भाजपा की नैया, केवट खिवैया: भाजपा ने खेला बड़ा दांव; तीसरी सीट पर महेश केवट को उतारा
KHULASA FIRST
संवाददाता

तीन दिन के मंथन-चिंतन के बाद भाजपा ने दायरे से बाहर जाकर तीसरी सीट के लिए भी पेश की दावेदारी
मछुआ कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष व अति पिछड़ा वर्ग के महेश केवट को बनाया उम्मीदवार, आज भरेंगे नामांकन
मीनाक्षी पर अनमनी कांग्रेस, राज्यसभा की तीसरी सीट पर भाजपा की नजर
नितिन मोहन शर्मा 94250-56033 खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
अंक गणित अपने पक्ष में न होने के बावजूद भाजपा ने राज्यसभा की तीसरी सीट पाने की अपनी राजनीतिक महत्वाकांक्षा की नैया चुनाव में उतार दी है। भाजपा की इस नैया के महेश केवट खिवैया बनाए गए हैं।
केवट अति पिछड़ा वर्ग से आते हैं। वे फिलहाल मछुआ कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष हैं और मछुआरा, केवट, निषाद व मांझी समाज का प्रतिनिधित्व करते हैं। इस वर्ग के वोटर्स की बहुतायत तो अपने मध्य प्रदेश में नहीं है, अलबत्ता बगल के उत्तर प्रदेश में ये वर्ग सरकार बनाने-बिगाड़ने में निर्णायक भूमिका निभाता है।
उप्र में आठ महीने बाद ही चुनाव हैं। वहां इस जाति-वर्ग की आबादी सूबे की कुल आबादी का 5 प्रतिशत के लगभग है। लिहाजा भाजपा के शीर्ष नेतृत्व ने राज्यसभा की तीसरी सीट के लिए वैसे ही महेश केवट को खोज निकाला, जैसे रजनीश अग्रवाल को तलाशा।
अन्यथा इस ‘तीसरा कौन’ के लिए प्रदेश के कई दिग्गज लालायित थे। अपने दम पर कांग्रेस में सेंधमारी के दावे भी साथ थे, लेकिन ‘मोटाभाई’ के मस्तिष्क के पिटारे से कौन पार पा पाया है?
अब मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव सहित उन सभी क्षत्रपों पर तीसरी सीट को जिताने की जिम्मेदारी है, जो बढ़-चढ़कर ये दावे कर रहे थे कि दिल्ली इशारा कर दे तो हम तीसरी सीट भी जीत लेंगे।
रा ज्यसभा चुनाव में मध्य प्रदेश में आखिरकार भाजपा ने बड़ा दांव खेल ही दिया। विधायकों की संख्या के अनुपात में पार्टी इस सूबे से 2 सीट ही जीत रही है।
बावजूद इसके भाजपा ने तीसरी सीट पर भी दांव खेल दिया। कमलदल ने ये राजनीतिक दुस्साहस कांग्रेस खेमे की प्रतिक्रिया के दम पर किया है।
कांग्रेस की तरफ से मीनाक्षी नटराजन एकमात्र सीट के लिए उम्मीदवार हैं, लेकिन उनकी उम्मीदवारी को लेकर कांग्रेस के क्षत्रपों में नाराजगी के स्वर हैं।
हालांकि ये स्वर मुखर नहीं हैं, लेकिन बड़े नेताओं की भाव-भंगिमा से ये साफ नजर आ रहा है कि सूबे के बड़े नेता कांग्रेस लीडरशिप के इस फैसले से खुश नहीं हैं।
बस, इसी राजी-नाराजगी में भाजपा अपने लिए एक अतिरिक्त सीट की तलाश पूरी कर रही है। लिहाजा पार्टी ने लंबे विचार-विमर्श के बाद महेश केवट को तीसरी सीट के लिए अपना उम्मीदवार घोषित कर दिया।
केवट आज नामांकन भी दाखिल कर देंगे। उनकी जीत के लिए भाजपा को 8 कांग्रेस विधायकों से क्रॉस वोटिंग करवाना होगी। लिहाजा प्रदेश में उच्च सदन का चुनाव दिलचस्प व रोचक हो गया है। अगर भाजपा कांग्रेस विधायक तोड़ पाई तो प्रदेश की मौजूदा सरकार का कद दिल्ली दरबार में बढ़ना तय है।
राहुल से पंगा लेने की स्थिति में नहीं कांग्रेस के क्षत्रप
कांग्रेस ने भी कमर कस ली है। राहुल गांधी की पसंद पर नापसंदगी जाहिर कोई नहीं करना चाहता। लिहाजा शुरुआती ऊहापोह के बाद पार्टी नटराजन के पक्ष में मुस्तैदी से खड़ी हो गई है।
तमाम दिग्गज नेताओं ने भी एकजुटता का संदेश दे दिया। बावजूद इसके कांग्रेस की लीडरशिप कोई रिस्क नहीं लेना चाहती। लिहाजा ये माना जा रहा है कि कांग्रेस अपने विधायकों को कर्नाटक या तेलगांना में शिफ्ट कर सकती है।
इन दोनों सूबे में कांग्रेस की सरकार है और पार्टी उम्मीदवार मीनाक्षी नटराजन तेलंगाना राज्य की संगठन प्रभारी भी हैं। मीनाक्षी के समर्थन में कर्नाटक व तेलंगाना के प्रदेश अध्यक्ष बीके हरिप्रसाद व बोम्मा महेश तो भोपाल आ भी गए हैं।
दोनों राज्यों के सीएम ने भी नटराजन के पक्ष में ‘हरसंभव मदद’ का भरोसा दिया है। आज नटराजन अपना नामांकन दाख़िल करने जा रही हैं। कांग्रेस के लिहाज से प्रदेश के राजनीतिक हालात बता रहे हैं कि मीनाक्षी की जीत हो जाएगी।
राहुल गांधी के कारण क्रॉस वोटिंग का जोखिम विधायक नहीं उठाएंगे। कांग्रेस में फिलहाल राहुल ही सब कुछ हैं। न मल्लिकार्जुन, न सोनिया-प्रियंका का अब पार्टी में कोई बड़ा दखल चल रहा है।
ऐसे में राहुल से सीधी नाराजगी लेने के आसार सूबे की कांग्रेस में अब तक नजर नहीं आ रहे हैं। बावजूद इसके भाजपा ने दांव 2016 जैसा खेला है। तब भी भाजपा कोशिश के बावजूद तीसरी सीट जीत नहीं पाई थी।
संबंधित समाचार

ये जज बने हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस:राष्ट्रपति की मंजूरी के बाद केंद्र ने जारी की अधिसूचना; अगले सप्ताह शपथ संभव

भीषण सड़क हादसा:ट्रक की चपेट में आने से महिला की मौत; शव को गोद में लेकर रोता रहा पति

जहरीली शराब से मौतों के बाद सरकार का एक्शन:डिप्टी सीएम ने संभाली कमान; 7 दुकानें की सील, मुख्यमंत्री ने दोषियों पर सख्त कार्रवाई के दिए निर्देश

स्वच्छता के बाद स्वच्छ हवा में भी जलवा:देश के टॉप-3 शहरों में जगह; दिल्ली में होगा सम्मान

खुदाई के दौरान जमींदोज हुआ 14वीं शताब्दी का द्वार:संरक्षण के दावों पर उठे सवाल

देखिये वीडियो, शहर के नामी होटल में पकड़ाया लव जिहादी:पहचान छिपाकर की थी शादीशुदा डॉक्टर से दोस्ती; होटल की भूमिका की भी जांच कर रही पुलिस

कार्यक्रम में 30 साल तक के युवाओं को ही एंट्री:छात्रों के रजिस्ट्रेशन में जुटी पार्टी; कॉलेज-स्कूल और कोचिंग तक पहुंचेंगे कार्यकर्ता

पहले दिन दिखा मेट्रो का जबरदस्त क्रेज:बच्चों के साथ सफर करने उमड़े परिवार; फोटो और वीडियो बनाए

सिंहस्थ 2028 के लिए रेलवे की बड़ी तैयारी:125 से ज्यादा स्पेशल ट्रेनें चलाने की तैयारी

देखिए वीडियो:बड़ा हादसा टला; धू-धूकर जली यात्री बस, 25 यात्रियों ने खिड़कियों से कूदकर बचाई जान

देखिए वीडियो:जहरीली शराब का कहर; इतने लोगों की मौत, इतने अस्पताल में भर्ती, कई मदिरा दुकानें सील

154 करोड़ के अंबेडकर सेतु में खामी पर PWD सख्त:ठेकेदार से वसूली जाएगी मरम्मत की रकम; ब्लैकलिस्ट करने की तैयारी

पार्किंग को लेकर विवाद:दांत के डॉक्टर पर केस दर्ज

केतन अग्रवाल हत्याकांड मामले में नए आरोपी की एंट्री:पुलिस ने हिरासत में लिया

पापा-दादी मारते हैं स्कूल भी नहीं जाने देते:7 और 9 साल की बहनों ने डॉक्टर से लगाई मदद की गुहार; चाइल्ड हेल्प लाइन ने दोनों को सुरक्षित बाल आश्रम पहुंचाया

अब गांधी नगर से रेडिसन चौराहा तक 17.5 किमी रूट पर दौड़ेगी मेट्रो:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज करेंगे शुभारंभ

बड़ा प्रशासनिक फेरबदल:11 IAS अफसरों के हुए तबादले; 5 को मिला अतिरिक्त प्रभार

नर्मदा पाइपलाइन का लीकेज बंद:पानी और कीचड़ की समस्या खत्म

30 दिन बाद चर्चित केस में नया मोड़:जिंदा होने की उम्मीद; पुलिस को गुमराह करने की साजिश का शक

होटल सयाजी में गंदगी से नाराज युवती ने शादी की बुकिंग कर दी रद्द:रुपए वापस मांगे, कलेक्टर से शिकायत
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!