सफाईकर्मियों की हड़ताल खत्म, सड़कों पर रौनक, बस्तियों में कचरे के ढेर: 8 हजार से ज्यादा कर्मचारियों की काम पर वापसी मुख्य मार्ग चमके, कॉलोनियों में सफाई का इंतजार
KHULASA FIRST
संवाददाता
खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
चार दिन सफाई व्यवस्था ठप रहने के बाद शहर में फिर झाड़ू चलने लगी है। कलेक्टर शिवम वर्मा और निगमायुक्त क्षितिज सिंघल के साथ हुई बैठक के बाद सफाई कर्मचारियों की हड़ताल खत्म हो गई।
8 हजार से ज्यादा कर्मचारियों के काम पर लौटते ही नगर निगम का अमला सड़कों पर उतर आया। मुख्य मार्गों और चौराहों पर सफाई नजर आने लगी, लेकिन रिहायशी बस्तियों में कचरे के ढेर अभी भी व्यवस्था की परीक्षा ले रहे हैं।
हालात पूरी तरह सामान्य नहीं... हड़ताल खत्म होने के बाद माणिक बाग रोड, इंडस्ट्री हाउस-पलासिया, साकेत चौराहा, खजराना रोड और हाई कोर्ट परिसर के सामने सफाई कर्मचारी यूनिफॉर्म में काम करते दिखाई दिए।
प्रमुख मार्गों और चौराहों की सफाई शुरू कर दी गई है। हालांकि, दो दिन तक कचरा नहीं उठने से शहर के कई रिहायशी इलाकों में हालात पूरी तरह सामान्य नहीं हुए हैं। गाड़ी अड्डा, बापू नगर, त्रिवेणी कॉलोनी, रावजी बाजार थाने के पास और अर्जुनपुर लालबाग के सामने कचरे के ढेर लगे हैं। निगम का अमला इन्हें हटाने में जुटा है। अब चुनौती सिर्फ सफाई शुरू करने की नहीं, बल्कि उन इलाकों तक व्यवस्था पहुंचाने की है, जहां दो दिन का जमा कचरा अब भी परेशानी बना हुआ है।
बैठक के बाद काम पर लौटे कर्मचारी... कलेक्टर शिवम वर्मा और निगमायुक्त क्षितिज सिंघल ने सफाई कामगार संघ के पदाधिकारियों के साथ बैठक की। इसके बाद कर्मचारियों ने काम पर लौटना शुरू कर दिया। बैठक के दौरान यूनियन प्रतिनिधियों ने स्पष्ट किया कि संगठन की ओर से काम बंद करने का कोई आधिकारिक निर्णय नहीं लिया गया था।
वाल्मीकि बस्तियों में पहुंचे महापौर, सफाई मित्रों से किया संवाद... सफाई व्यवस्था का जायजा लेने महापौर पुष्यमित्र भार्गव वाल्मीकि बस्तियों में पहुंचे। यहां उन्होंने सफाई मित्रों से सीधे बातचीत की और व्यवस्था को सामान्य बनाने की स्थिति देखी। कर्मचारियों की वापसी के बाद निगम के सामने अब सफाई व्यवस्था को पूरी तरह पटरी पर लाने की जिम्मेदारी है।
वाल्मीकि सेना का आरोप... मांगें पूरी किए बिना खत्म कराई हड़ताल... हड़ताल खत्म होने के बाद विवाद का दूसरा पहलू भी सामने आया है। वाल्मीकि सेना के संतोष कल्याणे ने राज्य सफाई कर्मचारी आयोग के नेतृत्व पर आरोप लगाया कि कर्मचारियों की नियमितीकरण सहित अन्य मांगों का समाधान किए बिना राजनीतिक दबाव बनाकर हड़ताल खत्म कराई गई।
इस आरोप के साथ सफाई कर्मचारियों की मांगों को लेकर सवाल भी कायम हैं। फिलहाल शहर में सफाई का काम दोबारा शुरू हो गया है, लेकिन कर्मचारियों की मांगों पर क्या ठोस निर्णय हुआ और उनका समाधान किस स्तर पर होगा, यह स्पष्ट होना बाकी है।
अब नजर दो मोर्चों पर... एक तरफ शहर की बस्तियों से जमा कचरा हटाने की चुनौती है, तो दूसरी तरफ सफाई कर्मचारियों की मांगों पर समाधान का सवाल। सड़कों पर झाड़ू लौट आई है, लेकिन व्यवस्था पूरी तरह सामान्य होने और कर्मचारियों की नाराजगी दूर होने की तस्वीर अभी सामने आनी बाकी है।
संबंधित समाचार

खड़े हनुमान प्रतिमा में दिखी दरार:भक्तों में भारी आक्रोश

हंगामे से विचलित नहीं हुए सीएम:सुनी युवती की बात; भाजपा कार्यकर्ता बनकर पहुंची थी बैठक में

लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई:SDM कार्यालय के बाबू पर रिश्वत मांगने के आरोप; केस दर्ज

19 अपराधों से लदे कालू पेट्रोल को फिर भेजा जेल:हत्या के मामले में मिली जमानत हाई कोर्ट ने की निरस्त

कार के आर्म रेस्ट बॉक्स में छिपा रखी थी एमडी ड्रग्स:दो शाहरुख से डेढ़ लाख का माल जब्त

कपड़ा कारोबारी को सब्सिडी वाला लोन दिलाने का कहकर लिया था झांसे में:63 लाख रुपए हड़प गए जैन बंधु; क्राइम ब्रांच में शिकायत

शहर में चोरों की धमाचौकड़ी, टांडा-बाग के तीन गिरफ्तार:कहीं खड़ी बाइक गायब; कहीं घर-दुकान में हुई चोरी

विबग्योर स्कूल के विद्यार्थियों ने जाना ट्रैफिक साथी एप का महत्व:पुलिस ने हेलमेट-सीट बेल्ट और ई-चालान की दी जानकारी

प्रतिबंधित सड़कों पर ई-रिक्शा दौड़ाया तो खैर नहीं:ट्रैफिक पुलिस ने चौराहों पर ई-रिक्शा चालकों को समझाए नियम

तीन साल बाद फिर मुंबई इंडियंस की कमान संभालेंगे रोहित शर्मा:हार्दिक पंड्या की जगह बने कप्तान; 5 IPL खिताब जिताए

दोहरे हत्याकांड में हर्ष की चालाकी का हुआ खुलासा:दिल्ली का टिकट, देवास में उतरा; फिर इंदौर लौटा कातिल

देखिये वीडियो, सब्जी मंडी के लिए सड़क पर उतरी कांग्रेस:प्रदेश अध्यक्ष बोले- गोलियां मारना चाहते हो तो मारो; हम तैयार हैं, गरीबों की रोजी-रोटी पर लात मारी

खंडेलवाल का कांग्रेस पर तीखा वार:बोले- बाबा साहब को चुनाव हराने वाले आज संविधान बचाने की बात कर रहे

देखिये वीडियो, सब्जी मंडी विवाद:कांग्रेस का प्रदर्शन; प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष भी सड़क पर उतरे, पुलिस से धक्का-मुक्की, डंडा छीनने की कोशिश

जीवाजी यूनिवर्सिटी में छात्रों की जेब पर डाका:अंतिम तारीख से पहले ही लेट फीस की वसूली

ग्वालियर में 11 महीने में डेंगू-मलेरिया के 390 मरीज:कीवी और बकरी के दूध की बढ़ी मांग

देखिये वीडियो, सब्जी मंडी विवाद ने पकड़ा जोर:कांग्रेस का पैदल मार्च; दुकान लगाने पहुंचे प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष, बैरिकेडिंग से यातायात प्रभावित, वाहन रेंगते नजर आए

रेलवे कर्मचारी ने शादी का सपना दिखाकर बनाए संबंध:विरोध किया तो जान से मारने की धमकी

सब्जी मंडी विवाद में आज फिर टकराव के आसार:प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष खुद लगाएंगे दुकान; पुलिस ने की बैरिकेडिंग

तेज रफ्तार कार ने ई-रिक्शा को मारी टक्कर:तीन लोग घायल; चालक वाहन मौके पर छोड़कर भागा
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!