खबर
Top News

12 साल तक एक साल के ठेके पर चलता रहा सिक्योरिटी गार्डों की सप्लाई का खेल: 2014 में प्राणी संग्रहालय की सुरक्षा के लिए दिया था ठेका

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

30 अक्टूबर 2026, 4:31 pm
शेयर करें:
12 साल तक एक साल के ठेके पर चलता रहा सिक्योरिटी गार्डों की सप्लाई का खेल

पूरे नगर निगम में होती रही कर्मचारियों की नियुक्ति, 2016 से 2026 तक छह करोड़ से अधिक का भुगतान

चिंटू चौकसे ने दस्तावेजों के साथ उठाए सवाल, 180 दिन की निविदा वैधता के बावजूद जारी रहा अनुबंध; लोकायुक्त में शिकायत की तैयारी

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
नगर निगम में अब सिक्योरिटी गार्डों की नियुक्ति का मामला विवादों में आ गया है। शहर कांग्रेस अध्यक्ष चिंटू चौकसे ने दस्तावेजों के आधार पर आरोप लगाया है कि वर्ष 2014 में प्राणी संग्रहालय की सुरक्षा के लिए एक साल के लिए दिया गया ठेका 12 साल तक पूरे नगर निगम में इस्तेमाल होता रहा।

जिस एजेंसी को सीमित कार्य और अवधि के लिए ठेका दिया गया था, उसी के माध्यम से निगम के विभिन्न विभागों, जोनल कार्यालयों और आयोजनों के लिए सुरक्षा गार्ड, गनमैन और सुपरवाइजर उपलब्ध कराए जाते रहे।

चौकसे के मुताबिक वर्ष 2016 से 2026 के बीच एजेंसी को 6 करोड़ रुपए से अधिक का भुगतान किया गया, जबकि मूल स्वीकृत कार्य का भुगतान महज 28.35 लाख रुपए बनता था।

पत्रकारों से चर्चा में चौकसे ने बताया कि वर्ष 2014 में नगर निगम ने सुरक्षा गार्ड, गनमैन और सुपरवाइजर उपलब्ध कराने के लिए आशापुरी सिक्योरिटी सर्विस, शेखर रेसीडेंसी, स्कीम नंबर 54, विजय नगर को ठेका दिया था।

महापौर परिषद के संकल्प क्रमांक 274, दिनांक 13 अगस्त 2014 के तहत सुरक्षा गार्ड के लिए 5270 रुपए और गनमैन व सुपरवाइजर के लिए 5550 रुपए प्रतिमाह की दर स्वीकृत की गई थी।

चौकसे के अनुसार 2014 के फैसले के आधार पर एजेंसी के साथ अनुबंध 25 अगस्त 2016 को किया गया। इसमें स्पष्ट रूप से प्राणी संग्रहालय के लिए कम से कम 30 सुरक्षा गार्ड, चार गनमैन और दो सुपरवाइजर उपलब्ध कराने का प्रावधान था।

रात की प्रत्येक शिफ्ट में दो गनमैन रखने, उनके हथियार, कारतूस और लाइसेंस की व्यवस्था करने की जिम्मेदारी भी एजेंसी की थी।

प्राणी संग्रहालय का ठेका, पूरे निगम में सप्लाई... चौकसे ने सवाल उठाया कि प्राणी संग्रहालय के लिए किए गए अनुबंध को निगम के अन्य विभागों और जोनल कार्यालयों में कर्मचारियों की आपूर्ति का आधार कैसे बना लिया गया?

वर्ष 2016 में जिंसी स्थित नगर निगम की नई वर्कशॉप की सुरक्षा के लिए तत्कालीन आयुक्त ने इसी एजेंसी से कर्मचारी लेने की स्वीकृति दी थी। इसके बाद इसी स्वीकृति के आधार पर 2026 तक एजेंसी से मैनपावर लिया जाता रहा और भुगतान भी किया जाता रहा।

उन्होंने अनुबंध की शर्त क्रमांक 39 का हवाला देते हुए कहा कि निविदा की वैधता 180 दिन निर्धारित थी। इसके बावजूद इतनी सीमित अवधि की निविदा के आधार पर वर्षों तक काम लिया जाना गंभीर सवाल खड़े करता है।

छह करोड़ भुगतान, नए टेंडर की नोटशीट भी बेअसर... चौकसे के मुताबिक वर्ष 2016 से 2026 तक एजेंसी को 6 करोड़ रुपए से अधिक का भुगतान किया गया। जबकि मूल स्वीकृत कार्य और निर्धारित अवधि के हिसाब से भुगतान 28.35 लाख रुपए होना था।

इस दौरान एजेंसी से निगम के विभिन्न विभागों के अलावा आयोजनों और कार्यक्रमों के लिए भी मैनपावर लिया जाता रहा। एजेंसी के संचालक देवेंद्र सिंह चौहान बताए गए हैं। उन्होंने बताया कि इस पूरे मामले में एक बार तत्कालीन अपर आयुक्त मनोज कुमार पाठक ने नए सिरे से टेंडर जारी कर एजेंसी नियुक्त करने की प्रक्रिया शुरू करने के लिए नोटशीट लिखी थी, लेकिन उस पर भी अमल नहीं हुआ।

कई अधिकारियों की भूमिका पर उठाए सवाल... चौकसे ने तत्कालीन अपर आयुक्तों रोहन सक्सेना, वीरभद्र शर्मा, संदीप सोनी, रजनीश कसेरा, एस. कृष्ण चैतन्य, ऋषभ गुप्ता, मनोज कुमार चौरसिया, देवघर दरवई और रोहित सिसोनिया सहित अन्य अधिकारियों की भूमिका पर सवाल उठाए।

उन्होंने प्राणी संग्रहालय प्रभारी डॉ. उत्तम यादव के साथ लोकेंद्र सिंह सोलंकी, राम गुप्ता, हिमांशु सिंह, सुमित अस्थाना, मनीष पांडे, प्रकाश नागर, लता अग्रवाल, भूपेंद्र सिंह सिसोदिया, आशुतोष यादव और कमलेश त्रिवेदी का भी उल्लेख किया।

चौकसे का आरोप है कि इतने वर्षों तक नए सिरे से निविदा प्रक्रिया नहीं अपनाई गई और एक ही एजेंसी को लगातार काम मिलता रहा। कांग्रेस अब इस पूरे मामले की शिकायत लोकायुक्त पुलिस से करेगी। साथ ही संबंधित अधिकारियों के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत कार्रवाई की मांग की जाएगी।

संबंधित समाचार

ब्लैकमेलर-दुष्कर्मी शाहरुख के भाई डॉलर को फर्श पर बैठाकर भरवाया डोजियर
Top News

ब्लैकमेलर-दुष्कर्मी शाहरुख के भाई डॉलर को फर्श पर बैठाकर भरवाया डोजियर:10 वाहनों में तोड़फोड़ करने वाले बदमाश भी हुए तलब

12 minutes ago
कन्यादान योजना में करोड़ों के घोटाले का मामला
Top News

कन्यादान योजना में करोड़ों के घोटाले का मामला:पूर्व मंत्री के रिश्तेदार की 5.37 करोड़ की संपत्ति ED ने की अटैच

14 minutes ago
तेज रफ्तार दुग्ध वाहन ने बाइक को मारी टक्कर
Top News

तेज रफ्तार दुग्ध वाहन ने बाइक को मारी टक्कर:मां-बेटी की मौत; अस्पताल जा रहे थे दोनों

39 minutes ago
भाजपा की पदयात्रा के दौरान आम लोग हुए परेशान
Top News

भाजपा की पदयात्रा के दौरान आम लोग हुए परेशान:मजदूर की दिहाड़ी छूटी; बोला- शाम को परिवार क्या खाएगा, बुखार से तपते बच्चे के लिए रास्ता मांगता रहा पिता, 6 घंटे लगा महाजाम

about 1 hour ago
बालाघाट की आंखें नम
Top News

बालाघाट की आंखें नम:यादों में रहेंगे आईपीएस आदित्य मिश्रा

about 1 hour ago
भीषण सड़क हादसा
Top News

भीषण सड़क हादसा:यात्री बस और कार की आमने-सामने भिड़ंत; महिला सहित 3 की मौत, बच्ची गंभीर घायल

about 1 hour ago
मिलावट की शंका में 341 किलो खाद्य सामग्री जब्त
Top News

मिलावट की शंका में 341 किलो खाद्य सामग्री जब्त:दीपावली से पहले खाद्य सुरक्षा प्रशासन की बड़ी कार्रवाई

about 1 hour ago
इंदौर की सियासत में सड़क पर शक्ति प्रदर्शन
Top News

इंदौर की सियासत में सड़क पर शक्ति प्रदर्शन:भाजपा का राष्ट्रवाद और कांग्रेस का वोट-अधिकार विमर्श आमने-सामने

about 1 hour ago
तीन साल का तेंदुआ वायरल फीवर की चपेट में
Top News

तीन साल का तेंदुआ वायरल फीवर की चपेट में:48 घंटे डॉक्टरों की निगरानी में रहेगा

about 2 hours ago
स्वामित्व योजना ने पकड़ी रफ्तार
Top News

स्वामित्व योजना ने पकड़ी रफ्तार:सात बर्खास्त पटवारियों की हुई वापसी; कलेक्टर ने निरस्त किया सेवा समाप्ति का आदेश

about 2 hours ago
घायल तेंदुआ पाइप में दुबका रेस्क्यू टीम का पिंजरा खाली
Top News

घायल तेंदुआ पाइप में दुबका रेस्क्यू टीम का पिंजरा खाली:करवा चौथ का हवाला देकर लौटी रालामंडल टीम पर उठे सवाल

about 2 hours ago
बद्रीनाथ से देहरादून जा रहा हेलिकॉप्टर क्रैश
Top News

बद्रीनाथ से देहरादून जा रहा हेलिकॉप्टर क्रैश:पायलट सहित 6 लोग थे सवार; पहाड़ी पर रेस्क्यू टीम रवाना

about 2 hours ago
मालवा एक्सप्रेस से दिल्ली भेजा मुख्य निर्वाचन आयुक्त का पोस्टर-पुतला
Top News

मालवा एक्सप्रेस से दिल्ली भेजा मुख्य निर्वाचन आयुक्त का पोस्टर-पुतला:रेलवे पार्सल से कराई बकायदा बुकिंग

about 2 hours ago
पुल के नीचे नाले में मिला युवक का शव
Top News

पुल के नीचे नाले में मिला युवक का शव:पास में खड़ी मिली बाइक; बेटे को देखकर बेहोश हुए पिता, अस्पताल में भर्ती

about 2 hours ago
आदि कैलाश पर गए युवक की सांस रुकने से हुई मौत
Top News

आदि कैलाश पर गए युवक की सांस रुकने से हुई मौत:दोस्तों के साथ दर्शन करने पहुंचा था 27 वर्षीय तिलक

about 2 hours ago
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने किया ‘आधुनिक एनीमिया विज्ञान’ का विमोचन
Top News

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने किया ‘आधुनिक एनीमिया विज्ञान’ का विमोचन:लेखक डॉ. एके द्विवेदी की सराहना

about 3 hours ago
दवाओं के मनमाने दाम पर सवाल
Top News

दवाओं के मनमाने दाम पर सवाल:मरीज इलाज कराए या जेब बचाए

about 3 hours ago
करवा चौथ के बाद पति-पत्नी ने की आत्महत्या
Top News

करवा चौथ के बाद पति-पत्नी ने की आत्महत्या:फांसी लगाकर दी जान; रात में साथ खोला था व्रत

about 3 hours ago
एमडी ड्रग्स और ब्राउन शुगर के साथ तीन तस्कर पकड़ाए
Indore

एमडी ड्रग्स और ब्राउन शुगर के साथ तीन तस्कर पकड़ाए

about 3 hours ago
मौत को गले लगाने जा रही बेसहारा महिला के लिए देवदूत बनी संस्था महाकाल सेवा फाउंडेशन
Top News

मौत को गले लगाने जा रही बेसहारा महिला के लिए देवदूत बनी संस्था महाकाल सेवा फाउंडेशन

about 3 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!