वाहन में मवेशियों के साथ ऐसी क्रूरता: बजरंग दल ने पकड़े इतने 5 वाहन; नहीं मिले दस्तावेज, FIR दर्ज
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शहर के लसूड़िया थाना क्षेत्र में शनिवार रात मवेशियों से भरे पांच आयशर वाहनों को लेकर जमकर हंगामा हुआ। बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने वाहनों को रोककर आरोप लगाया कि मवेशियों को क्रूरता पूर्वक ठूंस-ठूंसकर ले जाया जा रहा था। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और सभी वाहनों को जब्त कर लिया। मामले में वाहन चालकों और अन्य आरोपियों के खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम के तहत एफआईआर दर्ज की गई है।
घटना बायपास स्थित एक्जोटिका होटल के सामने ब्रिज के ऊपर की बताई जा रही है। बजरंग दल के कार्यकर्ता महेंद्र मोरी निवासी ग्राम कदवाली खुर्द की शिकायत पर पुलिस ने कार्रवाई की। शिकायत में बताया गया कि रात करीब 8:15 बजे पांच अलग-अलग आयशर वाहन संदिग्ध स्थिति में गुजर रहे थे।
इन वाहनों के नंबर MP09-GJ8684, MH18-BG7265, MH24-AU2625, MH18-BG7807 और MH18-BH6565 बताए गए हैं। कार्यकर्ताओं का आरोप है कि जब उन्होंने वाहनों को रोकने का प्रयास किया तो चालक वाहन भगाने लगे। कुछ दूरी तक पीछा करने के बाद वाहनों को रोका गया।
वाहनों की जांच करने पर उनमें बड़ी संख्या में मवेशी भरे हुए मिले। आरोप है कि जानवरों को बेहद तंग स्थिति में बिना पर्याप्त हवा और जगह के ठूंसकर ले जाया जा रहा था। कई मवेशियों की हालत खराब बताई गई। इस दौरान मौके पर काफी देर तक हंगामे की स्थिति बनी रही।
सूचना पर पहुंची लसूड़िया थाना पुलिस ने सभी वाहनों को कब्जे में ले लिया। पुलिस के अनुसार वाहन चालकों से मवेशियों के परिवहन से संबंधित वैध दस्तावेज मांगे गए, लेकिन वे आवश्यक कागजात प्रस्तुत नहीं कर सके। इसके बाद पुलिस ने शकील खान, जाकिर खान, जावेद खान, सईद खान और अन्य के खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया।
जब्त किए गए मवेशियों को नगर निगम के हवाले कर सुरक्षित स्थान पर भेजा गया है। पुलिस अब यह जांच कर रही है कि मवेशियों को कहां से लाया जा रहा था और उन्हें कहां ले जाया जा रहा था। साथ ही परिवहन में नियमों का उल्लंघन हुआ या नहीं, इसकी भी पड़ताल की जा रही है। घटना के बाद इलाके में काफी देर तक तनावपूर्ण माहौल बना रहा। पुलिस का कहना है कि पूरे मामले की जांच जारी है और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
संबंधित समाचार

राजघराना संपत्ति विवाद:इनकी आपत्ति पर सुनवाई; इस तारीख को पेश करने होंगे सबूत

चर्चित हत्याकांड में फैसला:प्रेमी और प्रेमिका को मिली फांसी की सजा; कोर्ट में आरोपी बोली- मेरी बच्चियों का ध्यान रखना

मेन रोड पर बिना अनुमति पंडाल लगाने पर हाईकोर्ट सख्त:डीसीपी को किया तलब; अदालत ने पूछा- जब मंजूरी नहीं ली तो सड़क कैसे ब्लॉक हुई?

चार महीने से ज्वाइनिंग का इंतजार:अपर कलेक्टर को संभागायुक्त का नोटिस; तीन दिन में जवाब देने के निर्देश

देखिए वीडियो, शराब पीकर गाली-गलौज और महिलाओं पर अभद्र टिप्पणी करने का आरोप:रहवासियों ने थाने में की शिकायत

आईडीए की इस स्कीम से मुक्त होंगे इतने हजार प्लॉटधारक!:मुख्यमंत्री से होगी जल्द चर्चा, विधायक की पीड़ितों के साथ बेैठक के बाद आंदोलन स्थगित

नए नल कनेक्शन पर रोक:कॉलोनियों को भी नहीं मिलेगा नर्मदा का बल्क कनेक्शन; कम बारिश के बीच नगर निगम का फैसला

देखिए वीडियो, दीपावली से पहले लाड़ली बहनों को तोहफा:सीएम डाॅ. मोहन यादव ने जारी की योजना की किस्त

करोड़पति हेड कांस्टेबल बेनकाब:लोकायुक्त इंदौर-उज्जैन पुलिस की छापेमारी

प्लॉट और फ्लैट के नाम पर 72 लाख की चपत:एरोड्रम में रजिस्ट्री के नाम पर धोखाधड़ी; दोस्त का दिया चेक हो गया बाउंस, फेसबुक लिंक से भी ठगी

12.33 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ पकड़े गए तस्कर का साथी भी हुआ गिरफ्तार:रिषभ से पूछताछ में मयंक उर्फ कृष्णा के नाम का खुलासा

सज्जन वर्मा ने नशे के धंधे पर मंत्री कैलाश विजयवर्गीय को दी नसीहत:पद से इस्तीफा दे दो; दोनों मिलकर लड़ेंगे जनता की लड़ाई

सिंधिया राजघराने की 41 हजार करोड़ की संपत्ति का विवाद फिर उलझ गया

मेट्रोपॉलिटन सिटी में बदल रहा है मालवा:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा- सिंहस्थ 2028 के लिहाज से इंदौर-उज्जैन में होटल सुविधाएं जरूरी

माता और महाकाल के जयघोष के साथ महाप्रसादी का वितरण:नवरात्रि महापर्व के पावन अवसर पर 10 दिवसीय महोत्सव

राजस्थानी संस्कृति की झलक:बालिकाओं ने गरबा और नृत्य से दिखाई

इस योजना में जुड़ सकते हैं नए नाम:फिर खुल सकता है पोर्टल; मंत्री ने दिया बड़ा बयान, छूटी हुई महिलाओं की संख्या का आकलन करने के निर्देश

‘खम्मा रे खम्मा’ की धुन पर झूमे गरबा प्रेमी

मां कूष्मांडा:एक मुस्कान; जो अंधकार को सृष्टि में बदल देती है

स्कूली बालिकाओं का किया गया निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण:शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय संयोगितागंज में फैमिली प्लानिंग एसोसिएशन ऑफ इंडिया का आयोजन
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!