अधिकारी के घर SVU का छापा: खिड़की से फेंके नोटों के बंडल; 15 लाख रुपए किए जब्त
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, पटना।
शहर में गुरुवार को विशेष निगरानी इकाई (SVU) ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी पंकज कुमार के ठिकानों पर छापेमारी की। टीम को देखते ही पंकज कुमार ने अपने घर की खिड़की से नोटों के बंडल बाहर फेंक दिए।
कचरे के ढेर से 5 लाख रूपए किए बरामद
SVU की टीम ने बाहर पड़े कचरे के ढेर से करीब 5 लाख रुपये बरामद किए हैं। अब तक की कार्रवाई में कुल 15 लाख रुपये नकद जब्त किए जा चुके हैं। अधिकारियों के मुताबिक छापेमारी अभी जारी है और बरामदगी की रकम बढ़ भी सकती है।
दो घर और एक ऑफिस पर कार्रवाई
पंकज कुमार मूल रूप से कांटी इलाके के रहने वाले हैं। वे बिहार मेडिकल सर्विसेज एंड इंफ्रास्ट्रक्चर कॉर्पोरेशन लिमिटेड (BMSICL) में डीजीएम (प्रोजेक्ट) के पद पर तैनात हैं। आय से अधिक संपत्ति की शिकायत मिलने के बाद SVU ने उनके दो घरों और एक कार्यालय पर छापेमारी की। यह कार्रवाई गुरुवार सुबह करीब 8 बजे से शुरू हुई।
घर में मौजूद था पूरा परिवार
SVU की टीम ने सुबह कदमकुंआ स्थित कनिका मैहर अपार्टमेंट में छापा मारा। उस समय पंकज कुमार अपने पूरे परिवार के साथ घर पर ही मौजूद थे। फिलहाल SVU की टीम दस्तावेजों और संपत्ति से जुड़े रिकॉर्ड की जांच कर रही है।
संबंधित समाचार

घर में घुसकर महिला से दुष्कर्म:पति-बच्चे छत पर सो रहे थे; धमकी देकर आरोपी हुआ फरार

अब यहां शुरू हुई E85 फ्यूल की बिक्री:पेट्रोल से 20 रुपए सस्ता; लेकिन हर गाड़ी में नहीं भरवा सकते

वीडियो देखिये, आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई:अवैध शराब के साथ दो युवक गिरफ्तार; वाहन भी जब्त

वीडियो देखिये, पुलिस की बड़ी कार्रवाई:गैस टंकी चोर गिरोह का खुलासा; हिस्ट्रीशीटर समेत 4 आरोपी गिरफ्तार

भारत में लॉन्च हुआ WhatsApp Plus:इतने रुपए महीने में मिलेंगे प्रीमियम फीचर्स

भीषण हादसा:टैंकर से टकराई पानी की बोतलों से भरी आयशर; क्लीनर की मौके पर मौत

शिकायतों के बावजूद नहीं हुआ नायडू का तबादला:कोर्ट में जीत और राजनीतिक पहुंच से डरी सरकार

भ्रष्टाचार के खिलाफ ईओडब्ल्यू की बड़ी कार्रवाई:अधिकारी रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार

हाईवे पर हादसा:ओवरब्रिज पर डिवाइडर से टकराई कार; बैतूल के अधिकारी की मौत

वीडियो देखिये, धर्मनगरी पहुंचे पहुंचे केंद्रीय मंत्री:राज्य स्तरीय समीक्षा बैठकों में होंगे शामिल; मुख्यमंत्री ने की अगवानी

गार्डन और सरकारी जमीन पर तान दिए अवैध बंगले:कनाड़िया रोड पर भूमाफिया की मनमानी; निगम की सख्ती के बाद कॉलोनियां अवैध घोषित

शहर को मुख्यमंत्री ने दी बड़ी सौगात:रोबोट चौराहे से रेडिसन तक बनेगा फ्लाईओवर; आईडीए की स्कीमों में फंसे प्लॉटधारकों को भी जल्द राहत के संकेत

साइबर ठगी की रकम से खरीदे सोने के सिक्के:तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार; चार ज्वेलर्स से की खरीदारी

एमडी ड्रग्स के साथ दो तस्कर गिरफ्तार:शौक पूरा करने बने नशे के सौदागर; नकदी भी बरामद

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर बनेगा विश्व कीर्तिमान, होगा आयोजन:योग अलंकरण से करेंगे सम्मानित

वीडियो देखिये, राष्ट्रपति को एयरपोर्ट पर भावभीनी विदाई:राज्यपाल, मुख्यमंत्री और मंत्री ने किया स्वागत

विकास कार्यों को रफ्तार:8100 प्रधानमंत्री आवासों को मंजूरी; नगर निगम की अहम बैठक, सिनेमाघरों के विज्ञापन से बढ़ेगी की आय, काॅलोनियों के टैक्स रेट में राहत

इंदौर-उज्जैन ग्रीनफील्ड कॉरिडोर का कल किया जाएगा भूमिपूजन:मुख्यमंत्री और केंद्रीय मंत्री करेंगे शिलान्यास

24 घंटे में बदली ट्रांसफर लिस्ट:46 में से 24 तबादले रद्द; फैसले पर उठे सवाल

मानहानि प्रकरण में हाईकोर्ट का राज्य सरकार को नोटिस:इस दिन होगी अगली सुनवाई; यह है पूरा मामला
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!