इस मामले में हाईकोर्ट के आदेश पर सुप्रीम कोर्ट की रोक: कहा; आदेश में सुधार की जरूरत, इस प्रदेश की सरकार को जारी किया नोटिस
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, नई दिल्ली।
सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को मद्रास हाईकोर्ट के उस आदेश पर अंतरिम रोक लगा दी, जिसमें तमिलनाडु सरकार को बकरीद सहित किसी भी दिन राज्य में गाय और बछड़ों के वध पर रोक सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया था। शीर्ष अदालत ने कहा कि हाईकोर्ट के आदेश में सुधार की आवश्यकता है।
जस्टिस विक्रम नाथ और जस्टिस संदीप मेहता की पीठ ने तमिलनाडु सरकार की याचिका पर सुनवाई करते हुए नोटिस जारी किया और हाईकोर्ट के 27 मई के आदेश के अमल पर रोक लगा दी।
तमिलनाडु सरकार ने क्या कहा?
राज्य सरकार ने अपनी याचिका में तर्क दिया कि तमिलनाडु पशु संरक्षण कानून के तहत निर्धारित श्रेणी के पशुओं के वध की अनुमति दी गई है और इसके लिए अधिकृत स्थान भी तय हैं। ऐसे में हाईकोर्ट का व्यापक प्रतिबंध लगाने वाला आदेश कानून के मौजूदा प्रावधानों के अनुरूप नहीं है।
मद्रास हाईकोर्ट ने क्या निर्देश दिए थे?
मद्रास हाईकोर्ट ने 27 मई, बकरीद से एक दिन पहले, राज्य सरकार को निर्देश दिया था कि तमिलनाडु में बकरीद या किसी अन्य अवसर पर गाय और बछड़ों की कुर्बानी न होने दी जाए।
जस्टिस जी.आर. स्वामीनाथन और जस्टिस वी. लक्ष्मीनारायण की खंडपीठ ने अपने आदेश में संविधान के अनुच्छेद 48 का उल्लेख करते हुए कहा था कि राज्य का दायित्व है कि वह गाय, बछड़ों तथा अन्य उपयोगी पशुओं के संरक्षण के लिए प्रभावी कदम उठाए।
अदालत ने तमिलनाडु एनिमल प्रिजर्वेशन एक्ट, 1958 की धारा-4 का भी हवाला दिया था। इसके अनुसार, केवल ऐसे पशुओं के वध की अनुमति दी जा सकती है जो निर्धारित मानकों के अनुरूप हों और सक्षम प्राधिकारी से प्रमाणपत्र प्राप्त कर चुके हों।
हाईकोर्ट ने यह भी कहा था कि यदि किसी पशु का वध किया जाता है, तो वह केवल अधिकृत स्थानों पर ही होना चाहिए। सार्वजनिक स्थानों या सड़कों पर पशु वध की अनुमति नहीं दी जा सकती।
कलकत्ता हाईकोर्ट की भी आई थी टिप्पणी
इससे पहले 20 मई को कलकत्ता हाईकोर्ट ने पश्चिम बंगाल सरकार की पशु वध संबंधी गाइडलाइन पर रोक लगाने से इनकार कर दिया था।
चीफ जस्टिस सुजय पॉल और जस्टिस पार्थ सारथी सेन की पीठ ने कहा था कि बिना आवश्यक फिटनेस सर्टिफिकेट के गाय, बैल, बछड़े या भैंस का वध नहीं किया जा सकता।
अदालत ने यह भी स्पष्ट किया था कि खुले सार्वजनिक स्थानों पर किसी भी पशु का वध पूरी तरह प्रतिबंधित है।अपने आदेश में पीठ ने यह भी टिप्पणी की थी कि ईद-उल-जुहा के अवसर पर गाय की कुर्बानी इस्लाम का अनिवार्य धार्मिक अभ्यास नहीं है।
संबंधित समाचार

‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम में 1 लाख युवाओं का टारगेट:घर-घर जाकर होगा Gen-Z का रजिस्ट्रेशन; नेताओं को बाहर संभालनी होगी व्यवस्था

देश के कई राज्यों में बाढ़ जैसे हालात:बिहार में 13 जिले जलमग्न; काशी में 407 परिवारों ने घर छोड़ा, हिमाचल में 175 सड़कें बंद

कौन बोले:हमें कांग्रेस-आप की बी टीम कहने वाले पहले तय करें, हम किसकी टीम हैं

घरों के बाहर घूमता दिखा तेंदुआ:सीसीटीवी में कैद हुई तस्वीरें; ग्रामीणों में दहशत

अवैध क्लिनिक में गलत इलाज से 10 साल की मासूम की मौत:लीपापोती में जुटा स्वास्थ्य विभाग

देखिए वीडियो:इस प्रसिद्ध मंदिर के पहले सीईओ ने संभाला कार्यभार; बोले- पुरानी बातों को छोड़कर आगे बढ़ने का समय

375 क्विंटल अवैध शकर जब्त:पैपे न्यूट्रिशन चॉकलेट फैक्ट्री पर खाद्य विभाग का छापा; नौ शकर डीलरों के गोदामों की भी जांच

राहुल गांधी की ‘छात्रों की गूंज’ में यौन शोषण के फरार आरोपी की गूंज:भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता राकेश सिंह यादव ने कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका

कोर्ट की तल्ख टिप्पणी:‘पत्नी का हर जगह पति के साथ जाना जरूरी नहीं’

‘सेना’ की निगरानी में ‘रामलला’:ऑपरेशन सिंदूर में कमाल करने वाले एयर मार्शल के हवाले अब राम मंदिर ट्रस्ट 5885 दावेदार; एक का हुआ चयन

ट्रैफिक डायवर्शन:जन्माष्टमी-गोगा नवमी पर कई रास्तों पर वाहनों की एंट्री बंद; पार्किंग भी प्रतिबंधित

स्टार्टअप और इनोवेशन के क्षेत्र में आगे बढ़ रहा मध्यप्रदेश:12 हजार से ज्यादा स्टार्टअप का लक्ष्य; युवाओं के आइडिया को मिलेगा बेहतर प्लेटफॉर्म

औचक निरीक्षण:चोइथराम मंडी में गंदगी पर गिरी गाज; दरोगा निलंबित

मुख्यमंत्री का किसानों पर फोकस:दिन में 10 घंटे बिजली देगी सरकार; खेती के साथ पशुपालन पर भी जोर

क्रिप्टो में मोटे मुनाफे का झांसा देकर ठगी:32 ट्रांजेक्शन में रुपए ट्रांसफर कराए; ऐसे हुआ साइबर फ्रॉड का खुलासा

गुरुकृपा रेस्टोरेंट के सलाद में रेंगता मिला कीड़ा:राऊ में फेयरवेल पार्टी करने पहुंचे 12 लोगों का विरोध; संचालक ने आरोपों को बताया साजिश

सयाजी होटल परोस रहा था अमानक एनालॉग पनीर:8 में से 5 सैंपल फेल

‘लेडी अघोरी’ के पुराने शादी और ठगी के आरोप भी सामने आए:एफआईआर के बाद 15 दिन की न्यायिक हिरासत

3 साल से फरार था लाखों की शराब का ‘खिलाड़ी’:क्राइम ब्रांच ने दबोचा

SBI ग्राहकों के लिए जरूरी खबर:इस तारीख से बदलेंगे ATM के नियम; जानिए क्या होगा बदलाव
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!