वीडियो देखिये, प्रकाश पर्व की पूर्व संध्या पर गुरुद्वारे पहुंचे मुख्यमंत्री: बोले-गुरु नानक देव जी के आदर्शों से मिलती है एकता और सद्भाव की प्रेरणा
KHULASA FIRST
संवाददाता
खुलासा फर्स्ट, भोपाल।
सिख धर्म के संस्थापक एवं प्रथम गुरु श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व की पूर्व संध्या पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव भोपाल की अरेरा कॉलोनी स्थित गुरुद्वारे पहुंचे। यहां उन्होंने श्रद्धापूर्वक माथा टेका और उपस्थितजनों को गुरु नानक जयंती की शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने गुरु नानक देव जी के आदर्शों और उनकी शिक्षाओं का उल्लेख करते हुए समाज में प्रेम, समानता, सेवा, सद्भाव और भाईचारे की भावना को मजबूत बनाने का आह्वान किया।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि गुरु नानक देव जी ने समाज की कुरीतियों को दूर कर समानता, सेवा और मानवता का संदेश दिया। उनकी शिक्षाएं आज भी समाज को एकता और सद्भाव के मार्ग पर आगे बढ़ने की प्रेरणा देती हैं। मानवता के कल्याण और सामाजिक समरसता के लिए उनका योगदान सदैव प्रेरणादायी रहेगा।
आज भी प्रासंगिक हैं गुरु नानक देव जी की शिक्षाएं
मुख्यमंत्री ने कहा कि गुरु नानक देव जी की शिक्षाएं वर्तमान समय में भी उतनी ही प्रासंगिक हैं। उन्होंने समाज को संगत-पंगत की परंपरा, सच्चाई के साथ जीवन जीने, किसी का हक नहीं छीनने, अपनी कमाई की पवित्रता बनाए रखने और जरूरतमंदों के साथ मिल-बांटकर भोजन करने की सीख दी। उनके बताए मार्ग पर चलकर प्रेम, सद्भाव और भाईचारे से परिपूर्ण समाज का निर्माण किया जा सकता है।
सामाजिक समरसता और मानवता के कल्याण का दिया संदेश
गुरु नानक देव जी ने अपना जीवन मानवता के कल्याण के लिए समर्पित किया। उन्होंने सामाजिक भेदभाव और कुरीतियों के विरुद्ध आवाज उठाते हुए सभी मनुष्यों को समान मानने का संदेश दिया। मुख्यमंत्री ने प्रकाश पर्व के अवसर पर उनके आदर्शों को आत्मसात करने और समाज में आपसी प्रेम एवं भाईचारे की भावना को बढ़ावा देने का संकल्प लेने का आह्वान किया।
सोशल मीडिया पर भी दी प्रकाश पर्व की शुभकामनाएं
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सोशल मीडिया पर गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व की शुभकामनाएं देते हुए लिखा-
नानक नाम जहाज है, चढ़े सो उतरे पार।
जो श्रद्धा कर सेवदे, गुर पार उतारणहार॥
मुख्यमंत्री ने लिखा कि सत्य, सेवा और सद्भाव का मार्ग दिखाने वाले, हम सभी के आराध्य, सिख धर्म के संस्थापक, परम श्रद्धेय श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर समस्त प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। मानवता के कल्याण और सामाजिक समरसता के लिए दी गईं उनकी शिक्षाएं और उनका आदर्श जीवन सदैव हम सभी के लिए वंदनीय और प्रेरणास्रोत रहेगा।
संबंधित समाचार

मकान टूटे, लेकिन लाखों का कर्ज बाकी:20 से अधिक परिवार पर दोहरी मार; अब बैंक की किस्तें चुकाने की चिंता

वीडियो देखिये, गरीबों के आशियानों पर बुलडोजर के बाद अब राजनीति का दौर:15 हजार लोगों के साथ कलेक्टोरेट घेरने का ऐलान; सुप्रीम कोर्ट तक की लड़ाई का खर्च उठाएगी कांग्रेस

वीडियो देखिये, प्रकाश पर्व पर मुख्यमंत्री ने दी बधाई:गुरु नानक देव जी के आदर्शों को आत्मसात करने का किया आह्वान

शहर में ट्रैफिक रूल्स तोड़ने वालों पर सख्ती:चालान वसूलने घर पहुंच रही पुलिस; एप पर इन नियमों के उल्लंघन की हो रही लगातार शिकायतें

वीडियो देखिये, तीर्थनगरी में नर्मदा तट पर मुख्यमंत्री ने की आराधना:मांगा जनकल्याण का आशीष; दादा गुरु की नर्मदा सेवा परिक्रमा यात्रा में हुए शामिल

यात्रियों से भरी बस पलटी:45 लोग थे सवार; मची चीख-पुकार

साइबर ठगी के अंतरराज्यीय जाल का खुलासा:रुपयों का लालच देकर हथियाए बैंक खाते; दो राज्यों तक जुड़े ठगी के तार

डॉक्टर का अपॉइंटमेंट लेने के चक्कर में गंवाए एक लाख रुपए:गूगल पर अस्पताल का नंबर सर्च करना पड़ा महंगा; फर्जी लिंक भेजकर साइबर ठग ने बनाया महिला को शिकार

हर दोस्ती प्यार नहीं होती... फिर इनकार पर इंतकाम क्यों?:पुराने दोस्त ने मंगेतर को भेज दी तस्वीरें, टूट गया रिश्ता!

शादी की खुशियों के बीच दूल्हे की रहस्यमयी मौत:परिवार सदमे में, मोबाइल फॉर्मेट आखिर क्या हुआ उस रात?

खौफनाक साजिश का खुलासा:पति-पत्नी और वो... के चक्कर में रेत में दफन किया पति!

गुरु नानकजी के प्रकाश पर्व पर भक्ति और शौर्य का अद्भुत संगम:मंगलवार को सजेगा विशेष कीर्तन दीवान

नो एंट्री में घुसा खली से भरा ट्रक:यातायात विभाग की कार्रवाई, 5 हजार का जुर्माना

करणी सेना और राजपूत क्षत्रिय सभा का प्रदर्शन:राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन; पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप, निष्पक्ष जांच की मांग

लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई:कर्मचारियों पर रिश्वत मांगने का आरोप; अधिकारी को रुपए लेते दबोचा

पहले सात दिन धरना, फिर आश्वासन...:अब दोबारा आंदोलन पर बैठीं नेहा सिंह

तालाब निर्माण के नाम पर लाखों का घोटाला:जमीन पर लहलहा रही सरसों की फसल; 39 पूर्व सरपंच-सचिवों पर गिरफ्तारी वारंट, अब तक कार्रवाई नहीं

MP के 55 लाख स्टूडेंट्स को नहीं मिली यूनिफॉर्म की राशि:सत्र खत्म होने में बचे सिर्फ 4 महीने; रंग-बिरंगे कपड़ों में स्कूल पहुंच रहे बच्चे

इस पार्टी ने नगर निगम प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोला:शहर अध्यक्ष ने किया ऐसा ऐलान; हर कार्यकर्ता को पांच लोगों के साथ पहुंचने का आह्वान

जज के सूने घर में चोरी...:13 दिन बाद चोरी का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार-तीसरा फरार
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!