इस फिल्म के अभिनेता ने लगाए धोखाधड़ी और धमकी के आरोप: बोले; फीस मांगी तो जान से मारने की धमकी मिली
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, मैहर।
फिल्म 'लापता लेडीज' में 'छोटू' का किरदार निभाकर पहचान बनाने वाले अभिनेता सतेंद्र सोनी ने एक फिल्म की शूटिंग के दौरान अपने साथ धोखाधड़ी और जान से मारने की धमकी दिए जाने का आरोप लगाया है।
अभिनेता का एक भावुक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें उन्होंने रोते हुए पूरी घटना साझा की। हालांकि बाद में उन्होंने एक और वीडियो जारी कर बताया कि वे सुरक्षित मुंबई लौट आए हैं।
मैहर में शूटिंग के दौरान हुआ विवाद
सतेंद्र सोनी के अनुसार, वे मध्य प्रदेश के मैहर में 'पेट पालकी' नामक फिल्म की शूटिंग के लिए पहुंचे थे। उनका आरोप है कि फिल्म के निर्देशक पुष्पेंद्र के साथ तय समझौते के मुताबिक उन्हें 50 हजार रुपये का साइनिंग अमाउंट मिला था, जबकि शेष भुगतान शूटिंग के दौरान किया जाना था। अभिनेता का दावा है कि उन्होंने लगातार आठ दिन तक शूटिंग की, लेकिन तय भुगतान नहीं किया गया।
'फीस मांगी तो सेट से हटा दिया'
सतेंद्र सोनी ने आरोप लगाया कि जब उन्होंने अपनी बकाया फीस मांगी तो उन्हें भुगतान करने के बजाय फिल्म से हटा दिया गया। उनका कहना है कि उन्हें होटल खाली करने के लिए कहा गया और जान से मारने की धमकी भी दी गई।
वायरल वीडियो में अभिनेता इस घटना का जिक्र करते हुए भावुक नजर आए।
हालांकि, इन आरोपों पर फिल्म के निर्देशक या प्रोडक्शन टीम की ओर से अब तक कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।
सोशल मीडिया पर मिला समर्थन
वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर कई कलाकारों और प्रशंसकों ने सतेंद्र सोनी के समर्थन में आवाज उठाई। अभिनेत्री गुरप्रीत चड्ढा ने उनकी कुशलक्षेम पूछी, जबकि अभिनेता श्यांक शुक्ला ने उन्हें हिम्मत रखने की सलाह देते हुए हरसंभव मदद का भरोसा दिलाया। कई लोगों ने नए कलाकारों के साथ होने वाले कथित शोषण पर भी चिंता जताई।
सुरक्षित मुंबई लौटे अभिनेता
घटना के कुछ घंटों बाद सतेंद्र सोनी ने एक और वीडियो साझा कर बताया कि वे सुरक्षित मैहर से मुंबई लौट आए हैं। उन्होंने संकट के समय सहयोग करने वाले लोगों का आभार जताया और मैहर पुलिस का विशेष रूप से धन्यवाद दिया। अभिनेता ने कहा कि पुलिस ने उन्हें सुरक्षित बाहर निकलने में महत्वपूर्ण मदद की।
कई चर्चित प्रोजेक्ट्स में कर चुके हैं काम
सतेंद्र सोनी 'लापता लेडीज़' के अलावा 'मिर्जापुर' जैसी चर्चित वेब सीरीज में भी नजर आ चुके हैं। उनके वायरल वीडियो के बाद यह मामला सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है।
संबंधित समाचार

अवैध कॉलोनियों पर प्रशासन सख्त:सरकारी जमीन से हटेगा कब्जा; अफसरों की तय होगी जिम्मेदारी, कलेक्टर के निर्देश की अनदेखी पर कटेगा वेतन

जर्जर छात्रावासों को लेकर छात्रों का प्रदर्शन:कलेक्ट्रेट पहुंचे सैकड़ों स्टूडेंट्स; बोले- छत का प्लास्टर गिरने से डर का माहौल

गर्ल्स डिग्री कॉलेज में जमकर हंगामा:बीए के रिजल्ट पर मचा बवाल; 1316 छात्राओं में इतनों को दी सप्लीमेंट्री

मोमोज को लेकर विवाद:ठेले वाले ने छात्र पर फेंका खौलता तेल; चेहरा-कान झुलसे

जमीन मुक्त नहीं हुई तो उग्र आंदोलन तय:5.84 करोड़ जमा, फिर भी टालमटोल; 7 को ज्ञापन, 13 से आरपार का ऐलान

600 पन्नों की रिपोर्ट से तय होगी जवाबदेही:जहरीले जलकांड पर आज हाई कोर्ट में सुनवाई

दूषित जल कांड मामला:अब इस तारीख को होगी अगली सुनवाई; याचिकाकर्ताओं ने कहा- रिपोर्ट का अध्ययन कर बहस के लिए समय जरूरी

350 करोड़ का प्रोजेक्ट:सवा किमी में 15 पिलर की खुदाई पूरी; 2028 तक निर्माण का लक्ष्य

स्कीम नं. 114 पार्ट-1 में शासकीय भूमि पर कब्जा:कार्रवाई के बजाय शिकायतकर्ता को भगा रहे अधिकारी

निगम की अनदेखी से मुसीबत बना खुला नाला:हादसों का जिम्मेदार कौन

शहर के नामी होटल पर नगर निगम की कार्रवाई:लाखों रुपए का लगाया स्पॉट फाइन; मिली ये खामियां

पटवारी अपने विवादित वीडियो पर स्पष्टीकरण दें:यादव समाज

तय समय के बाद तक हैमर्स में झलके जाम तो थिरके लोग:देर रात कासा-कासा की धूम; सिस्टम खामोश

बंटी नागर की मौत के पीछे करोड़ों का जाल:खुलासा फर्स्ट ने जिन नामों का किया था खुलासा; पुलिस की जांच में वही नाम

सोयाबीन के भाव को लेकर किसानाें चक्काजाम:कहा- मंडी में 4400; बाहर 5200 से 5600 रुपए तक बिक रहा, विधायक ने लगाए साठगांठ के आरोप

पुलिस चौकी के पास कारों पर पथराव:बदमाशों ने मचाया का आतंक; शाम तक पुलिस रही बेखबर

पत्नी ने की पति की बेरहमी से हत्या:सोते समय सिर पर हथौड़ा मारा; फिर गला दबाया, इस वजह से उठाया खौफनाक कदम

भाजपा में जंग से भोपाल तक गरमाई सियासत:उमंग सिंघार का ट्वीट- जब मुख्यमंत्री न किसी की सुनते हैं, न चलने देते हैं, तो अधिकारी क्यों सुनेंगे

नए जिलों का तेजी से विकास ही प्राथमिकता:सीएम डॉ. मोहन यादव

गर्लफ्रेंड का नेकलेस टूटने पर बौखलाया बॉयफ्रेंड:जला दी दूसरी युवती की एक्टिवा; नाबालिग सहित चार गिरफ्तार, मुख्य आरोपी पर पहले से दर्ज है कई मामले
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!