स्वामित्व योजना ने पकड़ी रफ्तार: सात बर्खास्त पटवारियों की हुई वापसी; कलेक्टर ने निरस्त किया सेवा समाप्ति का आदेश
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
जिले में स्वामित्व योजना के धीमे क्रियान्वयन को लेकर प्रशासन की सख्ती के बाद अब काम में तेजी देखने को मिल रही है।
योजना के तहत रोजाना रजिस्ट्रियां शुरू होने के बाद कलेक्टर शिवम वर्मा ने बड़ा फैसला लेते हुए सांवेर तहसील के सात प्रोबेशनर पटवारियों को दोबारा सेवा में बहाल कर दिया है। करीब 15 दिन पहले काम में देरी के चलते इन पटवारियों की सेवाएं समाप्त कर दी गई थीं।
कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा था
दरअसल, स्वामित्व योजना में इंदौर जिले की प्रगति काफी धीमी थी और शुरुआत में एक भी रजिस्ट्री नहीं हो पाई थी।
इसी को लेकर प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए सात पटवारियों पर कार्रवाई की थी।
इस फैसले के विरोध में पटवारी संघ ने आपत्ति दर्ज कराई थी और कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा था।
बहाली के लिए आवेदन प्रस्तुत किया
आंदोलन समाप्त होने के बाद पटवारियों ने काम पर लौटकर योजना के क्रियान्वयन में तेजी दिखाई। इसके बाद बर्खास्त पटवारियों ने कलेक्टर के समक्ष बहाली के लिए आवेदन प्रस्तुत किया।
उन्होंने अपने प्रतिवेदन में स्पष्ट किया कि वे व्यक्तिगत लापरवाही के कारण काम से पीछे नहीं हटे थे, बल्कि प्रांतीय पटवारी संघ के आह्वान पर प्रदेशव्यापी आंदोलन में शामिल हुए थे।
लिखित आश्वासन दिया
पटवारियों ने भविष्य में पूरी ईमानदारी और जिम्मेदारी से सरकारी कार्य करने का लिखित आश्वासन भी दिया। उन्होंने प्रशासन से अपनी गलती के लिए माफी मांगते हुए सेवा में वापस लेने का अनुरोध किया।
सांवेर एसडीएम की अनुशंसा पर कलेक्टर शिवम वर्मा ने पटवारियों के आवेदन स्वीकार कर लिए। इसके साथ ही 9 अक्टूबर को जारी सेवा समाप्ति का आदेश निरस्त करते हुए सभी सात पटवारियों की बहाली के निर्देश जारी कर दिए।
इन सात पटवारियों को मिली दोबारा जिम्मेदारी
बहाल किए गए पटवारियों में शैलेश राठौर, संजय रजक और सकलेंद्र सिंह भदौरिया, अदम्य त्रिपाठी, दीपा गुप्ता और रंजीत मंडलोई शामिल हैं। प्रशासन के इस फैसले को स्वामित्व योजना के काम में तेजी लाने और पटवारी संघ के साथ गतिरोध समाप्त करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
अब इन कर्मचारियों के सामने योजना का काम समय पर पूरा करने की जिम्मेदारी होगी।
संबंधित समाचार

कन्यादान योजना में करोड़ों के घोटाले का मामला:पूर्व मंत्री के रिश्तेदार की 5.37 करोड़ की संपत्ति ED ने की अटैच

तेज रफ्तार दुग्ध वाहन ने बाइक को मारी टक्कर:मां-बेटी की मौत; अस्पताल जा रहे थे दोनों

भाजपा की पदयात्रा के दौरान आम लोग हुए परेशान:मजदूर की दिहाड़ी छूटी; बोला- शाम को परिवार क्या खाएगा, बुखार से तपते बच्चे के लिए रास्ता मांगता रहा पिता, 6 घंटे लगा महाजाम

बालाघाट की आंखें नम:यादों में रहेंगे आईपीएस आदित्य मिश्रा

भीषण सड़क हादसा:यात्री बस और कार की आमने-सामने भिड़ंत; महिला सहित 3 की मौत, बच्ची गंभीर घायल

मिलावट की शंका में 341 किलो खाद्य सामग्री जब्त:दीपावली से पहले खाद्य सुरक्षा प्रशासन की बड़ी कार्रवाई

इंदौर की सियासत में सड़क पर शक्ति प्रदर्शन:भाजपा का राष्ट्रवाद और कांग्रेस का वोट-अधिकार विमर्श आमने-सामने

तीन साल का तेंदुआ वायरल फीवर की चपेट में:48 घंटे डॉक्टरों की निगरानी में रहेगा

घायल तेंदुआ पाइप में दुबका रेस्क्यू टीम का पिंजरा खाली:करवा चौथ का हवाला देकर लौटी रालामंडल टीम पर उठे सवाल

12 साल तक एक साल के ठेके पर चलता रहा सिक्योरिटी गार्डों की सप्लाई का खेल:2014 में प्राणी संग्रहालय की सुरक्षा के लिए दिया था ठेका

बद्रीनाथ से देहरादून जा रहा हेलिकॉप्टर क्रैश:पायलट सहित 6 लोग थे सवार; पहाड़ी पर रेस्क्यू टीम रवाना

मालवा एक्सप्रेस से दिल्ली भेजा मुख्य निर्वाचन आयुक्त का पोस्टर-पुतला:रेलवे पार्सल से कराई बकायदा बुकिंग

पुल के नीचे नाले में मिला युवक का शव:पास में खड़ी मिली बाइक; बेटे को देखकर बेहोश हुए पिता, अस्पताल में भर्ती

आदि कैलाश पर गए युवक की सांस रुकने से हुई मौत:दोस्तों के साथ दर्शन करने पहुंचा था 27 वर्षीय तिलक

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने किया ‘आधुनिक एनीमिया विज्ञान’ का विमोचन:लेखक डॉ. एके द्विवेदी की सराहना

दवाओं के मनमाने दाम पर सवाल:मरीज इलाज कराए या जेब बचाए

करवा चौथ के बाद पति-पत्नी ने की आत्महत्या:फांसी लगाकर दी जान; रात में साथ खोला था व्रत

एमडी ड्रग्स और ब्राउन शुगर के साथ तीन तस्कर पकड़ाए

मौत को गले लगाने जा रही बेसहारा महिला के लिए देवदूत बनी संस्था महाकाल सेवा फाउंडेशन

बद्रीनाथ धाम से लौट रहा हेलीकॉप्टर लापता:पायलट सहित 6 लोग हैं सवार; अचानक गायब हुई लोकेशन, तलाश में जुटी रेस्क्यू टीमें
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!