क्रिप्टो में मोटे मुनाफे का झांसा देकर ठगी: 32 ट्रांजेक्शन में रुपए ट्रांसफर कराए; ऐसे हुआ साइबर फ्रॉड का खुलासा
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, भोपाल
मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल के बागसेवनिया में साइबर ठगी का मामला सामने आया है। ठगों ने पहले 160 रुपए का बोनस देकर युवक का भरोसा जीता।
फिर क्रिप्टो करेंसी में निवेश के नाम पर करीब 11.98 लाख रुपए अलग-अलग बैंक खातों और UPI ID में ट्रांसफर करा लिए।
ठगी का शिकार युवक ने अपने साथ पत्नी, भाई, भतीजे और दोस्तों के खातों से भी रकम भेजी। जब उसने निवेश की रकम और कथित मुनाफा वापस मांगा तो ठगों ने 60 हजार रुपए और जमा करने को कहा। इस मांग के बाद उसे ठगी का शक हुआ।
वॉट्सएप ग्रुप में जोड़कर शुरू किया खेल
बागमुगलिया निवासी 36 वर्षीय सतेन्द्र करोसिया को 18 अगस्त को एक मोबाइल नंबर से ‘24-कंपार्टेंडो’ नाम के वॉट्सएप ग्रुप में जोड़ा गया था। ग्रुप में प्रोडक्ट खरीदने व उसका स्क्रीनशॉट शेयर करने पर बोनस देने की बात कही गई।
शुरुआत में सतेन्द्र ने टास्क पूरे किए और उसके खाते में 160, 100 और 1500 रुपए तक बोनस पहुंचा। रकम मिलने से उसे भरोसा हो गया कि यह ऑनलाइन काम वास्तविक है। इसके बाद ठगों ने उसे टेलीग्राम ग्रुप से जोड़ लिया। यहां उसे निवेश के नाम पर अलग-अलग टास्क दिए जाने लगे।
ज्यादा निवेश पर ज्यादा मुनाफे का लालच
टेलीग्राम ग्रुप में हर टास्क पूरा करने के लिए पहले रुपए जमा करने को कहा जाता था। ठग ज्यादा रकम निवेश करने पर ज्यादा मुनाफा मिलने का लालच देते रहे।
हर बार सतेन्द्र को अलग-अलग बैंक खाते और UPI ID भेजी जाती थीं, जिनमें रकम ट्रांसफर करने के लिए कहा जाता था। मुनाफे की उम्मीद में उसने लगातार रुपए जमा किए।
धीरे-धीरे रकम इतनी बढ़ गई कि उसे अपने बैंक खातों के अलावा पत्नी, भाई, भतीजे, दोस्तों और अन्य परिचितों के खातों से भी पैसे ट्रांसफर करने पड़े।
32 ट्रांजेक्शन में ट्रांसफर किए 11.98 लाख
पुलिस के मुताबिक, 19 और 20 अगस्त के बीच कुल 32 ट्रांजेक्शन किए गए। इन ट्रांजेक्शन के जरिए करीब 11.98 लाख रुपए अलग-अलग बैंक खातों और UPI ID में ट्रांसफर किए गए। सतेन्द्र को उम्मीद थी कि टास्क पूरा होने के बाद उसे निवेश की रकम के साथ मुनाफा भी वापस मिल जाएगा।
रकम वापस मांगी तो 60 हजार और मांगे
करीब 11.98 लाख रुपए जमा करने के बाद सतेन्द्र ने अपनी रकम और मुनाफा वापस मांगा। इस पर ठगों ने कहा कि पूरी रकम निकालने के लिए उसे 60 हजार रुपए और जमा करने होंगे।
अचानक अतिरिक्त रकम की मांग होने पर सतेन्द्र को संदेह हुआ। उसने रुपए वापस लेने के लिए दबाव बनाया, लेकिन ठग 60 हजार रुपए जमा कराने पर अड़े रहे। इसके बाद उसे समझ आया कि वह साइबर ठगी का शिकार हो चुका है।
मोबाइल नंबर और बैंक खातों की जांच में जुटी पुलिस
शिकायत के आधार पर बागसेवनिया पुलिस ने मोबाइल नंबर धारक के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस अब ठगी में इस्तेमाल बैंक खातों, UPI ID, मोबाइल नंबर और ट्रांजेक्शन की जानकारी जुटा रही है। पुलिस इन डिजिटल और बैंकिंग सुरागों के आधार पर आरोपियों तक पहुंचने का प्रयास कर रही है।
संबंधित समाचार

हजारों करोड़ की बेशकीमती जमीन पर फिर कानूनी लड़ाई:34 साल पुराने मामले में डिवीजन बेंच जाएगा IDA

वीडियो देखिये, युवती ने पुलिसकर्मी को कैसे मारा थप्पड़:जयस के प्रदर्शन में हंगामा; टीआई पर एफआईआर की मांग को लेकर पहुंचे थे कार्यकर्ता

स्कूल के पास घर से मिला पटाखों का जखीरा:बिना लाइसेंस भंडारण पर केस दर्ज; पहले हो चुका है भीषण हादसा, 13 लोगों की हुई थी मौत

अस्पताल में ग्रीन कार्पेट बिछा देखकर नाराज हुए सिंधिया:हादसे के घायलों से मिले; पूछा- रात में शहर में कैसे आया ट्रक

इंसानियत हुई शर्मसार, कैंसर से हुई इंदौर की बेटी की मौत:अंतिम विदाई के लिए घर भी नहीं मिला; मकान मालिक ने नवरात्रि का हवाला देकर रोका, अस्पताल परिसर में हुईं अंतिम रस्में

ड्राई फ्रूट्स के नाम पर ऑनलाइन ठगी:रिटायर्ड कर्मचारी के खाते से उड़ाए लाखों रुपए; फेसबुक लिंक से ऑर्डर किया

कांग्रेस नेता और पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा का मंत्री कैलाश विजयवर्गीय पर तंज:बोले-पितृ पर्वत पर महामंडलेश्वर बन जाइए; भाजपा में ही सुनवाई नहीं हो रही

वीडियो देखिये, छात्र-छात्राओं से कथित अभद्रता का मामला गरमाया:निलंबित टीआई के खिलाफ आपराधिक प्रकरण दर्ज करने की मांग

रामलीला से पहले बेकाबू हुआ हाथी:महावत को पटक कर किया घायल; जान बचाकर भागे लोग

वीडियो देखिये, नक्सल मोर्चे पर मोर्चा संभालने वाली महिला कमांडो गरबा-डांडिया में थिरकीं:शहीद परिवारों ने भी लिया हिस्सा; पुलिस लाइन में पहली बार हुआ आयोजन

वीडियो देखिये, दुर्गा पूजा पंडाल में ऐसे मची भगदड़:बारिश के बीच पंडाल में घुसी सैकड़ों लोगों की भीड़, संकरे रास्ते में फंसे लोग, 19 की मौत, 25 घायल, सात गिरफ्तार

छेड़छाड़ की दो घटनाएं:गरबा खेल रही नाबालिग से बदसलूकी; घर में घुसकर महिला से अश्लील हरकत का आरोप

वीडियो देखिये, सनातन धर्म को हिंदुत्व से जोड़कर देखना उचित नहीं:जनता को जागरूक करेंगे: दिग्विजय सिंह; सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा से पहले उज्जैन पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री

वीडियो देखिये, ग्वालियर ट्रक हादसे पर सिंधिया सख्त:बोले- जिम्मेदारों पर हो कड़ी कार्रवाई; घायलों से अस्पताल में मिले केंद्रीय मंत्री

22 वर्षीय छात्र ने की आत्महत्या:फांसी लगाकर दी जान; गरबा देखकर लौटी मां और भाई ने देखा

पूर्व विधायक सुदर्शन गुप्ता की चुनरी यात्रा में दिखा शक्ति प्रदर्शन:राजनीतिक विरोधाभास भी आया नजर; मुख्यमंत्री पहुंचे तो मंच से गायब हुए मंत्री

भीषण सड़क हादसा:टाटा पंच और बाइक की आमने-सामने टक्कर; राइडर की मौके पर मौत, दो घायल

वीडियो देखिये, शहर के अनेक इलाकों में बारिश:मौसम हुआ सुहाना, गर्मी से मिली राहत

गरबे संग उठी भक्ति की तरंग:गुजराती गीतों पर मां की आराधना में थिरके कदम

मन की निर्मलता ही सच्ची साधना, सादगी, क्षमा और आत्मचिंतन का पर्व:शारदीय नवरात्रि; अष्टम दिवस; मां महागौरी का संदेश
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!