नर्मदा स्नान के दौरान डूबा छात्र: दोस्तों के साथ दर्शन करने आया था; रेस्क्यू जारी
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, ओंकारेश्वर।
तीर्थ नगरी ओंकारेश्वर में गुरुवार सुबह ब्रह्मपुरी घाट पर नर्मदा स्नान के दौरान 17 वर्षीय जयवर्धन टोयला गहरे पानी में डूबकर लापता हो गया। घटना के बाद घाट पर अफरा-तफरी मच गई और प्रशासन ने तुरंत रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया।
शक्तिनगर का रहने वाला है जयवर्धन
जयवर्धन टोयला मूल रूप से छिंदवाड़ा के शक्तिनगर का रहने वाला है और भोपाल में रहकर पढ़ाई करता है। वह अपने दोस्तों के साथ भगवान ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग के दर्शन और नर्मदा स्नान के लिए आया था।
तेज बहाव बह गया छात्र
गुरुवार सुबह करीब 6 बजे सभी दोस्त ब्रह्मपुरी घाट पर स्नान कर रहे थे, तभी जयवर्धन का पैर फिसल गया और वह गहरे पानी में चला गया। कुछ ही पलों में तेज बहाव उसे अपने साथ बहा ले गया।
पुलिसकर्मी चेतावनी दे रहे थे
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार घाट पर मौजूद पुलिसकर्मी लगातार श्रद्धालुओं को गहरे पानी में न जाने की चेतावनी दे रहे थे। बावजूद इसके युवक प्रतिबंधित क्षेत्र की ओर बढ़ गया, जिससे यह हादसा हो गया। आसपास मौजूद लोगों ने उसे बचाने की कोशिश की, लेकिन सफलता नहीं मिल सकी।
सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा
घटना की जानकारी मिलते ही ओंकारेश्वर थाना पुलिस, प्रशासनिक अधिकारी और एसडीईआरएफ की टीम मौके पर पहुंच गई। नायब तहसीलदार उदय मंडलोई की मौजूदगी में गोताखोरों और होमगार्ड जवानों की मदद से सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है।
इन दिनों अधिक मास के कारण ओंकारेश्वर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है। रोजाना हजारों लोग नर्मदा स्नान और ज्योतिर्लिंग दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं।
युवक की तलाश जारी
प्रशासन ने घाटों पर सुरक्षा इंतजाम किए हैं, लेकिन लापरवाही और तेज बहाव के कारण हादसों का खतरा लगातार बना हुआ है। फिलहाल युवक की तलाश जारी है और घटना की सूचना उसके परिजनों को दे दी गई है।
संबंधित समाचार

CJP के प्रदर्शन से पहले राजधानी में सख्ती:पुलिस ने अनुमति से किया इनकार; कई मेट्रो स्टेशन बंद

भारत-वेस्टइंडीज T20 मुकाबला:सुरक्षा में हाईटेक तकनीक का सहारा; फेस रिकग्नाइजेशन से होगी निगरानी

बस बॉडी-इंटीरियर के नाम करोड़ों की धोखाधड़ी:18 से अधिक बस संचालकों ने की शिकायत; डीसीपी तक पहुंचा मामला

देर रात हुए दो भीषण सड़क हादसे:ट्रक की टक्कर से बाइक सवार की मौत; डिवाइडर पर चढ़ी कार

RE-2 रोड पर फिर शुरू हुई रिमूवल कार्रवाई:130 बाधक मकान हटाए जा रहे; भारी पुलिस बल के साथ वरिष्ठ अधिकारी मौजूद

सिम एक्टिवेशन के नाम पर साइबर ठगी:आईटी कर्मचारी के खाते से लाखों उड़ाए

जहरीले पानी से मरने वालों के घर पहुंची कांग्रेस:मृतकों के परिजन ने कहा- हादसे के दोषियों को सजा मिलना चाहिए

देखिए वीडियो, राजघाट पहुंचा विपक्ष:इन नेताओं को अंदर जाने की अनुमति; बापू को दी श्रद्धांजलि, सीईसी के इस्तीफे पर तीसरे दिन भी प्रदर्शन

देखिए वीडियो, सर्वपितृ अमावस्या पर मुस्लिम महिला करेगी पितृ तर्पण:पूर्वजों के सम्मान का लिया संकल्प

फिटनेस व्यवस्था हुई ठप चालकों की ‘चेकिंग’ तेज:सरकारी वेबसाइट पर फिटनेस सुविधा महीनों से बाधित होने का दावा

एमटी क्लॉथ मार्केट में बंपर अमृत उपहार योजना का मुख्य ड्रॉ संपन्न:व्यापारियों को मिले 251 आकर्षक उपहार; दलालों के लिए रखे गए थे 31 विशेष पुरस्कार

मध्यप्रदेश में निवेश करेगा आरपीजी समूह:ट्रांसमिशन, टायर,आईटी सेक्टर पर सीएम डॉ. मोहन यादव से हर्ष गोयनका की चर्चा

चाचा 420 की साजिश का शिकार आरिफ अली:एक बार एनडीपीएस एक्ट के झूठे केस में फंसा चुका; फिर दे रहा धमकी

बैंक बिल्डिंग के जर्जर छज्जे हटाए:प्लास्टर गिरने के बाद निगम की कार्रवाई; समय-सीमा में नहीं हुआ काम

नकली तंबाकू का नेटवर्क खंगाल रही सराफा पुलिस:आरोपी ने लिया कृष्णा ट्रेडर्स का नाम; पैकिंग रोल और लेबल के स्रोत की भी होगी जांच

कार से टक्कर के बाद बाइक सवार नशेड़ी ने फोड़ा कांच:घटना के बाद दोनों पक्ष को थाने ले गई पुलिस; मारपीट का वीडियो वायरल

गैंगस्टर सतीश भाऊ और उसके गुर्गों के खिलाफ क्राइम ब्रांच में दर्ज हुई शिकायत:लाखों रुपए वसूलने के मामले में; प्रॉपर्टी सेटलमेंट के नाम पर लिए, अब धमका रहे हैं फरियादी को

टूरिज्म फीलिंग नहीं हीलिंग भी:सीएम डॉ. मोहन यादव

जय श्रीकृष्ण या 'जेएसके' या जय श्रीकृष्णा

दोस्तों के साथ ओडिशा गया गणेश लापता:जांच पर उठे सवाल
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!