खौफनाक साजिश का खुलासा: पति-पत्नी और वो... के चक्कर में रेत में दफन किया पति!
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, बैतूल
पति अचानक लापता हो गया। परेशान पत्नी थाने पहुंची और गुमशुदगी दर्ज कराई। पुलिस ने तलाश शुरू की, लेकिन जांच में ऐसा राज खुला जिसने पूरे मामले की कहानी ही बदल दी। पति की तलाश की गुहार लगाने वाली पत्नी ही उसकी हत्या की आरोपी निकली।
पुलिस के मुताबिक, महिला ने पहले पति का सिर दीवार से टकराया, फिर दुपट्टे से गला घोंट दिया। इसके बाद प्रेमी के साथ मिलकर शव जंगल में रेत के नीचे दफना दिया।
मामला बैतूल जिले के ग्राम खापा का है। मृतक संदीप यादव हरदा में जेसीबी चलाता था और ग्यारस मनाने गांव आया था।
उसकी पत्नी सागर यादव का गांव के मिस्त्री ओमप्रकाश यादव से प्रेम संबंध होने की बात सामने आई है। पुलिस के अनुसार, संदीप को इसकी जानकारी लग चुकी थी। इसी बात को लेकर घर में तनाव रहता था।
बच्चे सोते रहे, घर में हो गई हत्या
20 नवंबर की रात पति-पत्नी के बीच पैसों को लेकर विवाद हुआ। पुलिस के मुताबिक, झगड़े के दौरान सागर ने संदीप को धक्का दिया, जिससे उसका सिर दीवार से टकराया।
इसके बाद दुपट्टे से गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी गई। उस समय दंपति की 13 वर्षीय बेटी और छोटा बेटा दूसरे कमरे में सो रहे थे।
प्रेमी को बुलाया, जंगल में छिपा दिया शव
हत्या के बाद सागर ने ओमप्रकाश को बुलाया। पुलिस का आरोप है कि दोनों शव को ताकू मिलिट्री रेंज के जंगल में ले गए और नाले के पास रेत में दफना दिया।
इसके बाद सागर शाहपुर थाने पहुंची और पति के लापता होने की रिपोर्ट दर्ज करा दी।
तीन किलोमीटर जंगल में डॉग ने खोला राज
जांच में पत्नी और ओमप्रकाश की गतिविधियों पर पुलिस को संदेह हुआ। पूछताछ में दोनों ने कथित तौर पर वारदात स्वीकार की।
22 नवंबर को पुलिस उन्हें जंगल ले गई, लेकिन शव की सही जगह नहीं मिल रही थी।
फोरेंसिक टीम और डॉग स्क्वॉड को बुलाया गया। मृतक की चप्पल और कपड़ों की गंध सूंघकर खोजी कुत्ता मुख्य सड़क से करीब तीन किलोमीटर अंदर नाले तक पहुंचा।
वहां रेत की खुदाई में संदीप का शव बरामद हुआ।
पत्नी और प्रेमी जेल भेजे गए
पुलिस ने सागर यादव और ओमप्रकाश यादव को गिरफ्तार कर मोटरसाइकिल और कपड़े जब्त किए हैं। प्रकरण में हत्या और साक्ष्य मिटाने की धाराएं बढ़ाई गई हैं।
दोनों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से जेल भेज दिया गया। मामले की आगे जांच जारी है।
जिस पत्नी ने पति को खोजने की गुहार लगाई, उसी पर उसकी हत्या और शव छिपाने का आरोप सामने आया। पुलिस की जांच ने गुमशुदगी की कहानी को हत्या के मामले में बदल दिया।
संबंधित समाचार

गुरु नानकजी के प्रकाश पर्व पर भक्ति और शौर्य का अद्भुत संगम:मंगलवार को सजेगा विशेष कीर्तन दीवान

नो एंट्री में घुसा खली से भरा ट्रक:यातायात विभाग की कार्रवाई, 5 हजार का जुर्माना

करणी सेना और राजपूत क्षत्रिय सभा का प्रदर्शन:राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन; पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप, निष्पक्ष जांच की मांग

लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई:कर्मचारियों पर रिश्वत मांगने का आरोप; अधिकारी को रुपए लेते दबोचा

पहले सात दिन धरना, फिर आश्वासन...:अब दोबारा आंदोलन पर बैठीं नेहा सिंह

तालाब निर्माण के नाम पर लाखों का घोटाला:जमीन पर लहलहा रही सरसों की फसल; 39 पूर्व सरपंच-सचिवों पर गिरफ्तारी वारंट, अब तक कार्रवाई नहीं

MP के 55 लाख स्टूडेंट्स को नहीं मिली यूनिफॉर्म की राशि:सत्र खत्म होने में बचे सिर्फ 4 महीने; रंग-बिरंगे कपड़ों में स्कूल पहुंच रहे बच्चे

इस पार्टी ने नगर निगम प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोला:शहर अध्यक्ष ने किया ऐसा ऐलान; हर कार्यकर्ता को पांच लोगों के साथ पहुंचने का आह्वान

जज के सूने घर में चोरी...:13 दिन बाद चोरी का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार-तीसरा फरार

प्रजा का हाल जानने निकले अवंतिका के राजा:महाकाल के जयकारों से गूंजी उज्जयिनी; कार्तिक माह की दूसरी सवारी में उमड़े श्रद्धालु, रामघाट पर शिप्रा जल से हुआ पूजन

कांग्रेस अपने संगठन का समाजवार प्रतिनिधित्व सार्वजनिक करे यादव

वीडियो देखिये, पति की मेहनत याद कर फूट-फूटकर रो पड़ी महिला:बुलडोजर कार्रवाई के दौरान दिखा मार्मिक दृश्य; आंखों के सामने टूटते रहे जिंदगीभर की कमाई से बनाए घर

आकाश ने संभाला मंच:मित्र के निधन के बावजूद हुआ मंत्री का दीपावली मिलन; कैलाश विजयवर्गीय नहीं पहुंचे

होटल में ऐसा क्या परोस दिया कि भड़क उठा शाकाहारी परिवार:फिर मचा हंगामा

वीडियो देखिये, पिता की जिंदगीभर की कमाई मलबे में दफन:टूटते मकान के साथ बिखर गए बेटी के सपने; कर्ज लेकर बनाया था घर, रजिस्ट्री कराई, वर्षों तक बिजली-पानी के बिल भरे

सड़क को समझ रखा था रेसिंग ट्रैक:स्टंटबाजी कर खुद को बता रहे थे मिर्जापुर गैंग का सदस्य; थाने पहुंचते ही उतर गया हीरोपंती का भूत, कान पकड़कर मांगी माफी, घुटनों के बल भी चले

350 आरटीआई और 70 हजार पन्नों के बाद बदली सड़क की चौड़ाई:150 परिवारों को राहत

वॉट्सएप वेब इस्तेमाल करने वालों के लिए सरकार की बड़ी चेतावनी:एक गलती से लीक हो सकती है गोपनीय जानकारी; गृह मंत्रालय की साइबर क्राइम यूनिट ने जारी की एडवाइजरी

MP बोर्ड 10वीं-12वीं की परीक्षा में बड़ा बदलाव:अब इन सवालों में नहीं मिलेगा दूसरा विकल्प

45 घर टूटे, 45 सपने दफन... बिलखते रहे परिवार:उजड़े आशियाने; जिंदगीभर की कमाई चंद मिनटों में मिट्टी बनी
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!