शादी की खुशियों के बीच दूल्हे की रहस्यमयी मौत: परिवार सदमे में, मोबाइल फॉर्मेट आखिर क्या हुआ उस रात?
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, बड़वानी
घर में शादी की शहनाइयां बजने वाली थीं। हल्दी की रस्म की तैयारी थी और दो दिन बाद दूल्हे की बारात निकलनी थी। लेकिन सोमवार सुबह ऐसा मंजर सामने आया कि शादी की खुशियां मातम में बदल गईं।
नवलपुरा निवासी 23 वर्षीय शैलेन्द्र वर्मा का शव घर के कमरे में फंदे पर लटका मिला।
हैरानी की बात यह है कि रविवार रात तक वह खुद शादी की तैयारियों में जुटा था। आखिर कुछ ही घंटों में ऐसा क्या हुआ कि परिवार की खुशियां उजड़ गईं? पुलिस इसी सवाल का जवाब तलाश रही है।
रात 12 बजे कमरे में गया, सुबह मिला शव
शैलेन्द्र पिता मोहन वर्मा फल का व्यवसाय करता था और पिकअप वाहन किराये पर भी चलाता था। करीब एक साल पहले उसकी सगाई हुई थी। उसकी सहमति से विवाह तय हुआ था।
25 और 26 नवंबर को शादी के कार्यक्रम होने थे और बारात मंडलेश्वर के पास जाने वाली थी।
परिजनों के मुताबिक, रविवार को शैलेन्द्र खुद टेंट का सामान लेने गया था। रात करीब 12 बजे के बाद वह कमरे में चला गया। सोमवार सुबह परिवार के सदस्य कपड़े निकालने ऊपर पहुंचे तो उसका शव फंदे पर लटका मिला। तत्काल पुलिस को सूचना दी गई।
मोबाइल फॉर्मेट किया, कमरे का दरवाजा भी खुला था
परिवार के सदस्य कान्हा वर्मा के अनुसार, शैलेन्द्र हंसमुख स्वभाव का था और शादी को लेकर उत्साहित दिखाई दे रहा था। परिजनों ने बताया कि उसने अपना मोबाइल फोन भी खुद फॉर्मेट किया था।
जिस कमरे में शव मिला, उसका दरवाजा अंदर से बंद नहीं था।
इन परिस्थितियों को लेकर कई सवाल सामने आए हैं, हालांकि मोबाइल फॉर्मेट करने और दरवाजा खुला होने का मौत से कोई संबंध है या नहीं, यह जांच के बाद ही स्पष्ट होगा।
शादी से पहले मौत की वजह बनी पहेली
सूचना पर बड़वानी कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। फिलहाल युवक की मौत का कारण स्पष्ट नहीं है। पुलिस घटना से पहले की गतिविधियों और अन्य परिस्थितियों की जांच कर रही है।
सबसे बड़ा सवाल यही है कि जो युवक कुछ घंटे पहले तक अपनी शादी की तैयारियों में जुटा था, उसकी अचानक मौत किन परिस्थितियों में हुई? इसका जवाब पुलिस जांच से ही सामने आएगा।
संबंधित समाचार

हर दोस्ती प्यार नहीं होती... फिर इनकार पर इंतकाम क्यों?:पुराने दोस्त ने मंगेतर को भेज दी तस्वीरें, टूट गया रिश्ता!

खौफनाक साजिश का खुलासा:पति-पत्नी और वो... के चक्कर में रेत में दफन किया पति!

गुरु नानकजी के प्रकाश पर्व पर भक्ति और शौर्य का अद्भुत संगम:मंगलवार को सजेगा विशेष कीर्तन दीवान

नो एंट्री में घुसा खली से भरा ट्रक:यातायात विभाग की कार्रवाई, 5 हजार का जुर्माना

करणी सेना और राजपूत क्षत्रिय सभा का प्रदर्शन:राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन; पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप, निष्पक्ष जांच की मांग

लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई:कर्मचारियों पर रिश्वत मांगने का आरोप; अधिकारी को रुपए लेते दबोचा

पहले सात दिन धरना, फिर आश्वासन...:अब दोबारा आंदोलन पर बैठीं नेहा सिंह

तालाब निर्माण के नाम पर लाखों का घोटाला:जमीन पर लहलहा रही सरसों की फसल; 39 पूर्व सरपंच-सचिवों पर गिरफ्तारी वारंट, अब तक कार्रवाई नहीं

MP के 55 लाख स्टूडेंट्स को नहीं मिली यूनिफॉर्म की राशि:सत्र खत्म होने में बचे सिर्फ 4 महीने; रंग-बिरंगे कपड़ों में स्कूल पहुंच रहे बच्चे

इस पार्टी ने नगर निगम प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोला:शहर अध्यक्ष ने किया ऐसा ऐलान; हर कार्यकर्ता को पांच लोगों के साथ पहुंचने का आह्वान

जज के सूने घर में चोरी...:13 दिन बाद चोरी का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार-तीसरा फरार

प्रजा का हाल जानने निकले अवंतिका के राजा:महाकाल के जयकारों से गूंजी उज्जयिनी; कार्तिक माह की दूसरी सवारी में उमड़े श्रद्धालु, रामघाट पर शिप्रा जल से हुआ पूजन

कांग्रेस अपने संगठन का समाजवार प्रतिनिधित्व सार्वजनिक करे यादव

वीडियो देखिये, पति की मेहनत याद कर फूट-फूटकर रो पड़ी महिला:बुलडोजर कार्रवाई के दौरान दिखा मार्मिक दृश्य; आंखों के सामने टूटते रहे जिंदगीभर की कमाई से बनाए घर

आकाश ने संभाला मंच:मित्र के निधन के बावजूद हुआ मंत्री का दीपावली मिलन; कैलाश विजयवर्गीय नहीं पहुंचे

होटल में ऐसा क्या परोस दिया कि भड़क उठा शाकाहारी परिवार:फिर मचा हंगामा

वीडियो देखिये, पिता की जिंदगीभर की कमाई मलबे में दफन:टूटते मकान के साथ बिखर गए बेटी के सपने; कर्ज लेकर बनाया था घर, रजिस्ट्री कराई, वर्षों तक बिजली-पानी के बिल भरे

सड़क को समझ रखा था रेसिंग ट्रैक:स्टंटबाजी कर खुद को बता रहे थे मिर्जापुर गैंग का सदस्य; थाने पहुंचते ही उतर गया हीरोपंती का भूत, कान पकड़कर मांगी माफी, घुटनों के बल भी चले

350 आरटीआई और 70 हजार पन्नों के बाद बदली सड़क की चौड़ाई:150 परिवारों को राहत

वॉट्सएप वेब इस्तेमाल करने वालों के लिए सरकार की बड़ी चेतावनी:एक गलती से लीक हो सकती है गोपनीय जानकारी; गृह मंत्रालय की साइबर क्राइम यूनिट ने जारी की एडवाइजरी
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!