मिलावट की शंका में 341 किलो खाद्य सामग्री जब्त: दीपावली से पहले खाद्य सुरक्षा प्रशासन की बड़ी कार्रवाई
KHULASA FIRST
संवाददाता

बिना उचित पंजीयन संचालित श्री श्याम फूड एजेंसी की फैक्ट्री तत्काल प्रभाव से बंद कराई
खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
आयुक्त खाद्य सुरक्षा मध्य प्रदेश एवं नियंत्रक खाद्य व औषधि प्रशासन, मध्य प्रदेश मनोज पुष्प के निर्देशन तथा कलेक्टर शिवम वर्मा के मार्गदर्शन में खाद्य सुरक्षा प्रशासन इंदौर द्वारा दीपावली पर्व के दृष्टिगत घी, दुग्ध उत्पाद, मिठाई एवं नमकीन निर्माण इकाइयों का निरीक्षण किया गया।
इस दौरान 4 खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण कर 10 खाद्य नमूने जांच हेतु संग्रहित किए गए। ग्राम अहीरखेड़ी स्थित श्री श्याम फूड एजेंसी में मावे के निर्माण में मिलावट की शंका एवं खाद्य पदार्थों के निर्माण हेतु उपयुक्त श्रेणी का पंजीयन उपलब्ध नहीं पाए जाने पर खाद्य कारोबार तत्काल प्रभाव से बंद कराते हुए लगभग 341 किलोग्राम खाद्य सामग्री जब्त की गई।
यहां हुई निरीक्षण एवं नमूना संग्रहण की कार्रवाई
विनायक फूड एंड डेयरी इंडस्ट्रीज, ग्राम बढ़िया कीमा, नेमावर रोड अमन गोयल से लूज घी का 1 नमूना जांच हेतु संग्रहित किया गया। अग्नि डेयरी इंडस्ट्रीज, ग्राम धुलेट, नेमावर रोड से विजय गोयल के माध्यम से अग्नि घी, सपोरा घी एवं लूज बटर के कुल 3 नमूने जांच हेतु संग्रहित किए गए।
उक्त दोनों प्रतिष्ठानों से संग्रहित नमूनों को प्रयोगशाला भेजा जाएगा। परीक्षण रिपोर्ट प्राप्त होने के पश्चात नियमानुसार अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। इसी तरह श्री श्याम फूड एजेंसी, प्लॉट नंबर 19, ग्राम अहीरखेड़ी
के निरीक्षण में मावे का निर्माण होता पाया गया। मौके पर दूध से फैट निकालकर उसमें स्किम्ड मिल्क पावडर मिलाकर मावा तैयार किया जा रहा था। परिसर में वनस्पति तेल भी मिला, जिससे यह शंका हुई कि दूध से फैट निकालकर उसमें वनस्पति मिलाकर मावे का निर्माण किया जा रहा है।
निरीक्षण के दौरान खाद्य पदार्थों के निर्माण हेतु उपयुक्त श्रेणी का खाद्य पंजीयन भी उपलब्ध नहीं पाया गया। परिसर से मीठा मावा के 2 नमूने, वनस्पति का 1, सूजी का 1 एवं स्किम्ड मिल्क पावडर का 1, इस प्रकार कुल 5 नमूने जांच हेतु संग्रहित किए गए।
मिलावट की शंका के आधार पर लगभग 298 किलोग्राम मावा, 28 किलोग्राम वनस्पति एवं 15 किलोग्राम सूजी, कुल लगभग 341 किलोग्राम खाद्य सामग्री जब्त की गई। उपयुक्त श्रेणी का खाद्य पंजीयन उपलब्ध नहीं होने के कारण प्रतिष्ठान में खाद्य कारोबार तत्काल प्रभाव से बंद कराया गया।
निरीक्षण दल ने ग्राम अहीरखेड़ी स्थित श्री कुंज इंटरप्राइजेज में भी जांच की। यहां सोनपापड़ी का निर्माण एवं पैकिंग किया जाना पाया। यहां से सोनपापड़ी का 1 नमूना जांच हेतु संग्रहित किया गया। वहीं परिसर में पेस्ट कंट्रोल प्रमाण-पत्र उपलब्ध नहीं था।
खाद्य पदार्थों को पैलेट पर रखकर भंडारित नहीं किया जा रहा था तथा कर्मियों के चिकित्सकीय स्वास्थ्य प्रमाण-पत्र भी नहीं थे। परिसर में साफ-सफाई भी संतोषजनक नहीं पाई गई। उक्त कमियों के संबंध में प्रतिष्ठान संचालक को नोटिस जारी कर सुरक्षा एवं स्वच्छता संबंधी व्यवस्थाओं में सुधार हेतु आवश्यक निर्देश दिए गए। विभाग के अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि खाद्य सुरक्षा प्रशासन, इंदौर द्वारा दीपावली पर्व के दौरान निरीक्षण एवं नमूना संग्रहण की कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी।
संबंधित समाचार

ब्लैकमेलर-दुष्कर्मी शाहरुख के भाई डॉलर को फर्श पर बैठाकर भरवाया डोजियर:10 वाहनों में तोड़फोड़ करने वाले बदमाश भी हुए तलब

कन्यादान योजना में करोड़ों के घोटाले का मामला:पूर्व मंत्री के रिश्तेदार की 5.37 करोड़ की संपत्ति ED ने की अटैच

तेज रफ्तार दुग्ध वाहन ने बाइक को मारी टक्कर:मां-बेटी की मौत; अस्पताल जा रहे थे दोनों

भाजपा की पदयात्रा के दौरान आम लोग हुए परेशान:मजदूर की दिहाड़ी छूटी; बोला- शाम को परिवार क्या खाएगा, बुखार से तपते बच्चे के लिए रास्ता मांगता रहा पिता, 6 घंटे लगा महाजाम

बालाघाट की आंखें नम:यादों में रहेंगे आईपीएस आदित्य मिश्रा

भीषण सड़क हादसा:यात्री बस और कार की आमने-सामने भिड़ंत; महिला सहित 3 की मौत, बच्ची गंभीर घायल

इंदौर की सियासत में सड़क पर शक्ति प्रदर्शन:भाजपा का राष्ट्रवाद और कांग्रेस का वोट-अधिकार विमर्श आमने-सामने

तीन साल का तेंदुआ वायरल फीवर की चपेट में:48 घंटे डॉक्टरों की निगरानी में रहेगा

स्वामित्व योजना ने पकड़ी रफ्तार:सात बर्खास्त पटवारियों की हुई वापसी; कलेक्टर ने निरस्त किया सेवा समाप्ति का आदेश

घायल तेंदुआ पाइप में दुबका रेस्क्यू टीम का पिंजरा खाली:करवा चौथ का हवाला देकर लौटी रालामंडल टीम पर उठे सवाल

12 साल तक एक साल के ठेके पर चलता रहा सिक्योरिटी गार्डों की सप्लाई का खेल:2014 में प्राणी संग्रहालय की सुरक्षा के लिए दिया था ठेका

बद्रीनाथ से देहरादून जा रहा हेलिकॉप्टर क्रैश:पायलट सहित 6 लोग थे सवार; पहाड़ी पर रेस्क्यू टीम रवाना

मालवा एक्सप्रेस से दिल्ली भेजा मुख्य निर्वाचन आयुक्त का पोस्टर-पुतला:रेलवे पार्सल से कराई बकायदा बुकिंग

पुल के नीचे नाले में मिला युवक का शव:पास में खड़ी मिली बाइक; बेटे को देखकर बेहोश हुए पिता, अस्पताल में भर्ती

आदि कैलाश पर गए युवक की सांस रुकने से हुई मौत:दोस्तों के साथ दर्शन करने पहुंचा था 27 वर्षीय तिलक

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने किया ‘आधुनिक एनीमिया विज्ञान’ का विमोचन:लेखक डॉ. एके द्विवेदी की सराहना

दवाओं के मनमाने दाम पर सवाल:मरीज इलाज कराए या जेब बचाए

करवा चौथ के बाद पति-पत्नी ने की आत्महत्या:फांसी लगाकर दी जान; रात में साथ खोला था व्रत

एमडी ड्रग्स और ब्राउन शुगर के साथ तीन तस्कर पकड़ाए

मौत को गले लगाने जा रही बेसहारा महिला के लिए देवदूत बनी संस्था महाकाल सेवा फाउंडेशन
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!