डॉक्टर का अपॉइंटमेंट लेने के चक्कर में गंवाए एक लाख रुपए: गूगल पर अस्पताल का नंबर सर्च करना पड़ा महंगा; फर्जी लिंक भेजकर साइबर ठग ने बनाया महिला को शिकार
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
ऑनलाइन डॉक्टर का अपॉइंटमेंट लेने की कोशिश में एक महिला साइबर ठगी का शिकार हो गई। महिला ने सीएचएल हॉस्पिटल में डॉक्टर से परामर्श लेने के लिए गूगल पर अस्पताल का संपर्क नंबर सर्च किया था। उसे अंदाजा भी नहीं था कि जिस नंबर पर वह संपर्क कर रही है, वह किसी साइबर ठग का है।
ठग ने खुद को अस्पताल से संबंधित बताकर महिला को विश्वास में लिया और अपॉइंटमेंट बुक करने के नाम पर फर्जी लिंक भेजकर एक लाख रुपए की ऑनलाइन धोखाधड़ी कर दी। हालांकि, क्राइम ब्रांच इंदौर की प्रभावी कार्रवाई से महिला को ठगी की पूरी रकम वापस मिल गई है।
अस्पताल का कर्मचारी होने का दिया झांसा
पुलिस के मुताबिक, इंदौर निवासी राधिका (परिवर्तित नाम) को सीएचएल हॉस्पिटल में डॉक्टर का अपॉइंटमेंट लेना था। इसके लिए उन्होंने गूगल पर अस्पताल का संपर्क नंबर तलाशा।
सर्च के दौरान मिले नंबर पर संपर्क किया तो दूसरी ओर मौजूद व्यक्ति ने स्वयं को अस्पताल से संबंधित बताया। महिला उसकी बातों में आ गई। इसके बाद ठग ने डॉक्टर का अपॉइंटमेंट बुक करने के लिए एक लिंक भेजी और उस पर बताई गई प्रक्रिया पूरी करने को कहा।
लिंक पर क्लिक करते ही ठगी का शिकार हुई महिला
महिला ने अस्पताल से संबंधित प्रक्रिया समझकर लिंक पर क्लिक किया और ठग के बताए अनुसार प्रक्रिया पूरी की। इसी दौरान साइबर ठग ने महिला के साथ एक लाख रुपए की ऑनलाइन धोखाधड़ी कर दी। ठगी का पता चलने पर महिला ने राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल (NCRP) पर शिकायत दर्ज कराई।
क्राइम ब्रांच ने की कार्रवाई, वापस मिले पूरे रुपए
शिकायत प्राप्त होने के बाद क्राइम ब्रांच इंदौर की साइबर फ्रॉड इन्वेस्टिगेशन टीम ने मामले की जांच शुरू की। टीम द्वारा आवश्यक कार्रवाई की गई। पुलिस के प्रयासों और न्यायालय के आदेश के बाद महिला को ठगी की संपूर्ण राशि एक लाख रुपए सफलतापूर्वक वापस कराई गई।
गूगल पर मिले हर नंबर पर न करें भरोसा
घटना के बाद क्राइम ब्रांच ने आम नागरिकों को सतर्क रहने की सलाह दी है। पुलिस के अनुसार, गूगल पर किसी अस्पताल, डॉक्टर अथवा अन्य संस्थान का संपर्क नंबर मिलने पर उसकी आधिकारिक वेबसाइट से पुष्टि जरूर करना चाहिए। साइबर ठग फर्जी संपर्क नंबर और लिंक के माध्यम से लोगों को अपने जाल में फंसा सकते हैं।
साइबर ठगी से बचने के लिए इन बातों का रखें ध्यान
- अस्पताल और डॉक्टर के संपर्क नंबर की आधिकारिक वेबसाइट से पुष्टि करें।
- अपॉइंटमेंट बुक करने के नाम पर भेजी गई अनजान लिंक पर क्लिक न करें।
- ऑनलाइन भुगतान से पहले संबंधित व्यक्ति और संस्थान की प्रामाणिकता जांचें।
- ओटीपी, पिन, सीवीवी और बैंकिंग संबंधी गोपनीय जानकारी किसी से साझा न करें।
- संदिग्ध मोबाइल ऐप डाउनलोड करने से बचें।
- साइबर ठगी होने पर बिना देरी किए पुलिस को शिकायत करें।
ठगी होने पर यहां करें शिकायत
इंदौर पुलिस साइबर हेल्पलाइन : 7049124445
राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन : 1930
ऑनलाइन शिकायत पोर्टल : www.cybercrime.gov.in
संबंधित समाचार

वीडियो देखिये, तीर्थनगरी में नर्मदा तट पर मुख्यमंत्री ने की आराधना:मांगा जनकल्याण का आशीष; दादा गुरु की नर्मदा सेवा परिक्रमा यात्रा में हुए शामिल

यात्रियों से भरी बस पलटी:45 लोग थे सवार; मची चीख-पुकार

साइबर ठगी के अंतरराज्यीय जाल का खुलासा:रुपयों का लालच देकर हथियाए बैंक खाते; दो राज्यों तक जुड़े ठगी के तार

हर दोस्ती प्यार नहीं होती... फिर इनकार पर इंतकाम क्यों?:पुराने दोस्त ने मंगेतर को भेज दी तस्वीरें, टूट गया रिश्ता!

शादी की खुशियों के बीच दूल्हे की रहस्यमयी मौत:परिवार सदमे में, मोबाइल फॉर्मेट आखिर क्या हुआ उस रात?

खौफनाक साजिश का खुलासा:पति-पत्नी और वो... के चक्कर में रेत में दफन किया पति!

गुरु नानकजी के प्रकाश पर्व पर भक्ति और शौर्य का अद्भुत संगम:मंगलवार को सजेगा विशेष कीर्तन दीवान

नो एंट्री में घुसा खली से भरा ट्रक:यातायात विभाग की कार्रवाई, 5 हजार का जुर्माना

करणी सेना और राजपूत क्षत्रिय सभा का प्रदर्शन:राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन; पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप, निष्पक्ष जांच की मांग

लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई:कर्मचारियों पर रिश्वत मांगने का आरोप; अधिकारी को रुपए लेते दबोचा

पहले सात दिन धरना, फिर आश्वासन...:अब दोबारा आंदोलन पर बैठीं नेहा सिंह

तालाब निर्माण के नाम पर लाखों का घोटाला:जमीन पर लहलहा रही सरसों की फसल; 39 पूर्व सरपंच-सचिवों पर गिरफ्तारी वारंट, अब तक कार्रवाई नहीं

MP के 55 लाख स्टूडेंट्स को नहीं मिली यूनिफॉर्म की राशि:सत्र खत्म होने में बचे सिर्फ 4 महीने; रंग-बिरंगे कपड़ों में स्कूल पहुंच रहे बच्चे

इस पार्टी ने नगर निगम प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोला:शहर अध्यक्ष ने किया ऐसा ऐलान; हर कार्यकर्ता को पांच लोगों के साथ पहुंचने का आह्वान

जज के सूने घर में चोरी...:13 दिन बाद चोरी का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार-तीसरा फरार

प्रजा का हाल जानने निकले अवंतिका के राजा:महाकाल के जयकारों से गूंजी उज्जयिनी; कार्तिक माह की दूसरी सवारी में उमड़े श्रद्धालु, रामघाट पर शिप्रा जल से हुआ पूजन

कांग्रेस अपने संगठन का समाजवार प्रतिनिधित्व सार्वजनिक करे यादव

वीडियो देखिये, पति की मेहनत याद कर फूट-फूटकर रो पड़ी महिला:बुलडोजर कार्रवाई के दौरान दिखा मार्मिक दृश्य; आंखों के सामने टूटते रहे जिंदगीभर की कमाई से बनाए घर

आकाश ने संभाला मंच:मित्र के निधन के बावजूद हुआ मंत्री का दीपावली मिलन; कैलाश विजयवर्गीय नहीं पहुंचे

होटल में ऐसा क्या परोस दिया कि भड़क उठा शाकाहारी परिवार:फिर मचा हंगामा
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!