सयाजी होटल परोस रहा था अमानक एनालॉग पनीर: 8 में से 5 सैंपल फेल
KHULASA FIRST
संवाददाता

डुग्गू और कृष इंटरप्राइजेज का नकली घी भी बाजार में खपाया जा रहा था, शहर की कई डेयरियों के सैंपल भी फेल
खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
पांच सितारा होटल सयाजी का बड़ा और चौंकाने वाले सच का खुलासा हुआ है। ऊंचे दामों पर गुणवत्ता का दावा करने वाले इस होटल में ग्राहकों की सेहत के साथ खुलेआम खिलवाड़ किया जा रहा था।
खाद्य सुरक्षा प्रशासन जिला की हालिया सघन जांच और प्रयोगशाला से आई रिपोर्टों ने होटल प्रबंधन के इन दावों की पूरी तरह हवा निकाल दी है। कलेक्टर शिवम वर्मा के मार्गदर्शन में हुई इस कार्रवाई के बाद अब मिलावटखोरों पर शिकंजा कसना तय माना जा रहा है।
प्रयोगशाला से प्राप्त आधिकारिक जांच रिपोर्ट के मुताबिक, पूर्व में सयाजी होटल से कुल 8 खाद्य पदार्थों के सैंपल जांच के लिए भेजे गए थे। जांच परिणाम आने पर इनमें से 5 नमूने अमानक और असुरक्षित पाए गए हैं। होटल के किचन से लिए गए पिस्ता कतरन और मूंगफली दाना के 2 नमूने मानव उपभोग के लिए पूरी तरह असुरक्षित घोषित किए गए हैं।
इसके अतिरिक्त असली पनीर की जगह परोसा जा रहा सान्या मीडियम फैट एनालॉग पनीर, सामान्य पनीर और खोपरा बूरा के 3 नमूने अमानक स्तर के निकले हैं। होटल से लिए 8 नमूनों में से केवल रोस्टेड चना दाल, बारीक सौंफ और अजवाइन कुकीज ही मानक स्तर पर सही पाए गए।
दूसरी ओर, शहर में नकली एवं असुरक्षित घी खपाने के एक बड़े गिरोह पर भी खाद्य विभाग की गाज गिरी है। तलावली चंदा स्थित डुग्गू इंटरप्राइजेज पर छापे के दौरान लिए गए नमूनों की रिपोर्ट अत्यंत चौंकाने वाली आई है।
यहां से लिए गए श्रीमूल घी के 5, गौसन्त घी के 2, गूमर घी का 1 और श्री शुद्ध घी का 1 यानी कुल 9 नमूने सेहत के लिए असुरक्षित पाए गए हैं। इसी तरह लसूड़िया मोरी स्थित कृष इंटरप्राइजेज पर की गई कार्रवाई में वास्तु घी के सभी 7 नमूने असुरक्षित पाए गए।
शहर की कई नामचीन डेयरियां भी इस मिलावट के खेल में लिप्त पाई गई हैं। विजय नगर स्थित शिव शक्ति मिल्क एंड स्वीट्स सेंटर से लिए गए पनीर और घी के नमूने अमानक निकले हैं, हालांकि यहां के दूध और दही के सैंपल पास हो गए।
स्कीम नंबर 78 स्थित श्री कृष्णा दूध दही भंडार का दूध अमानक पाया गया। रंगवासा राऊ स्थित पाटीदार दूध डेयरी से लिया गया पनीर का नमूना अमानक स्तर का निकला, जबकि सुदामा नगर स्थित मां अंबे दूध दही एवं किराना के दूध और दही दोनों ही नमूने जांच में फेल होकर अवमानक पाए गए।
सीएम हेल्पलाइन पर मिली सूचनाओं के आधार पर कार्रवाई... सीएम हेल्पलाइन पर मिली सूचनाओं के आधार पर भी खाद्य सुरक्षा टीम ने त्वरित कार्रवाई की है। शिकायत के आधार पर यारी अड्डा बार का औचक निरीक्षण किया गया, जहां से सोयाबीन तेल, पनीर, आटा और तैयार ग्रेवी के सैंपल लेकर भोपाल स्थित राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला भेजे गए हैं।
निरीक्षण में बार के किचन में भारी गंदगी और खाद्य हैंडलर्स के मेडिकल सर्टिफिकेट गायब मिले, जिस पर प्रतिष्ठान को नोटिस थमा दिया गया है। इसी क्रम में बॉम्बे अस्पताल चौराहा स्थित जैन रेस्टोरेंट से तैयार कचौरी, समोसा, कचौरी-समोसा मसाला और पोहा के नमूने जांच के लिए जब्त किए गए हैं।
कलेक्टर शिवम वर्मा ने स्पष्ट किया है कि मिलावटखोरी के खिलाफ शून्य सहनशीलता की नीति अपनाई जा रही है। जांच में असुरक्षित और अमानक पाए गए सभी नमूनों के आधार पर संबंधित कारोबारियों और संस्थानों के विरुद्ध खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के तहत कानूनी कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन के इस कड़े रुख से मिलावट का कारोबार करने वाले समूहों में हड़कंप मच गया है।
संबंधित समाचार

हजारों करोड़ की बेशकीमती जमीन पर फिर कानूनी लड़ाई:34 साल पुराने मामले में डिवीजन बेंच जाएगा IDA

वीडियो देखिये, युवती ने पुलिसकर्मी को कैसे मारा थप्पड़:जयस के प्रदर्शन में हंगामा; टीआई पर एफआईआर की मांग को लेकर पहुंचे थे कार्यकर्ता

स्कूल के पास घर से मिला पटाखों का जखीरा:बिना लाइसेंस भंडारण पर केस दर्ज; पहले हो चुका है भीषण हादसा, 13 लोगों की हुई थी मौत

अस्पताल में ग्रीन कार्पेट बिछा देखकर नाराज हुए सिंधिया:हादसे के घायलों से मिले; पूछा- रात में शहर में कैसे आया ट्रक

इंसानियत हुई शर्मसार, कैंसर से हुई इंदौर की बेटी की मौत:अंतिम विदाई के लिए घर भी नहीं मिला; मकान मालिक ने नवरात्रि का हवाला देकर रोका, अस्पताल परिसर में हुईं अंतिम रस्में

ड्राई फ्रूट्स के नाम पर ऑनलाइन ठगी:रिटायर्ड कर्मचारी के खाते से उड़ाए लाखों रुपए; फेसबुक लिंक से ऑर्डर किया

कांग्रेस नेता और पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा का मंत्री कैलाश विजयवर्गीय पर तंज:बोले-पितृ पर्वत पर महामंडलेश्वर बन जाइए; भाजपा में ही सुनवाई नहीं हो रही

वीडियो देखिये, छात्र-छात्राओं से कथित अभद्रता का मामला गरमाया:निलंबित टीआई के खिलाफ आपराधिक प्रकरण दर्ज करने की मांग

रामलीला से पहले बेकाबू हुआ हाथी:महावत को पटक कर किया घायल; जान बचाकर भागे लोग

वीडियो देखिये, नक्सल मोर्चे पर मोर्चा संभालने वाली महिला कमांडो गरबा-डांडिया में थिरकीं:शहीद परिवारों ने भी लिया हिस्सा; पुलिस लाइन में पहली बार हुआ आयोजन

वीडियो देखिये, दुर्गा पूजा पंडाल में ऐसे मची भगदड़:बारिश के बीच पंडाल में घुसी सैकड़ों लोगों की भीड़, संकरे रास्ते में फंसे लोग, 19 की मौत, 25 घायल, सात गिरफ्तार

छेड़छाड़ की दो घटनाएं:गरबा खेल रही नाबालिग से बदसलूकी; घर में घुसकर महिला से अश्लील हरकत का आरोप

वीडियो देखिये, सनातन धर्म को हिंदुत्व से जोड़कर देखना उचित नहीं:जनता को जागरूक करेंगे: दिग्विजय सिंह; सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा से पहले उज्जैन पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री

वीडियो देखिये, ग्वालियर ट्रक हादसे पर सिंधिया सख्त:बोले- जिम्मेदारों पर हो कड़ी कार्रवाई; घायलों से अस्पताल में मिले केंद्रीय मंत्री

22 वर्षीय छात्र ने की आत्महत्या:फांसी लगाकर दी जान; गरबा देखकर लौटी मां और भाई ने देखा

पूर्व विधायक सुदर्शन गुप्ता की चुनरी यात्रा में दिखा शक्ति प्रदर्शन:राजनीतिक विरोधाभास भी आया नजर; मुख्यमंत्री पहुंचे तो मंच से गायब हुए मंत्री

भीषण सड़क हादसा:टाटा पंच और बाइक की आमने-सामने टक्कर; राइडर की मौके पर मौत, दो घायल

वीडियो देखिये, शहर के अनेक इलाकों में बारिश:मौसम हुआ सुहाना, गर्मी से मिली राहत

गरबे संग उठी भक्ति की तरंग:गुजराती गीतों पर मां की आराधना में थिरके कदम

मन की निर्मलता ही सच्ची साधना, सादगी, क्षमा और आत्मचिंतन का पर्व:शारदीय नवरात्रि; अष्टम दिवस; मां महागौरी का संदेश
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!