गुरुकृपा रेस्टोरेंट के सलाद में रेंगता मिला कीड़ा: राऊ में फेयरवेल पार्टी करने पहुंचे 12 लोगों का विरोध; संचालक ने आरोपों को बताया साजिश
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
स्वाद और भरोसे के नाम पर शहर के राऊ क्षेत्र स्थित गुरुकृपा वेज रेस्टोरेंट में ग्राहकों की सेहत से खिलवाड़ का गंभीर मामला सामने आया है। मेडिक्स कॉलेज के पास स्थित इस होटल में बुधवार शाम जनापाव से लौटकर फेयरवेल पार्टी मनाने पहुंचे 12 लोगों के समूह को परोसी गई सलाद की प्लेट में कीड़ा रेंगता हुआ मिला। दूषित खाना देखकर आक्रोशित ग्राहकों ने जब इसका वीडियो बनाकर आपत्ति दर्ज कराई, तो प्रबंधन सुधार करने के बजाय मामले को टालने में जुट गया।
पीड़ित मनोज गोस्वामी ने बताया कि शाम लगभग 7 से 8 बजे के बीच सभी साथी खाना खाने रुके थे। थाली में कीड़ा दिखाई देने पर जब उन्होंने रेस्टोरेंट संचालक से शिकायत की, तो उचित कार्रवाई के बजाय उनके दावे को ही खारिज कर दिया गया।
वहीं रेस्टोरेंट संचालक ने सफाई देते हुए कहा कि होटल में स्वच्छता का पूरा ध्यान रखा जाता है और कुछ लोग जान-बूझकर छवि खराब करने के लिए इस तरह के हथकंडे अपनाते हैं।
इस घटना के बाद से स्थानीय ग्राहकों में भारी असंतोष है। साथ ही खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठ रहे हैं कि आम जनता के स्वास्थ्य से जुड़े मामलों में सख्त चेकिंग अभियान क्यों नहीं चलाया जा रहा है।
संबंधित समाचार

जहरीली शराब केस में तीन बरी:रतलाम में कोर्ट ने कहा- पुलिस की जांच में खामियां

बायपास पर DRI का बड़ा एक्शन:करोड़ों की एम्फेटामाइन के साथ तस्कर गिरफ्तार; बस में बैठा था आरोपी, सलवार सूट के अंदर छिपाकर रखी थी 2 किलो से ज्यादा ड्रग्स

IRCTC केस:लालू, तेजस्वी और राबड़ी समेत 9 पर आरोप तय;7 आरोपी बरी, अगली सुनवाई 3 अक्टूबर को

खड़े हनुमानजी पर प्रशासन का यू-टर्न:बिना सहमति नहीं हटेगी प्रतिमा

10 बाय 10 के चबूतरे पर बैठकर पढ़ रहे नौनिहाल

आरोपियों पर उम्रकैद व फांसी की धाराओं में कार्रवाई की जाएगी:जहरीली शराब कांड पर बोले सीएम डॉ. मोहन यादव

बीजेपी नेत्री के बेटे पर चल रहे रेप केस को वापस लेने का दबाव:हेलमेट पहने आरोपी ने रोका; कहा- प्रकरण वापस नहीं लिया तो अगली बार समझाने नहीं आऊंगा

दुबई में सनपाल का रिमोट:जबलपुर में गुरुमुख का नेटवर्क; अब ईडी की बारी कब

घर में घुसकर मां-बेटी पर धारदार हथियार से हमला:मां की मौत; बेटी गंभीर, 4 साल की बच्ची सुरक्षित बाहर निकली तो हुआ खुलासा

जिलाबदर किया नहीं, केवल थाने में हाजिरी:हो गई चंदर की हत्या

इस फोरलेन पर अब NHAI संभालेगा टोल:मेंटेनेंस के लिए भी शुरू हुई टेंडर प्रक्रिया

600 दुकानों वाले अपोलो टॉवर समेत रेस्टोरेंट,शोरूम हॉस्टल, प्रिंटिंग प्रेस और कोचिंग पर सीलिंग की हुई कार्रवाई

मुआवजे के दस्तावेज बनाने पटवारी मांग रहा था रिश्वत:रुपए लेते लोकायुक्त ने दबोचा

मठ के एक पते से 40 पासपोर्ट जारी:बांग्लादेशी नागरिकों को भारतीय बनाने वाले गिरोह का खुलासा

थाली में कीड़े कमरों में चूहे:सेज यूनिवर्सिटी हॉस्टल की बदइंतजामी पर चार घंटे आंदोलन

एडिशनल डीसीपी को दिया धक्का 14 नामजद समेत अन्य पर केस दर्ज:रिमूवल कार्रवाई के विरोध में हंगामा

विवाद में फायर ब्रांड नेता की एंट्री:सीएम डाॅ. मोहन यादव को लिखा पत्र; मंदिर को बचाते हुए विकास कार्य आगे बढ़ाने का सुझाया रास्ता

मुक्तिधामों में बदहाली:अफसरों की शह पर चल रही अवैध वसूली

अब 225 करोड़ से बदलेगा बैगा बहुल 100 गांवों का चेहरा:सीएम डाॅ. मोहन यादव ने पीड़ित परिवारों को दी 2-2 लाख की मदद

मुक्ति की राह खुली:6000 से ज्यादा प्लॉटधारकों का फूटा गुस्सा; सैकड़ों लोग आईडीए कार्यालय पहुंचे; CEO ने लिखित आश्वासन दिया-अक्टूबर के दूसरे सप्ताह या उससे पहले बैठक
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!