नामी स्कूल में समर कैंप के दौरान छात्रा से छेड़छाड़: वार्डन गिरफ्तार; बच्ची ने रोते हुए परिजनों को बताई थी पीड़ा
KHULASA FIRST
संवाददाता
खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शहर के आईपीएस एकेडमी में चल रहे समर कैंप के दौरान बच्चियों से बेड टच का मामला सामने आने के बाद हड़कंप मच गया। मामले में राजेंद्रनगर थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए वार्डन को गिरफ्तार कर लिया है।
बच्ची ने रोते हुए परिजनों को दी जानकारी
पुलिस के मुताबिक, समर कैंप में शहर के साथ-साथ बाहर से भी कई बच्चियां शामिल होने आई थीं। इसी दौरान एक बच्ची ने रोते हुए अपने परिजनों को फोन कर आरोप लगाया कि कैंप में मौजूद एक शिक्षक उसे लगातार गलत तरीके से छूता था और मौका मिलते ही उसके साथ अनुचित हरकत करता था।
पल्ला झाड़ने की कोशिश की
बच्ची की शिकायत के बाद परिजनों ने इंदौर में रहने वाले रिश्तेदारों को तुरंत एकेडमी भेजा। वहां पहुंचने पर जमकर हंगामा हुआ। आरोप है कि शुरुआती स्तर पर एकेडमी प्रबंधन ने मामले से पल्ला झाड़ने की कोशिश की और संबंधित शिक्षक को हटाने की बात कही।
आरोपी वार्डन गिरफ्तार
मामला पुलिस तक पहुंचने के बाद देर रात पुलिस टीम कैंपस पहुंची। टीआई यशवंत बड़ोले ने बताया कि आरोपी वार्डन विनोद शर्मा निवासी राऊ को गिरफ्तार कर लिया गया है।
POCSO एक्ट में केस दर्ज
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ छेड़छाड़ और POCSO Act के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस अब कैंप में मौजूद अन्य बच्चियों के भी बयान दर्ज करेगी ताकि यह पता लगाया जा सके कि कहीं और बच्चियां भी इस तरह की हरकतों का शिकार तो नहीं हुईं।
जांच जारी
पुलिस का कहना है कि फिलहाल आरोपी का कोई पुराना आपराधिक रिकॉर्ड सामने नहीं आया है, लेकिन उसकी जांच की जा रही है।
संबंधित समाचार

शिकायत के 14 महीने बाद भी रास्ता बंद:आखिर कब होगी कार्रवाई

कलेक्टर का एक्शन:स्वामित्व योजना में लापरवाही पर की बड़ी कार्रवाई; 7 प्रोबेशनर पटवारियों की सेवा समाप्त

सांई मंदिर के पीछे अवैध निर्माण पर नगर निगम ने की कार्रवाई:भारी पुलिस बल और रिमूवल अमले की मौजूदगी में अतिक्रमण ध्वस्त

INDIA ब्लॉक की बैठक के बाद विपक्ष का हमला:राहुल गांधी बोले- मुख्य चुनाव आयुक्त का इस्तीफा हमारा मिशन

मेसर्स कृष्णा एंटरप्राइजेस पर पड़ा छापा 46 ड्रम:लोडिंग वाहन और टैंकर किए जब्त

फ्लैट की रजिस्ट्री-लोन के नाम पर लाखों की धोखाधड़ी:दोस्त के खिलाफ FIR दर्ज

न्यायालय के आदेश की आड़ में बेदखली पीड़ित परिवार का सड़क पर बिखेरा सामान

2013 से ट्रैफिक पुलिस बल की कमी:अब तक क्या किया? हाईकोर्ट ने प्रशासन से मांगा जवाब

मां चंद्रघंटा का संदेश:सौम्यता और शौर्य का संतुलन ही बनाता है मजबूत व्यक्तित्व

दिवंगत पुलिसकर्मियों के परिवारों को संबल:कमिश्नर ने 2 नव आरक्षकों सहित 6 अनुसचिवीय कर्मचारियों को सौंपे नियुक्ति प्रमाण पत्र

भक्ति रस में रमा शहर:मां की आराधना और गरबों की धूम का उत्सव

खुलासा फर्स्ट के आंगन में महाप्रसादी का वितरण जारी:नवरात्रि महापर्व के पावन अवसर पर 10 दिवसीय महोत्सव

प्रॉपर्टी टैक्स के साथ लगेगा इतने प्रतिशत फायर सेस:टैक्स से छूट वाली संपत्तियों को राहत; नए नियमों में स्वयंसेवकों की भर्ती

मंत्रि-परिषद ने पारित किया ‘विकसित मध्य प्रदेश’ का संकल्प:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में हुई बैठक

आदिवासियों के मकान तोड़े जाने के मामले ने पकड़ा तूल:कार्तिकेय सिंह चौहान ने अधिकारियों को दी ये चेतावनी

पिटती पुलिस टूटता मनोबल:खादी के लिए खाकी के हाथ काटने में जल्दबाजी आखिर क्यों

मंदिर की दानपेटी तोड़कर नकदी और चांदी के सिक्के चोरी:बदमाशों ने दो घरों को भी बनाया निशाना

एचआईवी के इतने नए मामले:इस मेडिकल कॉलेज में मिले सबसे ज्यादा संक्रमित; इतने मरीज एआरटी से दूर

बिना नंबर की फॉर्च्यूनर ने बुझा दिया एक घर का चिराग:बाइक को मारी टक्कर, मैकेनिक की हुई मौत; दो नाबालिग साथी हुए गंभीर घायल

इस पूर्व मंत्री ने किसको को दी नसीहत:बोले; ‘ऐसा भी क्या काम, जो जमीर बेचकर करना पड़े’ पद से इस्तीफा देकर साथ आइए, दोनों मिलकर सड़क पर लड़ेंगे जनता की लड़ाई
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!