खबर
Top News

नौ साल बाद होंगे छात्रसंघ चुनाव: सितंबर में मतदान की तैयारी; हाईकोर्ट में सरकार ने दिया आश्वासन

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

03 अगस्त 2026, 6:16 pm
शेयर करें:
नौ साल बाद होंगे छात्रसंघ चुनाव

खुलासा फर्स्ट, जबलपुर।
मध्यप्रदेश के कॉलेजों और विश्वविद्यालयों में करीब नौ साल बाद एक बार फिर छात्रसंघ चुनाव की प्रक्रिया शुरू होने जा रही है। राज्य सरकार ने हाईकोर्ट को बताया है कि शैक्षणिक सत्र 2026-27 के दौरान सितंबर 2026 में छात्रसंघ चुनाव कराए जाएंगे। सरकार के इस आश्वासन के बाद हाईकोर्ट ने चुनाव कराने की मांग को लेकर दायर जनहित याचिका का निपटारा कर दिया।

प्रदेश में लंबे समय से छात्रसंघ चुनाव नहीं होने का मामला हाईकोर्ट पहुंचा था। जबलपुर निवासी छात्र अदनान अंसारी ने जनहित याचिका दायर कर कॉलेजों और विश्वविद्यालयों में छात्रसंघ चुनाव कराने की मांग की थी। याचिका पर एक्टिंग चीफ जस्टिस विवेक रूसिया और जस्टिस प्रदीप मित्तल की डिवीजन बेंच ने सुनवाई की।

कोर्ट ने कहा था- केवल आश्वासन से नहीं चलेगा काम
मामले की करीब तीन सप्ताह पहले हुई सुनवाई के दौरान हाईकोर्ट ने राज्य सरकार और उच्च शिक्षा विभाग के रवैये पर सख्ती दिखाई थी। कोर्ट ने स्पष्ट किया था कि छात्रसंघ चुनाव को लेकर केवल आश्वासन देने या अलग-अलग कारण बताने से काम नहीं चलेगा। सरकार को चुनाव कराने का स्पष्ट समय बताना होगा।

इसके साथ ही हाईकोर्ट ने सरकार को शैक्षणिक कैलेंडर पेश करने और छात्रसंघ चुनाव की पूरी कार्ययोजना प्रस्तुत करने के निर्देश दिए थे। कोर्ट जानना चाहता था कि चुनाव किस समय और किस प्रक्रिया के तहत कराए जाएंगे।

सितंबर में चुनाव कराने की सरकार ने दी जानकारी
हाईकोर्ट के निर्देश के बाद राज्य सरकार की ओर से बताया गया कि शैक्षणिक सत्र 2026-27 में सितंबर महीने में छात्रसंघ चुनाव कराए जाएंगे। सरकार के इस जवाब और चुनाव कराने के आश्वासन को देखते हुए कोर्ट ने जनहित याचिका का निपटारा कर दिया।

कॉलेज-यूनिवर्सिटी की राजनीति में लौटेगी चुनावी हलचल
करीब नौ साल बाद छात्रसंघ चुनाव होने से प्रदेश के कॉलेजों और विश्वविद्यालयों में छात्र राजनीति एक बार फिर सक्रिय होने की संभावना है। चुनाव की घोषणा के बाद छात्र संगठनों की गतिविधियां भी तेज हो सकती हैं। अब उच्च शिक्षा विभाग की ओर से चुनाव की विस्तृत समय-सारिणी और प्रक्रिया जारी होने का इंतजार रहेगा।

संबंधित समाचार

STF की बड़ी कार्रवाई
Top News

STF की बड़ी कार्रवाई:फर्जी पासपोर्ट मामले में पांचवीं गिरफ्तारी; एजेंट पकड़ाया

about 7 hours ago
लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई
Top News

लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई:बाबू रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

about 8 hours ago
वरिष्ठ पत्रकार ने मोटर वाहन कानून में संशोधन का प्रस्ताव भेजा
Top News

वरिष्ठ पत्रकार ने मोटर वाहन कानून में संशोधन का प्रस्ताव भेजा:लोकसभा की याचिका समिति के समक्ष उठाई ये मांग

about 8 hours ago
किसानों का धरना दूसरे दिन भी जारी
Top News

किसानों का धरना दूसरे दिन भी जारी:बोले- रोक नहीं हटी तो अर्धनग्न प्रदर्शन

about 8 hours ago
भीषण सड़क हादसा
Top News

भीषण सड़क हादसा:पति-पत्नी और दो बच्चों की मौत; रिक्शे से टकराया वाहन, ट्रक ने कुचला

about 8 hours ago
‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम के लिए कई रास्तों पर नो व्हीकल जोन
Top News

‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम के लिए कई रास्तों पर नो व्हीकल जोन:इन क्षेत्रों तक वाहनों की आवाजाही प्रभावित

about 8 hours ago
50 लाख से अधिक पट्टाधारकों की निःशुल्क रजिस्ट्री
Top News

50 लाख से अधिक पट्टाधारकों की निःशुल्क रजिस्ट्री:प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर आज शुरू होगा सेवा-संकल्प अभियान

about 8 hours ago
ग्रामीण परिवारों को मुफ्त पंजीयन के साथ मिलेगा संपत्ति का असली हक
Top News

ग्रामीण परिवारों को मुफ्त पंजीयन के साथ मिलेगा संपत्ति का असली हक:मध्य प्रदेश सरकार का ऐतिहासिक कदम

about 9 hours ago
EOW की बड़ी कार्रवाई
Top News

EOW की बड़ी कार्रवाई:सहकारी समिति प्रभारी के ठिकानों पर मारा छापा; आय से 4 गुना अधिक संपत्ति मिली

about 9 hours ago
संपत्ति विवाद में दो भाइयों के बीच मारपीट
Top News

संपत्ति विवाद में दो भाइयों के बीच मारपीट:कांग्रेस नेता पर छोटे भाई और बहू से मारपीट का आरोप

about 9 hours ago
गणेशोत्सव जुलूस में हत्या के बाद डीजे पर पुलिस का शिकंजा
Top News

गणेशोत्सव जुलूस में हत्या के बाद डीजे पर पुलिस का शिकंजा:बिना अनुमति साउंड बजाने वालों पर केस

about 9 hours ago
आईडीए पर किसानों का रातभर धरना
Top News

आईडीए पर किसानों का रातभर धरना:अहिल्या पथ रद्द करने की मांग

about 9 hours ago
देखिए वीडियो
Top News

देखिए वीडियो:इनको मिली पहली फ्री रजिस्ट्री; मुख्यमंत्री बोले...आज गांवों में दिवाली-दशहरा; इतने लाख ग्रामीण संपत्तियों के पंजीयन का लक्ष्य

about 9 hours ago
भाजपा अध्यक्ष के स्वागत की तैयारियां तेज
Top News

भाजपा अध्यक्ष के स्वागत की तैयारियां तेज:नेताओं ने रैली मार्ग का किया निरीक्षण

about 9 hours ago
जूनी इंदौर के सिद्ध मंदिर की कहानी
Top News

जूनी इंदौर के सिद्ध मंदिर की कहानी:पोटली वाले चिंतामण गणेश

about 9 hours ago
जहरीली शराबकांड में 36 मौतों पर एफआईआर
Top News

जहरीली शराबकांड में 36 मौतों पर एफआईआर:दोष सिद्ध हुआ तो उम्रकैद से फांसी तक की सजा

about 9 hours ago
मोमोज दुकानदार पर हमला
Top News

मोमोज दुकानदार पर हमला:शराब के लिए रुपए नहीं देने पर बदमाशों ने की मारपीट; खौलता तेल ऊपर फेंका

about 9 hours ago
आज महाकाल की नगरी जगमगा उठेगी पच्चीस लाख दीपकों से
Top News

आज महाकाल की नगरी जगमगा उठेगी पच्चीस लाख दीपकों से:प्रधानमंत्री मोदी को आशीर्वाद के लिए होगा ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम

about 10 hours ago
ऑटो चालकों की मनमानी पर यातायात पुलिस की लगाम
Top News

ऑटो चालकों की मनमानी पर यातायात पुलिस की लगाम:नियमों के साथ सवारियों से अच्छे व्यवहार की भी हिदायत

about 10 hours ago
‘दीये जलाने से फुर्सत मिले तो जमीनी हालत भी देखिए’
Top News

‘दीये जलाने से फुर्सत मिले तो जमीनी हालत भी देखिए’:इस नेता ने प्रदेश सरकार पर साधा निशाना

about 10 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!