खबर
Top News

महंगे हवाई किराए पर सुप्रीम कोर्ट सख्त: केंद्र से मांगा जवाब; एयरलाइंस पर कार्रवाई के संकेत, केंद्र ने नए नियमों के लिए मांगा तीन सप्ताह का समय

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

17 अगस्त 2026, 5:02 pm
शेयर करें:
महंगे हवाई किराए पर सुप्रीम कोर्ट सख्त

खुलासा फर्स्ट, नई दिल्ली।
त्योहारों और छुट्टियों के दौरान आसमान छूते हवाई किराए को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने सख्त रुख अपनाया है।अदालत ने एयरलाइंस की ओर से किराया तय करने की प्रक्रिया और यात्रियों से लिए जाने वाले अतिरिक्त शुल्क पर सवाल उठाए हैं। कोर्ट ने कहा कि यदि एयरलाइंस निर्धारित नियमों का पालन नहीं करती हैं तो उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जानी चाहिए।

मामले की सुनवाई जस्टिस विक्रम नाथ और जस्टिस संदीप मेहता की पीठ ने की। सुनवाई के दौरान केंद्र सरकार ने हवाई किराए से जुड़े नए नियम तैयार करने के लिए तीन सप्ताह का समय मांगा, जिसे अदालत ने स्वीकार कर लिया। अब मामले की अगली सुनवाई 7 सितंबर को होगी।

नियमों का पालन नहीं तो उड़ानें रोकने की चेतावनी
सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि यात्रियों के हितों की रक्षा के लिए नियम मौजूद हैं, लेकिन उनका प्रभावी तरीके से पालन और निगरानी सुनिश्चित करना जरूरी है।

अदालत ने सख्त टिप्पणी करते हुए संकेत दिया कि नियमों की अनदेखी करने वाली एयरलाइंस के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई की जा सकती है, जिसमें उड़ानों पर रोक जैसे कदम भी शामिल हो सकते हैं।

कोर्ट की नाराजगी खास तौर पर त्योहारों और छुट्टियों के दौरान अचानक बढ़ने वाले हवाई किराए को लेकर है। ऐसे समय में यात्रियों को सामान्य दिनों की तुलना में कई गुना अधिक किराया चुकाना पड़ता है।

केंद्र ने सौंपा नए नियमों का मसौदा
सुनवाई के दौरान केंद्र सरकार की ओर से अतिरिक्त सॉलिसिटर जनरल अनिल कौशिक पेश हुए। उन्होंने अदालत को बताया कि हवाई किराए से संबंधित नए नियम लगभग तैयार हैं और उन्हें अंतिम रूप देने की प्रक्रिया चल रही है।

केंद्र की ओर से नियमों का मसौदा सीलबंद लिफाफे में अदालत के समक्ष पेश किया गया। सरकार ने इसे अंतिम रूप देने के लिए तीन सप्ताह का अतिरिक्त समय मांगा। कोर्ट ने समय देते हुए अगली सुनवाई 7 सितंबर को निर्धारित की है।

याचिका में मनमाने किराए और अतिरिक्त शुल्क का आरोप
यह मामला सामाजिक कार्यकर्ता एस. लक्ष्मी नारायणन की याचिका से जुड़ा है। याचिका में निजी एयरलाइंस पर मनमाने तरीके से हवाई किराया निर्धारित करने और यात्रियों से अलग-अलग नामों पर अतिरिक्त शुल्क वसूलने का आरोप लगाया गया है।

याचिकाकर्ता की ओर से अदालत में यह भी कहा गया कि नागरिक उड्डयन मंत्री ने संसद में कहा था कि सरकार हवाई किराए पर सीधी सीमा तय नहीं कर सकती। याचिकाकर्ता ने इस स्थिति को यात्रियों के हित में चिंताजनक बताया।

याचिका में हवाई किराए की प्रक्रिया को अधिक पारदर्शी बनाने, अतिरिक्त शुल्क पर निगरानी बढ़ाने और यात्रियों के हितों की रक्षा के लिए मजबूत नियामक व्यवस्था तैयार करने की मांग की गई है।

पहले भी किराए में भारी अंतर पर जताई थी नाराजगी
हवाई किराए को लेकर सुप्रीम कोर्ट पहले भी चिंता जता चुका है। पिछली सुनवाई में अदालत के सामने एक ही रूट पर अलग-अलग एयरलाइंस के किराए में भारी अंतर का उदाहरण रखा गया था।

बताया गया था कि एक एयरलाइन का टिकट करीब 8 हजार रुपये, जबकि दूसरी एयरलाइन का किराया उसी रूट पर करीब 18 हजार रुपये तक था।

अदालत ने इस तरह के बड़े अंतर और त्योहारों के दौरान किराए में अचानक बढ़ोतरी पर सवाल उठाए थे।

7 सितंबर को तय हो सकती है आगे की दिशा
अब केंद्र सरकार को तीन सप्ताह के भीतर नए नियमों को अंतिम रूप देना होगा। 7 सितंबर की सुनवाई में सरकार संशोधित नियमों का अंतिम मसौदा अदालत के सामने रखेगी।

इसके बाद सुप्रीम कोर्ट यह तय कर सकता है कि हवाई किराए और अतिरिक्त शुल्क को लेकर निगरानी और नियमन को किस तरह मजबूत किया जाए।

अदालत के रुख से त्योहारों के दौरान हवाई सफर करने वाले लाखों यात्रियों को किराए में पारदर्शिता और राहत की उम्मीद बंधी है।

संबंधित समाचार

15 वर्षीय किशोरी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
Top News

15 वर्षीय किशोरी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत:शरीर पर मिले चोट के निशान; हत्या की आशंका

27 minutes ago
दूषित जलकांड
Top News

दूषित जलकांड:मृतकों के घर पहुंचे कांग्रेसी; परिजन को दिखाई न्यायिक आयोग की रिपोर्ट

about 1 hour ago
देखिए वीडियो, संघ के वरिष्ठ प्रचारक का निधन
Top News

देखिए वीडियो, संघ के वरिष्ठ प्रचारक का निधन:75 साल की उम्र में ली अंतिम सांस; सीएम डॉ. मोहन यादव ने दिया अर्थी को कंधा

about 1 hour ago
देखिए वीडियो, सफाईकर्मियों की हड़ताल का असर
Top News

देखिए वीडियो, सफाईकर्मियों की हड़ताल का असर:कूड़ा नहीं उठा तो खुल गई ‘नंबर वन’ सफाई की परत; सड़क पर फेंका कचरा

about 2 hours ago
तीन साल से स्पीड ब्रेकर का इंतजार कर रहे रहवासी
Top News

तीन साल से स्पीड ब्रेकर का इंतजार कर रहे रहवासी:स्कूटी से गिरकर महिला घायल; कई बार शिकायत के बाद भी पूरी नहीं हुई मांग

about 18 hours ago
3 फिटनेस क्लबों पर CGST विभाग की बड़ी कार्रवाई
Top News

3 फिटनेस क्लबों पर CGST विभाग की बड़ी कार्रवाई:1 करोड़ की टैक्स चोरी का खुलासा

about 19 hours ago
दो साल से फरार आरोपी गिरफ्तार
Top News

दो साल से फरार आरोपी गिरफ्तार:100 करोड़ से ज्यादा की ठगी का आरोप; ऐसे लगाया लोगों को चूना

about 19 hours ago
तेज रफ्तार एंबुलेंस ने दो कारों को मारी टक्कर
Top News

तेज रफ्तार एंबुलेंस ने दो कारों को मारी टक्कर:मची अफरा-तफरी; हादसे के बाद चालक फरार

about 19 hours ago
‘महाकाल का जयकारा’ लगाकर भक्तों ने ग्रहण की महाप्रसादी
Top News

‘महाकाल का जयकारा’ लगाकर भक्तों ने ग्रहण की महाप्रसादी

about 20 hours ago
व्यापारिक जहाज पर हमला
Top News

व्यापारिक जहाज पर हमला:इतने भारतीय घायल; 19 क्रू मेंबर थे सवार, हमले तुरंत रोकने की मांग

about 20 hours ago
अब नपती के बाद फिर जमीन आवंटन की प्रक्रिया पर उठे सवाल
Indore

अब नपती के बाद फिर जमीन आवंटन की प्रक्रिया पर उठे सवाल:पटाखा बाजार पर 1 करोड़ से ज्यादा की राशि बकाया

about 20 hours ago
बाधा हटाने पर विवाद 9 गिरफ्तार
Top News

बाधा हटाने पर विवाद 9 गिरफ्तार:मीडियाकर्मियों को कवरेज से रोका

about 20 hours ago
देखिए वीडियो, सीईसी के इस्तीफे की मांग पर रातभर डटे युवा
Top News

देखिए वीडियो, सीईसी के इस्तीफे की मांग पर रातभर डटे युवा:हाथों में संविधान और महात्मा गांधी की तस्वीरें; भूख हड़ताल की तैयारी

about 20 hours ago
तेज रफ्तार यात्री बस खेत में घुसी
Top News

तेज रफ्तार यात्री बस खेत में घुसी:एक की मौत; चार यात्री गंभीर घायल

about 20 hours ago
क्रेडिट कार्ड पॉइंट्स के नाम पर लाखों की ठगी
Top News

क्रेडिट कार्ड पॉइंट्स के नाम पर लाखों की ठगी:बैंक अधिकारी बनकर महिला ने भेजा फर्जी ऐप; दो कार्ड से किए 3 ट्रांजेक्शन

about 20 hours ago
गंदे पानी की बोतल लेकर जनसुनवाई में पहुंचे पार्षद
Top News

गंदे पानी की बोतल लेकर जनसुनवाई में पहुंचे पार्षद:बोले- 6 महीने से परेशान हैं रहवासी; नेता प्रतिपक्ष बोलीं- भागीरथपुरा 2.0 नहीं होने देंगे

about 20 hours ago
शेरेटन होटल के पीछे फैला गंदगी का साम्राज्य
Top News

शेरेटन होटल के पीछे फैला गंदगी का साम्राज्य:ढाई लाख का जुर्माना ठोंका

about 20 hours ago
बॉम्बे अस्पताल के बाहर ‘नकली साहबों' का राज ठोंक रहे लॉक
Top News

बॉम्बे अस्पताल के बाहर ‘नकली साहबों' का राज ठोंक रहे लॉक:वैगन-आर का पहिया लॉक कर वसूले 500 रुपए

about 20 hours ago
देखिए वीडियो, सीएम यूथ कॉन्क्लेव में मुख्यमंत्री के सामने पहुंचा रोबोट
Top News

देखिए वीडियो, सीएम यूथ कॉन्क्लेव में मुख्यमंत्री के सामने पहुंचा रोबोट:हाथ मिलाया; फिर करने लगा कदमताल

about 20 hours ago
दवा से ज्यादा साहब के दस्तखत की कीमत
Top News

दवा से ज्यादा साहब के दस्तखत की कीमत:लालफीताशाही में फंसी बीमित श्रमिकों की जिंदगी

about 21 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!