खबर
Top News

घायल तेंदुआ पाइप में दुबका रेस्क्यू टीम का पिंजरा खाली: करवा चौथ का हवाला देकर लौटी रालामंडल टीम पर उठे सवाल

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

30 अक्टूबर 2026, 4:42 pm
शेयर करें:
घायल तेंदुआ पाइप में दुबका रेस्क्यू टीम का पिंजरा खाली

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
गुरुवार शाम उमरिया खुर्द में खेत के पास बने पुल के नीचे वही घायल तेंदुआ फिर दिखाई दिया, जिसे पिछले दिनों क्रिसेंट वाटर पार्क और आसपास के खेतों में देखा गया था। खास बात यह है कि इसी तेंदुए की तलाश में वन विभाग ने पहले पिंजरा लगाया था, जिसके दौरान दूसरा तेंदुआ पिंजरे में कैद हो गया था, जबकि असली घायल तेंदुआ पुल के नीचे बने पाइप में बेबस हालत में मिला। उसकी शारीरिक स्थिति बेहद नाजुक बताई जा रही है और वह चलने में पूरी तरह असमर्थ है।

उमरिया खुर्द में पुल के एक छोटे से पाइप में घायल तेंदुआ दुबका बैठा है और उसे सुरक्षित निकालने का जिम्मा संभालने वाली रालामंडल वन विभाग की रेस्क्यू टीम की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।

हालात यह हैं कि टीम ने मौके पर पिंजरा लगाकर खानापूर्ति कर दी और करवा चौथ का व्रत होने का हवाला देकर वापस लौट आई। नतीजा यह निकला कि पूरी रात पिंजरा खाली पड़ा रहा और बेबस वन्यजीव दर्द से कराहते हुए पाइप के भीतर ही कैद रहा।

सवाल यह है कि क्या घायल और चलने-फिरने में असमर्थ तेंदुए से यह उम्मीद की जा रही थी कि वह अपनी तकलीफ भूलकर खुद चलकर पिंजरे के अंदर आ जाएगा? वन्यजीवों के रेस्क्यू का मतलब सिर्फ औपचारिकता निभाना नहीं होता, बल्कि मौके की नजाकत को भांपकर तुरंत विशेषज्ञ कार्रवाई करना होता है, लेकिन रालामंडल विभाग ने ऐसा सुस्त रवैया अपनाया मानो किसी सरकारी दफ्तर की फाइल बंद कर दी गई हो।

व्यक्तिगत आस्था अपनी जगह है, लेकिन जब बात किसी की जान बचाने और ग्रामीणों की सुरक्षा की हो, तो वैकल्पिक व्यवस्था करना विभाग की प्राथमिक जिम्मेदारीहोती है। तेंदुआ न तो व्रत समझता है और न ही उसे यह पता है कि अमला कब अपनी रस्में पूरी करके लौटेगा।

मामले में कांग्रेस नेता हरिओम ठाकुर ने तत्काल रालामंडल अधीक्षक सुभाष शर्मा को सूचना दी, जिसके बाद रालामंडल रेस्क्यू टीम प्रभारी रेंजर शेर सिंह कटारे की टीम मौके पर पहुंची जरूर, लेकिन उनकी यह सक्रियता सिर्फ पिंजरा लगाने तक ही सीमित रह गई।

अब तक इस बात का कोई पुख्ता जवाब नहीं है कि रात के वक्त तेंदुए की क्या स्थिति थी और उसकी निगरानी के लिए वहां कौन मौजूद था। वन विभाग की इस लापरवाही ने साफ कर दिया है कि उनका रेस्क्यू ऑपरेशन कागजों और दावों तक ही सीमित है।

जनता और वन्यजीव प्रेमियों की नजरें अब इस बात पर टिकी हैं कि विभाग कब अपनी नींद से जागेगा और इस घायल बेजुबान की जान बचाने के लिए कोई ठोस कदम उठाएगा।

उमरिया खुर्द में घायल तेंदुए के दोबारा दिखाई देने की जानकारी ली जाएगी। रेस्क्यू टीम ने अब तक क्या कार्रवाई की है और तेंदुए की निगरानी के लिए क्या व्यवस्था की गई थी इसकी भी जानकारी प्राप्त करेंगे।

घायल तेंदुए को सुरक्षित रेस्क्यू कर उसका उपचार कराया जाएगा। इस मामले में लापरवाही सामने आती है तो संबंधित कर्मचारियों की जिम्मेदारी तय की जाएगी। - पीएन मिश्रा मुख्य वन संरक्षक, वन वृत्त इंदौर

संबंधित समाचार

कन्यादान योजना में करोड़ों के घोटाले का मामला
Top News

कन्यादान योजना में करोड़ों के घोटाले का मामला:पूर्व मंत्री के रिश्तेदार की 5.37 करोड़ की संपत्ति ED ने की अटैच

2 minutes ago
तेज रफ्तार दुग्ध वाहन ने बाइक को मारी टक्कर
Top News

तेज रफ्तार दुग्ध वाहन ने बाइक को मारी टक्कर:मां-बेटी की मौत; अस्पताल जा रहे थे दोनों

27 minutes ago
भाजपा की पदयात्रा के दौरान आम लोग हुए परेशान
Top News

भाजपा की पदयात्रा के दौरान आम लोग हुए परेशान:मजदूर की दिहाड़ी छूटी; बोला- शाम को परिवार क्या खाएगा, बुखार से तपते बच्चे के लिए रास्ता मांगता रहा पिता, 6 घंटे लगा महाजाम

about 1 hour ago
बालाघाट की आंखें नम
Top News

बालाघाट की आंखें नम:यादों में रहेंगे आईपीएस आदित्य मिश्रा

about 1 hour ago
भीषण सड़क हादसा
Top News

भीषण सड़क हादसा:यात्री बस और कार की आमने-सामने भिड़ंत; महिला सहित 3 की मौत, बच्ची गंभीर घायल

about 1 hour ago
मिलावट की शंका में 341 किलो खाद्य सामग्री जब्त
Top News

मिलावट की शंका में 341 किलो खाद्य सामग्री जब्त:दीपावली से पहले खाद्य सुरक्षा प्रशासन की बड़ी कार्रवाई

about 1 hour ago
इंदौर की सियासत में सड़क पर शक्ति प्रदर्शन
Top News

इंदौर की सियासत में सड़क पर शक्ति प्रदर्शन:भाजपा का राष्ट्रवाद और कांग्रेस का वोट-अधिकार विमर्श आमने-सामने

about 1 hour ago
तीन साल का तेंदुआ वायरल फीवर की चपेट में
Top News

तीन साल का तेंदुआ वायरल फीवर की चपेट में:48 घंटे डॉक्टरों की निगरानी में रहेगा

about 1 hour ago
स्वामित्व योजना ने पकड़ी रफ्तार
Top News

स्वामित्व योजना ने पकड़ी रफ्तार:सात बर्खास्त पटवारियों की हुई वापसी; कलेक्टर ने निरस्त किया सेवा समाप्ति का आदेश

about 1 hour ago
12 साल तक एक साल के ठेके पर चलता रहा सिक्योरिटी गार्डों की सप्लाई का खेल
Top News

12 साल तक एक साल के ठेके पर चलता रहा सिक्योरिटी गार्डों की सप्लाई का खेल:2014 में प्राणी संग्रहालय की सुरक्षा के लिए दिया था ठेका

about 2 hours ago
बद्रीनाथ से देहरादून जा रहा हेलिकॉप्टर क्रैश
Top News

बद्रीनाथ से देहरादून जा रहा हेलिकॉप्टर क्रैश:पायलट सहित 6 लोग थे सवार; पहाड़ी पर रेस्क्यू टीम रवाना

about 2 hours ago
मालवा एक्सप्रेस से दिल्ली भेजा मुख्य निर्वाचन आयुक्त का पोस्टर-पुतला
Top News

मालवा एक्सप्रेस से दिल्ली भेजा मुख्य निर्वाचन आयुक्त का पोस्टर-पुतला:रेलवे पार्सल से कराई बकायदा बुकिंग

about 2 hours ago
पुल के नीचे नाले में मिला युवक का शव
Top News

पुल के नीचे नाले में मिला युवक का शव:पास में खड़ी मिली बाइक; बेटे को देखकर बेहोश हुए पिता, अस्पताल में भर्ती

about 2 hours ago
आदि कैलाश पर गए युवक की सांस रुकने से हुई मौत
Top News

आदि कैलाश पर गए युवक की सांस रुकने से हुई मौत:दोस्तों के साथ दर्शन करने पहुंचा था 27 वर्षीय तिलक

about 2 hours ago
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने किया ‘आधुनिक एनीमिया विज्ञान’ का विमोचन
Top News

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने किया ‘आधुनिक एनीमिया विज्ञान’ का विमोचन:लेखक डॉ. एके द्विवेदी की सराहना

about 2 hours ago
दवाओं के मनमाने दाम पर सवाल
Top News

दवाओं के मनमाने दाम पर सवाल:मरीज इलाज कराए या जेब बचाए

about 2 hours ago
करवा चौथ के बाद पति-पत्नी ने की आत्महत्या
Top News

करवा चौथ के बाद पति-पत्नी ने की आत्महत्या:फांसी लगाकर दी जान; रात में साथ खोला था व्रत

about 3 hours ago
एमडी ड्रग्स और ब्राउन शुगर के साथ तीन तस्कर पकड़ाए
Indore

एमडी ड्रग्स और ब्राउन शुगर के साथ तीन तस्कर पकड़ाए

about 3 hours ago
मौत को गले लगाने जा रही बेसहारा महिला के लिए देवदूत बनी संस्था महाकाल सेवा फाउंडेशन
Top News

मौत को गले लगाने जा रही बेसहारा महिला के लिए देवदूत बनी संस्था महाकाल सेवा फाउंडेशन

about 3 hours ago
बद्रीनाथ धाम से लौट रहा हेलीकॉप्टर लापता
Top News

बद्रीनाथ धाम से लौट रहा हेलीकॉप्टर लापता:पायलट सहित 6 लोग हैं सवार; अचानक गायब हुई लोकेशन, तलाश में जुटी रेस्क्यू टीमें

about 3 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!