भीषण सड़क हादसा: यात्री बस और कार की आमने-सामने भिड़ंत; महिला सहित 3 की मौत, बच्ची गंभीर घायल
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, सीधी।
जिले में शुक्रवार दोपहर एक भीषण सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई। अमरपुर के बेहड़ा मोड़ के पास यात्री बस और कार की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई।
महिला सहित 3 की मौत
हादसे में कार सवार एक महिला और दो पुरुषों ने दम तोड़ दिया, जबकि कार में मौजूद पांच साल की बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
जानकारी जुटा रही पुलिस
चुरहट पुलिस के मुताबिक, हादसे में जान गंवाने वालों की पहचान मैहर जिले के देवरा निवासी अनिल तिवारी (35) और मनोरमा तिवारी (30) के रूप में हुई है।
तीसरे मृतक की पहचान फिलहाल नहीं हो सकी है। वहीं, घायल बच्ची का नाम रानी तिवारी (5) बताया गया है।
कार के अंदर खून से लथपथ रो रही थी बच्ची
प्रत्यक्षदर्शी विनय मिश्रा निवासी कुआं के अनुसार, हादसे के बाद सड़क पर तीन लोगों के शव पड़े थे। कार के अंदर खून से लथपथ बच्ची रो रही थी।
मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत डायल 112 और एंबुलेंस को सूचना दी। इसके बाद लोगों की मदद से बच्ची को कार से बाहर निकाला गया।
टक्कर इतनी भीषण कि कार के उड़ गए परखच्चे
हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और एंबुलेंस की टीम घटनास्थल पर पहुंची। दुर्घटना के बाद सड़क पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और उसके परखच्चे उड़ गए। यात्री बस का अगला हिस्सा भी डैमेज हुआ है। मौके पर मौजूद लोगों ने मृतक के शव को कपड़े से ढक दिया।
बच्ची की हालत गंभीर, अस्पताल में चल रहा इलाज
चुरहट अस्पताल में पदस्थ डॉक्टर अनूप सिंह के मुताबिक, हादसे में तीन लोगों की मौत हुई है। शुरुआती जानकारी के दौरान मृतकों के नाम और पते की पुष्टि नहीं हो पाई थी। घायल बच्ची ने अपना नाम रानी तिवारी बताया है।
उसकी हालत गंभीर बनी हुई है और अस्पताल में उपचार जारी है। पुलिस हादसे के कारणों और तीसरे मृतक की पहचान के संबंध में जानकारी जुटा रही है।
संबंधित समाचार

ब्लैकमेलर-दुष्कर्मी शाहरुख के भाई डॉलर को फर्श पर बैठाकर भरवाया डोजियर:10 वाहनों में तोड़फोड़ करने वाले बदमाश भी हुए तलब

कन्यादान योजना में करोड़ों के घोटाले का मामला:पूर्व मंत्री के रिश्तेदार की 5.37 करोड़ की संपत्ति ED ने की अटैच

तेज रफ्तार दुग्ध वाहन ने बाइक को मारी टक्कर:मां-बेटी की मौत; अस्पताल जा रहे थे दोनों

भाजपा की पदयात्रा के दौरान आम लोग हुए परेशान:मजदूर की दिहाड़ी छूटी; बोला- शाम को परिवार क्या खाएगा, बुखार से तपते बच्चे के लिए रास्ता मांगता रहा पिता, 6 घंटे लगा महाजाम

बालाघाट की आंखें नम:यादों में रहेंगे आईपीएस आदित्य मिश्रा

मिलावट की शंका में 341 किलो खाद्य सामग्री जब्त:दीपावली से पहले खाद्य सुरक्षा प्रशासन की बड़ी कार्रवाई

इंदौर की सियासत में सड़क पर शक्ति प्रदर्शन:भाजपा का राष्ट्रवाद और कांग्रेस का वोट-अधिकार विमर्श आमने-सामने

तीन साल का तेंदुआ वायरल फीवर की चपेट में:48 घंटे डॉक्टरों की निगरानी में रहेगा

स्वामित्व योजना ने पकड़ी रफ्तार:सात बर्खास्त पटवारियों की हुई वापसी; कलेक्टर ने निरस्त किया सेवा समाप्ति का आदेश

घायल तेंदुआ पाइप में दुबका रेस्क्यू टीम का पिंजरा खाली:करवा चौथ का हवाला देकर लौटी रालामंडल टीम पर उठे सवाल

12 साल तक एक साल के ठेके पर चलता रहा सिक्योरिटी गार्डों की सप्लाई का खेल:2014 में प्राणी संग्रहालय की सुरक्षा के लिए दिया था ठेका

बद्रीनाथ से देहरादून जा रहा हेलिकॉप्टर क्रैश:पायलट सहित 6 लोग थे सवार; पहाड़ी पर रेस्क्यू टीम रवाना

मालवा एक्सप्रेस से दिल्ली भेजा मुख्य निर्वाचन आयुक्त का पोस्टर-पुतला:रेलवे पार्सल से कराई बकायदा बुकिंग

पुल के नीचे नाले में मिला युवक का शव:पास में खड़ी मिली बाइक; बेटे को देखकर बेहोश हुए पिता, अस्पताल में भर्ती

आदि कैलाश पर गए युवक की सांस रुकने से हुई मौत:दोस्तों के साथ दर्शन करने पहुंचा था 27 वर्षीय तिलक

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने किया ‘आधुनिक एनीमिया विज्ञान’ का विमोचन:लेखक डॉ. एके द्विवेदी की सराहना

दवाओं के मनमाने दाम पर सवाल:मरीज इलाज कराए या जेब बचाए

करवा चौथ के बाद पति-पत्नी ने की आत्महत्या:फांसी लगाकर दी जान; रात में साथ खोला था व्रत

एमडी ड्रग्स और ब्राउन शुगर के साथ तीन तस्कर पकड़ाए

मौत को गले लगाने जा रही बेसहारा महिला के लिए देवदूत बनी संस्था महाकाल सेवा फाउंडेशन
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!