव-इन पार्टनर के घर से चुराया सोना
Top News

सरपंच का चुनाव लड़ने के लिए लिव-इन पार्टनर के घर से चुराया सोना:इस प्रदेश से गिरफ्तार; एक करोड़ से ज्यादा का माल बरामद

about 1 hour ago
शिव नगर और शिव दर्शन नगर में चली पोकलेन
Top News

शिव नगर और शिव दर्शन नगर में चली पोकलेन:आरई-2 की राह से हटे 130 से ज्यादा बाधक निर्माण

about 1 hour ago
गरबा पंडाल सजा रहे हिंदुओं पर मुस्लिमों ने किया हमला
Top News

गरबा पंडाल सजा रहे हिंदुओं पर मुस्लिमों ने किया हमला:11 लोगों पर एफआईआर, बजरंग दल मैदान में

about 1 hour ago
चंदर की मौत का हिसाब देगा हिस्ट्रीशीटर सूरज
Top News

चंदर की मौत का हिसाब देगा हिस्ट्रीशीटर सूरज:21 दिन की फरारी का होगा खुलासा

about 1 hour ago
बच्चों को बाइक पर बैठाने में कभी न करें लापरवाही
Top News

बच्चों को बाइक पर बैठाने में कभी न करें लापरवाही

about 1 hour ago
देखिये वीडियो, CJP के प्रदर्शन से पहले सुरक्षा सख्त
Top News

देखिये वीडियो, CJP के प्रदर्शन से पहले सुरक्षा सख्त:रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की भारी भीड़; कल स्कूल-कॉलेजों में ऑनलाइन क्लास रहेंगी

about 1 hour ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!