खबर
Top News

SBI ग्राहकों के लिए जरूरी खबर: इस तारीख से बदलेंगे ATM के नियम; जानिए क्या होगा बदलाव

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

03 सितंबर 2026, 2:40 pm
शेयर करें:
SBI ग्राहकों के लिए जरूरी खबर

खुलासा फर्स्ट, नई दिल्ली।
अगर आपका सेविंग या सैलरी अकाउंट स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) में है, तो 1 अक्टूबर 2026 से लागू होने वाले नए नियमों पर ध्यान देना जरूरी है। बैंक ने कुछ खातों के ATM और कैश निकासी से जुड़े शुल्क में बदलाव की जानकारी दी है। नए नियमों के बाद तय फ्री ट्रांजैक्शन लिमिट पार करने पर ग्राहकों को अतिरिक्त शुल्क देना होगा।

BSBD खाते में 4 निकासी रहेंगी मुफ्त
SBI के मुताबिक, ब्रांच के माध्यम से खोले गए Basic Savings Bank Deposit (BSBD) Account में ग्राहकों को हर महीने चार मुफ्त निकासी की सुविधा मिलती रहेगी।लेकिन चार मुफ्त ट्रांजैक्शन पूरे होने के बाद की गई प्रत्येक ATM निकासी पर 15 रुपए और लागू GST देना होगा।

पांचवीं निकासी से शुल्क लगना शुरू हो जाएगा
यानी अगर किसी ग्राहक ने एक महीने में चार बार ATM से कैश निकाल लिया है, तो पांचवीं निकासी से शुल्क लगना शुरू हो जाएगा। इसके बाद उसी महीने की अगली निकासी पर भी चार्ज देना होगा।

सैलरी अकाउंट वालों के लिए बदलेगी फ्री ट्रांजैक्शन लिमिट
SBI के सैलरी अकाउंट ग्राहकों के लिए भी 1 अक्टूबर से नियम में बदलाव होगा। बैंक के अनुसार, दूसरे बैंकों के ATM और Automated Deposit and Withdrawal Machines (ADWMs) पर डेबिट कार्ड से मिलने वाली मुफ्त मासिक ट्रांजैक्शन सीमा 10 से घटाकर 5 की जा रही है।

इसका मतलब है कि महीने में दूसरे बैंक के ATM/ADWM पर पांच तक ट्रांजैक्शन फ्री रहेंगे। पांच की सीमा पार होने के बाद निर्धारित शुल्क लागू होगा।

कैश निकालना ही नहीं, बैलेंस चेक करना भी ट्रांजैक्शन
सैलरी अकाउंट के मामले में ग्राहकों को खास सावधानी रखनी होगी। फ्री ट्रांजैक्शन की पांच की सीमा में फाइनेंशियल और नॉन-फाइनेंशियल दोनों तरह के ट्रांजैक्शन शामिल होंगे। इसमें ATM से कैश निकालने के अलावा बैलेंस चेक करना और मिनी स्टेटमेंट निकालना जैसी सेवाएं भी गिनी जाएंगी।

उदाहरण के लिए, अगर किसी ग्राहक ने महीने में दो बार कैश निकाला और तीन बार बैलेंस या मिनी स्टेटमेंट चेक किया, तो उसके पांचों मुफ्त ट्रांजैक्शन पूरे माने जाएंगे।

छठे ट्रांजैक्शन से लगेगा शुल्क
फ्री लिमिट खत्म होने के बाद सैलरी अकाउंट से दूसरे बैंक के ATM/ADWM पर कैश निकालने पर 23 रुपए प्रति ट्रांजैक्शन और लागू GST देना होगा। वहीं, नॉन-फाइनेंशियल ट्रांजैक्शन के लिए फ्री लिमिट पार करने के बाद 11 रुपए और GST का शुल्क लगेगा।

ATM इस्तेमाल करने वालों को रखना होगा हिसाब
नए नियमों का सबसे ज्यादा असर उन ग्राहकों पर पड़ सकता है जो बार-बार दूसरे बैंक के ATM से पैसे निकालते हैं या ATM पर बैलेंस और मिनी स्टेटमेंट जैसी सुविधाओं का इस्तेमाल करते हैं। ऐसे ग्राहकों को महीने में किए गए फ्री ट्रांजैक्शन का हिसाब रखना होगा, ताकि अतिरिक्त शुल्क से बचा जा सके।

जानकारी बैंक के आधिकारिक माध्यम से जरूर जांच लें
SBI ने इन बदलावों की जानकारी अपनी वेबसाइट पर भी अपडेट की है। ग्राहकों को सलाह दी गई है कि 1 अक्टूबर 2026 से पहले अपने खाते पर लागू शुल्क और नियमों की जानकारी बैंक के आधिकारिक माध्यम से जरूर जांच लें।

संबंधित समाचार

हजारों करोड़ की बेशकीमती जमीन पर फिर कानूनी लड़ाई
Top News

हजारों करोड़ की बेशकीमती जमीन पर फिर कानूनी लड़ाई:34 साल पुराने मामले में डिवीजन बेंच जाएगा IDA

about 1 hour ago
वीडियो देखिये, युवती ने पुलिसकर्मी को कैसे मारा थप्पड़
Top News

वीडियो देखिये, युवती ने पुलिसकर्मी को कैसे मारा थप्पड़:जयस के प्रदर्शन में हंगामा; टीआई पर एफआईआर की मांग को लेकर पहुंचे थे कार्यकर्ता

about 2 hours ago
स्कूल के पास घर से मिला पटाखों का जखीरा
Top News

स्कूल के पास घर से मिला पटाखों का जखीरा:बिना लाइसेंस भंडारण पर केस दर्ज; पहले हो चुका है भीषण हादसा, 13 लोगों की हुई थी मौत

about 2 hours ago
अस्पताल में ग्रीन कार्पेट बिछा देखकर नाराज हुए सिंधिया
Top News

अस्पताल में ग्रीन कार्पेट बिछा देखकर नाराज हुए सिंधिया:हादसे के घायलों से मिले; पूछा- रात में शहर में कैसे आया ट्रक

about 2 hours ago
इंसानियत हुई शर्मसार, कैंसर से हुई इंदौर की बेटी की मौत
Top News

इंसानियत हुई शर्मसार, कैंसर से हुई इंदौर की बेटी की मौत:अंतिम विदाई के लिए घर भी नहीं मिला; मकान मालिक ने नवरात्रि का हवाला देकर रोका, अस्पताल परिसर में हुईं अंतिम रस्में

about 2 hours ago
ड्राई फ्रूट्स के नाम पर ऑनलाइन ठगी
Top News

ड्राई फ्रूट्स के नाम पर ऑनलाइन ठगी:रिटायर्ड कर्मचारी के खाते से उड़ाए लाखों रुपए; फेसबुक लिंक से ऑर्डर किया

about 2 hours ago
कांग्रेस नेता और पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा का मंत्री कैलाश विजयवर्गीय पर तंज
Top News

कांग्रेस नेता और पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा का मंत्री कैलाश विजयवर्गीय पर तंज:बोले-पितृ पर्वत पर महामंडलेश्वर बन जाइए; भाजपा में ही सुनवाई नहीं हो रही

about 2 hours ago
वीडियो देखिये, छात्र-छात्राओं से कथित अभद्रता का मामला गरमाया
Top News

वीडियो देखिये, छात्र-छात्राओं से कथित अभद्रता का मामला गरमाया:निलंबित टीआई के खिलाफ आपराधिक प्रकरण दर्ज करने की मांग

about 2 hours ago
रामलीला से पहले बेकाबू हुआ हाथी
Top News

रामलीला से पहले बेकाबू हुआ हाथी:महावत को पटक कर किया घायल; जान बचाकर भागे लोग

about 2 hours ago
वीडियो देखिये, नक्सल मोर्चे पर मोर्चा संभालने वाली महिला कमांडो गरबा-डांडिया में थिरकीं
Top News

वीडियो देखिये, नक्सल मोर्चे पर मोर्चा संभालने वाली महिला कमांडो गरबा-डांडिया में थिरकीं:शहीद परिवारों ने भी लिया हिस्सा; पुलिस लाइन में पहली बार हुआ आयोजन

about 3 hours ago
वीडियो देखिये, दुर्गा पूजा पंडाल में ऐसे मची भगदड़
Top News

वीडियो देखिये, दुर्गा पूजा पंडाल में ऐसे मची भगदड़:बारिश के बीच पंडाल में घुसी सैकड़ों लोगों की भीड़, संकरे रास्ते में फंसे लोग, 19 की मौत, 25 घायल, सात गिरफ्तार

about 3 hours ago
छेड़छाड़ की दो घटनाएं
Top News

छेड़छाड़ की दो घटनाएं:गरबा खेल रही नाबालिग से बदसलूकी; घर में घुसकर महिला से अश्लील हरकत का आरोप

about 3 hours ago
वीडियो देखिये, सनातन धर्म को हिंदुत्व से जोड़कर देखना उचित नहीं
Top News

वीडियो देखिये, सनातन धर्म को हिंदुत्व से जोड़कर देखना उचित नहीं:जनता को जागरूक करेंगे: दिग्विजय सिंह; सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा से पहले उज्जैन पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री

about 3 hours ago
वीडियो देखिये, ग्वालियर ट्रक हादसे पर सिंधिया सख्त
Top News

वीडियो देखिये, ग्वालियर ट्रक हादसे पर सिंधिया सख्त:बोले- जिम्मेदारों पर हो कड़ी कार्रवाई; घायलों से अस्पताल में मिले केंद्रीय मंत्री

about 3 hours ago
22 वर्षीय छात्र ने की आत्महत्या
Top News

22 वर्षीय छात्र ने की आत्महत्या:फांसी लगाकर दी जान; गरबा देखकर लौटी मां और भाई ने देखा

about 4 hours ago
पूर्व विधायक सुदर्शन गुप्ता की चुनरी यात्रा में दिखा शक्ति प्रदर्शन
Top News

पूर्व विधायक सुदर्शन गुप्ता की चुनरी यात्रा में दिखा शक्ति प्रदर्शन:राजनीतिक विरोधाभास भी आया नजर; मुख्यमंत्री पहुंचे तो मंच से गायब हुए मंत्री

about 4 hours ago
भीषण सड़क हादसा
Top News

भीषण सड़क हादसा:टाटा पंच और बाइक की आमने-सामने टक्कर; राइडर की मौके पर मौत, दो घायल

about 4 hours ago
वीडियो देखिये, शहर के अनेक इलाकों में बारिश
Top News

वीडियो देखिये, शहर के अनेक इलाकों में बारिश:मौसम हुआ सुहाना, गर्मी से मिली राहत

about 4 hours ago
गरबे संग उठी भक्ति की तरंग
Top News

गरबे संग उठी भक्ति की तरंग:गुजराती गीतों पर मां की आराधना में थिरके कदम

about 4 hours ago
मन की निर्मलता ही सच्ची साधना, सादगी, क्षमा और आत्मचिंतन का पर्व
Top News

मन की निर्मलता ही सच्ची साधना, सादगी, क्षमा और आत्मचिंतन का पर्व:शारदीय नवरात्रि; अष्टम दिवस; मां महागौरी का संदेश

about 5 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!