कब्जा दिलाने गई टीम को मिला नशे का जखीरा: 1182 किलो अवैध भांग की जब्त; आबकारी विभाग की एंट्री से मचा हड़कंप
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शहर के विदुर नगर में कोर्ट के आदेश पर कब्जा दिलाने पहुंची टीम को उस वक्त बड़ा खुलासा हाथ लगा, जब मौके से भारी मात्रा में अवैध भांग बरामद हुई।
आबकारी विभाग ने दिखाई सख्ती
कार्रवाई के दौरान हालात इतने नाटकीय हो गए कि मामला कथित तौर पर लेन-देन तक पहुंचा, लेकिन अंततः आबकारी विभाग ने सख्ती दिखाते हुए बड़ी जब्ती की कार्रवाई को अंजाम दिया।
कब्जा दिलाने की कार्रवाई में बड़ा खुलासा
कोर्ट के निर्देश पर टीम विधुर नगर स्थित मकान नंबर 102 बी पर कब्जा दिलाने पहुंची थी। इसी दौरान मौके पर संदिग्ध स्थिति दिखने पर तलाशी ली गई, जिसमें भारी मात्रा में अवैध भांग का भंडार मिला।
भांग बुरादा किया बरामद
इसके बाद तत्काल आबकारी विभाग को सूचना दी गई। आरोपी संजय मिश्रा के कब्जे से कुल 1182 किलोग्राम भांग बुरादा बरामद किया गया। जब्त सामग्री का अनुमानित बाजार मूल्य करीब 2,36,400 रुपए बताया गया है।
नाटकीय अंदाज में हुई आबकारी विभाग की एंट्री
सूत्रों के मुताबिक, कार्रवाई के दौरान माहौल काफी तनावपूर्ण रहा और मामला कथित रूप से लेन-देन तक पहुंच गया था, लेकिन बात नहीं बन पाई। इसके बाद आबकारी विभाग ने मौके पर पहुंचकर पूरी कार्रवाई को नाटकीय ढंग से अंजाम दिया।
इस पूरी कार्रवाई में कंट्रोलर देवेश चतुर्वेदी, डिप्टी कंट्रोलर मनोज अग्रवाल, सहायक जिला आबकारी अधिकारी राघवेंद्र कुशवाह और उड़नदस्ता प्रभारी कमलेश सोलंकी, आरक्षक मुकेश रावत और अजय कार्रवाई में मौजूद थे।
आरोपी पर प्रकरण दर्ज
आरोपी संजय मिश्रा के खिलाफ अवैध भांग रखने का प्रकरण दर्ज कर लिया गया है। आबकारी विभाग आगे की जांच में जुटा है और इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की भी तलाश की जा रही है।
एक सामान्य कब्जा दिलाने की कार्रवाई ने अवैध नशे के बड़े कारोबार का खुलासा कर दिया। अब देखना होगा कि जांच में और कितने चौंकाने वाले खुलासे सामने आते हैं।
संबंधित समाचार

शिकायत के 14 महीने बाद भी रास्ता बंद:आखिर कब होगी कार्रवाई

कलेक्टर का एक्शन:स्वामित्व योजना में लापरवाही पर की बड़ी कार्रवाई; 7 प्रोबेशनर पटवारियों की सेवा समाप्त

सांई मंदिर के पीछे अवैध निर्माण पर नगर निगम ने की कार्रवाई:भारी पुलिस बल और रिमूवल अमले की मौजूदगी में अतिक्रमण ध्वस्त

INDIA ब्लॉक की बैठक के बाद विपक्ष का हमला:राहुल गांधी बोले- मुख्य चुनाव आयुक्त का इस्तीफा हमारा मिशन

मेसर्स कृष्णा एंटरप्राइजेस पर पड़ा छापा 46 ड्रम:लोडिंग वाहन और टैंकर किए जब्त

फ्लैट की रजिस्ट्री-लोन के नाम पर लाखों की धोखाधड़ी:दोस्त के खिलाफ FIR दर्ज

न्यायालय के आदेश की आड़ में बेदखली पीड़ित परिवार का सड़क पर बिखेरा सामान

2013 से ट्रैफिक पुलिस बल की कमी:अब तक क्या किया? हाईकोर्ट ने प्रशासन से मांगा जवाब

मां चंद्रघंटा का संदेश:सौम्यता और शौर्य का संतुलन ही बनाता है मजबूत व्यक्तित्व

दिवंगत पुलिसकर्मियों के परिवारों को संबल:कमिश्नर ने 2 नव आरक्षकों सहित 6 अनुसचिवीय कर्मचारियों को सौंपे नियुक्ति प्रमाण पत्र

भक्ति रस में रमा शहर:मां की आराधना और गरबों की धूम का उत्सव

खुलासा फर्स्ट के आंगन में महाप्रसादी का वितरण जारी:नवरात्रि महापर्व के पावन अवसर पर 10 दिवसीय महोत्सव

प्रॉपर्टी टैक्स के साथ लगेगा इतने प्रतिशत फायर सेस:टैक्स से छूट वाली संपत्तियों को राहत; नए नियमों में स्वयंसेवकों की भर्ती

मंत्रि-परिषद ने पारित किया ‘विकसित मध्य प्रदेश’ का संकल्प:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में हुई बैठक

आदिवासियों के मकान तोड़े जाने के मामले ने पकड़ा तूल:कार्तिकेय सिंह चौहान ने अधिकारियों को दी ये चेतावनी

पिटती पुलिस टूटता मनोबल:खादी के लिए खाकी के हाथ काटने में जल्दबाजी आखिर क्यों

मंदिर की दानपेटी तोड़कर नकदी और चांदी के सिक्के चोरी:बदमाशों ने दो घरों को भी बनाया निशाना

एचआईवी के इतने नए मामले:इस मेडिकल कॉलेज में मिले सबसे ज्यादा संक्रमित; इतने मरीज एआरटी से दूर

बिना नंबर की फॉर्च्यूनर ने बुझा दिया एक घर का चिराग:बाइक को मारी टक्कर, मैकेनिक की हुई मौत; दो नाबालिग साथी हुए गंभीर घायल

इस पूर्व मंत्री ने किसको को दी नसीहत:बोले; ‘ऐसा भी क्या काम, जो जमीर बेचकर करना पड़े’ पद से इस्तीफा देकर साथ आइए, दोनों मिलकर सड़क पर लड़ेंगे जनता की लड़ाई
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!