सरपंच का चुनाव लड़ने के लिए लिव-इन पार्टनर के घर से चुराया सोना: इस प्रदेश से गिरफ्तार; एक करोड़ से ज्यादा का माल बरामद
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
सरपंच का चुनाव लड़ने और अपने महंगे शौक पूरे करने के लिए एक युवक ने अपनी लिव-इन पार्टनर के घर से करीब डेढ़ करोड़ रुपए के सोने के आभूषण और बिस्किट चोरी कर लिए।
मामले में लसूड़िया पुलिस ने आरोपी गोपाल जाखड़ को राजस्थान के जोधपुर से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके कब्जे से करीब 1.10 करोड़ रुपए कीमत का सोना, नकदी और मोबाइल फोन बरामद किया है। चोरी गए शेष सामान के संबंध में आरोपी से पूछताछ की जा रही है।
अलमारी में रखे सोने के बिस्किट देखकर बनाई चोरी की योजना
पुलिस के मुताबिक, बीसीएम पार्क, निपानिया मेन रोड निवासी रेनू शर्मा (44) ने शिकायत दर्ज कराई थी कि 10 अगस्त से 13 सितंबर 2026 के बीच उनके घर की अलमारी से सोने का बिस्किट और अन्य आभूषण गायब हो गए। शिकायत के आधार पर लसूड़िया पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 305(ए) के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू की।
जांच के दौरान महिला ने पुलिस को बताया कि उनके साथ रहने वाला गोपाल जाखड़ अचानक घर छोड़कर चला गया है।
उसका मोबाइल फोन भी बंद आ रहा था। इस जानकारी के आधार पर पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू की और राजस्थान के जोधपुर से उसे हिरासत में लिया।
चुनाव लड़ने के लिए चाहिए थे पैसे
पुलिस की पूछताछ में आरोपी ने कथित तौर पर चोरी करना स्वीकार किया। पुलिस के अनुसार, महिला के साथ रहते हुए उसकी नजर अलमारी में रखे सोने के बिस्किट पर पड़ी थी।
इसी दौरान उसके गांव में अगले महीने सरपंची के चुनाव होने वाले थे। चुनाव लड़ने के लिए रकम की जरूरत थी। पुलिस का कहना है कि आरोपी ने चुनाव का खर्च जुटाने और अपने महंगे शौक पूरे करने के लिए सोना चुराने की योजना बनाई।
1.10 करोड़ रुपए का माल बरामद
पुलिस ने आरोपी के कब्जे से सोने के बिस्किट, आभूषण, नकदी और मोबाइल फोन बरामद किए हैं। बरामद सामान का विवरण इस प्रकार है।
630 ग्राम सोने का बिस्किट/बार: कीमत करीब 1 करोड़ रुपए
40 ग्राम सोने की चेन: कीमत करीब 6 लाख रुपए
नकदी: 2 लाख रुपए
मोबाइल फोन: Apple iPhone 17
पुलिस के मुताबिक, बरामद माल की कुल कीमत करीब 1.10 करोड़ रुपए है। हालांकि, शिकायत में चोरी गए सामान की कीमत करीब डेढ़ करोड़ रुपए बताई गई है। शेष सामान की बरामदगी के लिए आरोपी से पूछताछ की जा रही है।
वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर गठित की गई थी टीम
मामले की जांच के लिए पुलिस आयुक्त संतोष कुमार सिंह और अतिरिक्त पुलिस आयुक्त मयंक अवस्थी के निर्देश पर टीम गठित की गई।
डीसीपी जोन-2 अमन सिंह राठौड़, एडीसीपी अमरेंद्र सिंह और एसीपी पराग सैनी के मार्गदर्शन में लसूड़िया थाना प्रभारी राजकुमार यादव के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कार्रवाई की।
पुलिस ने आरोपी को राजस्थान से गिरफ्तार कर चोरी के मामले में महत्वपूर्ण बरामदगी की है। अब पुलिस चोरी गए शेष सामान और नकदी के संबंध में पूछताछ कर रही है।
संबंधित समाचार
सफाईकर्मियों की हड़ताल खत्म, सड़कों पर रौनक, बस्तियों में कचरे के ढेर:8 हजार से ज्यादा कर्मचारियों की काम पर वापसी मुख्य मार्ग चमके, कॉलोनियों में सफाई का इंतजार

मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन:पुलिस ने वॉटर कैनन से खदेड़ा

देखिये वीडियो, लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई:अधिकारी रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार; भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत केस दर्ज

कौन किस प्रोजेक्ट में, किससे कितना लेन-देन:अकाउंटेंट खोलेगा राज

अनुमति मिली नहीं बाजार तैयार:दोहरे रवैये से नाराज कांग्रस आज करेगी आईडीए का घेराव

जालसाज नवीन ओझा गैंग के गुर्गे क्राइम ब्रांच के निशाने पर:जेल में बंद बदमाश के भाई और बैंककर्मियों को नोटिस, तीन पीड़ितों के बयान

मनोज परमार के गुर्गों की गुंडागर्दी:अस्पताल में घुसकर की जमकर मारपीट

उपचुनाव के नतीजे:भाजपा उम्मीदवार ने सीएम का रिकॉर्ड तोड़ा; इतने लाख वोटों से जीतीं

ट्रांसमिशन, टायर और आईटी क्षेत्र के लिए इच्छुक है आरपीजी समूह:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से हर्ष गोयनका की जबलपुर रतलाम, सागर और उज्जैन में निवेश पर हुई चर्चा

CJP के प्रोटेस्ट से पहले पुलिस अलर्ट:गली-गली किया जा रहा अनाउंसमेंट; लोगों से की ये अपील

गरबे के नाम पर अश्लीलता और व्यावसायिक आयोजनों पर कसी जाए लगाम:विहिप-बजरंग दल ने सौंपा ज्ञापन; आयोजकों की जिम्मेदारी तय करने से लेकर पहचान-पत्र देखकर ही प्रवेश देने तक की मांग

विधासभा-1 में नशा भी नंबर-1 पर:मंत्री विजयवर्गीय के गढ़ में सत्तन गुरु ने खोला मोर्चा; बोले युवाओं का भविष्य बर्बाद कर रहा नशे का कारोबार

केंद्रीय मंत्री ने धार्मिक नगरी में किए बाबा के दर्शन:देश की सुख-समृद्धि के लिए की प्रार्थना

उज्जैन-इंदौर में फैला खान गैंग का जाल!:सनसनीखेज खुलासा

हाईटेंशन लाइन से टकराई दुर्गा प्रतिमा:करंट लगने से 4 लोग झुलसे

शिव नगर और शिव दर्शन नगर में चली पोकलेन:आरई-2 की राह से हटे 130 से ज्यादा बाधक निर्माण

गरबा पंडाल सजा रहे हिंदुओं पर मुस्लिमों ने किया हमला:11 लोगों पर एफआईआर, बजरंग दल मैदान में

चंदर की मौत का हिसाब देगा हिस्ट्रीशीटर सूरज:21 दिन की फरारी का होगा खुलासा

बच्चों को बाइक पर बैठाने में कभी न करें लापरवाही

देखिये वीडियो, CJP के प्रदर्शन से पहले सुरक्षा सख्त:रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की भारी भीड़; कल स्कूल-कॉलेजों में ऑनलाइन क्लास रहेंगी
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!